अब एक ही दिन में क्लियर होगा चेक, आरबीआई की नई गाइडलाइंस से आसान होगा भुगतान

ranchi

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 4 अक्टूबर, 2025 से लागू होने वाली नई गाइडलाइंस के तहत सभी बैंकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि चेक उसी दिन क्लियर हो जाएँ। वर्तमान में चेक क्लियर होने में आमतौर पर एक से दो दिन लगते हैं, लेकिन नई व्यवस्था के तहत यह प्रक्रिया अब केवल कुछ घंटों में पूरी हो जाएगी।

एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक सहित कई प्रमुख बैंकों ने अपने ग्राहकों को इस बदलाव के बारे में सूचित किया है। बैंकों ने यह भी चेतावनी दी है कि चेक बाउंस होने से बचने के लिए पर्याप्त बैलेंस रखना और चेक के सभी विवरण सही-सही भरना आवश्यक है।

आरबीआई के अनुसार, नया सिस्टम दो चरणों में लागू किया जाएगा। पहला चरण 4 अक्टूबर 2025 से 3 जनवरी 2026 तक लागू होगा, जबकि दूसरा चरण 3 जनवरी के बाद से शुरू होगा।

नई प्रक्रिया में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक एक सिंगल प्रेजेंटेशन सेशन होगा। इस दौरान चेक प्राप्त करने वाली बैंक चेक की इमेज को स्कैन कर क्लिरिंग हाउस को भेजेगी। इसके बाद क्लिरिंग हाउस उस चेक की इमेज राशि अदा करने वाली बैंक को भेजेगा।

इसके बाद कॉन्फर्मेशन सेशन सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगा, जिसमें राशि अदा करने वाली बैंक को चेक पर सकारात्मक या नकारात्मक पुष्टि करनी होगी। हर चेक का एक निश्चित “आइटम एक्सपायरी टाइम” होगा, जिस समय तक पुष्टि करना अनिवार्य है।

सुरक्षा को और बढ़ाने के लिए बैंकों ने ग्राहकों को पॉजिटिव पे सिस्टम का उपयोग करने की सलाह दी है। इसके तहत 50,000 रुपए से अधिक के चेक के लिए खाता संख्या, चेक संख्या, तारीख, राशि और लाभार्थी का नाम कम से कम 24 कार्य घंटे पहले बैंक को बताना अनिवार्य होगा।

Trending News

पटना पुलिस का अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा अभियान जारी, कुख्यात अपराधी शुभम को मारी गोली
पटना पुलिस का अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा अभियान जारी, कुख्यात अपराधी शुभम को मारी गोली
Oct 14, 2026, 9:13:00 AM
वैशाली नाव हादसा : 13 मृतकों की लिस्ट में मासूम बच्चों की संख्या ज्यादा, लोगों ने DM का किया विरोध
वैशाली नाव हादसा : 13 मृतकों की लिस्ट में मासूम बच्चों की संख्या ज्यादा, लोगों ने DM का किया विरोध
Oct 14, 2026, 8:47:00 AM
वैशाली नाव हादसा : गंगा नदी में नाव पलटने से 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा : गंगा नदी में नाव पलटने से 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
Oct 14, 2026, 8:16:00 AM
वैशाली में बड़ा नाव हादसा, बीस से ज्यादा की डूबने की सूचना, राहत बचाव कार्य जारी
वैशाली में बड़ा नाव हादसा, बीस से ज्यादा की डूबने की सूचना, राहत बचाव कार्य जारी
Oct 13, 2026, 11:08:00 PM
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले को कोशिश ! हमलावर पकडाया, पुलिस जांच में जुटी
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले को कोशिश ! हमलावर पकडाया, पुलिस जांच में जुटी
Oct 13, 2026, 10:44:00 PM
बैकुंठपुर में गैस सिलेंडर लीकेज से भीषण हादसा, एक ही परिवार के 17 लोग झुलसे, कई मासूम बच्चे भी शामिल
बैकुंठपुर में गैस सिलेंडर लीकेज से भीषण हादसा, एक ही परिवार के 17 लोग झुलसे, कई मासूम बच्चे भी शामिल
Oct 13, 2026, 10:10:00 PM
गैस सिलेंडर फटने से 3 वर्षीय मासूम समेत पिता की मौत, 2 अन्य घायल
गैस सिलेंडर फटने से 3 वर्षीय मासूम समेत पिता की मौत, 2 अन्य घायल
Oct 13, 2026, 9:05:00 PM
काठीकुंड की घटना पर सीता सोरेन दुखी, दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग
काठीकुंड की घटना पर सीता सोरेन दुखी, दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग
Oct 13, 2026, 8:02:00 PM
महिला डॉक्टर पर एसिड अटैक! तीन महीने से कर रहा था पीछा, चोरी-छिपे खींचता था तस्वीरें, आरोपी गिरफ्तार
महिला डॉक्टर पर एसिड अटैक! तीन महीने से कर रहा था पीछा, चोरी-छिपे खींचता था तस्वीरें, आरोपी गिरफ्तार
Oct 13, 2026, 7:59:00 PM
खाद्य संरक्षा विभाग की जांच, शांतिलाल एवं शालीमार स्वीट्स समेत कई प्रतिष्ठानों में मिलीं कमियां
खाद्य संरक्षा विभाग की जांच, शांतिलाल एवं शालीमार स्वीट्स समेत कई प्रतिष्ठानों में मिलीं कमियां
Oct 13, 2026, 7:52:00 PM