फरार कारोबारी नवीन केडिया रांची से गिरफ्तार, ACB आज कोर्ट से मांगेगी रिमांड

फरार कारोबारी नवीन केडिया रांची से गिरफ्तार, ACB आज कोर्ट से मांगेगी रिमांड

झारखंड में कथित शराब घोटाले की जांच कर रही एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) अब छत्तीसगढ़ के कारोबारी नवीन केडिया से गहन पूछताछ की तैयारी में है। एसीबी की ओर से बुधवार को एसीबी कोर्ट में आवेदन दाखिल कर केडिया को रिमांड पर लेने की मांग की जाएगी, ताकि मामले से जुड़े पहलुओं की विस्तार से जांच की जा सके।

नवीन केडिया को मंगलवार को रांची से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जांच एजेंसी के अनुसार, शराब घोटाले से जुड़े इस मामले में केडिया प्रमुख आरोपियों में शामिल हैं। वे मूल रूप से छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

ट्रांजिट बेल के बाद भी नहीं किया सरेंडर

जांच से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, इससे पहले एसीबी ने 7 जनवरी को गोवा में छापेमारी कर नवीन केडिया को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें झारखंड लाने के लिए गोवा की अदालत में पेश किया गया था, जहां कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ चार दिन की ट्रांजिट बेल प्रदान की थी।

अदालत ने निर्देश दिया था कि केडिया 12 जनवरी तक एसीबी के समक्ष आत्मसमर्पण करें। हालांकि, निर्धारित समयसीमा के भीतर उन्होंने सरेंडर नहीं किया और शर्तों का पालन भी नहीं किया। इसके बाद वे फरार हो गए थे, जिसके चलते जांच एजेंसी ने उन्हें फिर से तलाशना शुरू कर दिया।

दोबारा गिरफ्तारी के बाद तेज हुई जांच

लंबे समय तक फरार रहने के बाद आखिरकार एसीबी ने उन्हें रांची से पकड़ लिया। अब एजेंसी अदालत से रिमांड मिलने के बाद उनसे पूछताछ कर घोटाले से जुड़े वित्तीय लेनदेन और अन्य आरोपियों के संबंध में अहम जानकारी जुटाने की कोशिश करेगी।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM