आय से अधिक संपत्ति मामले में ACB ने विनय सिंह और स्निग्धा सिंह को फिर तलब किया

आय से अधिक संपत्ति मामले में ACB ने विनय सिंह और स्निग्धा सिंह को फिर तलब किया

निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे से जुड़े आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) लगातार आगे बढ़ा रहा है. इसी कड़ी में एजेंसी ने एक बार फिर ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह को पूछताछ के लिए एसीबी मुख्यालय बुलाया है. दोनों को सोमवार को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है.

सूत्रों के अनुसार, एसीबी इससे पहले भी दोनों से दो दिनों तक पूछताछ कर चुकी है. पिछले सप्ताह बुधवार और गुरुवार को हुई पूछताछ के दौरान एजेंसी ने कई वित्तीय लेन-देन और संपत्तियों से जुड़े सवाल किए थे. हालांकि, अधिकारियों के मुताबिक पूछे गए सवालों पर संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने के कारण जांच एजेंसी ने उन्हें दोबारा तलब करने का फैसला लिया है.

इस मामले में एसीबी ने जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे, उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता, कारोबारी विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की है. आरोप है कि इन सभी ने अपनी घोषित आय से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की है.

जांच के दौरान एजेंसी को कई ऐसी संपत्तियों की जानकारी मिली है जो कथित तौर पर बेनामी हैं और जिनकी कीमत काफी अधिक बताई जा रही है. एसीबी इन संपत्तियों के स्रोत और उनसे जुड़े वित्तीय लेन-देन की विस्तृत पड़ताल कर रही है.

अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच जारी है और जरूरत पड़ने पर अन्य संबंधित लोगों को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है.

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM