होली-ईद से पहले सरकार का तोहफा, खातों में एक साथ आयेगी मंईयां सम्मान योजना की दो माह की राशि

होली-ईद से पहले सरकार का तोहफा, खातों में एक साथ आयेगी मंईयां सम्मान योजना की दो माह की राशि

होली-ईद से पहले सरकार का तोहफा, खातों में एक साथ आयेगी मंईयां सम्मान योजना की दो माह की राशि
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Feb 27, 2026, 10:29:00 AM

त्योहारी माहौल के बीच राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री राज्य मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी महिलाओं को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है। होली और ईद जैसे प्रमुख पर्व नजदीक होने के कारण सरकार ने जनवरी और फरवरी माह की लंबित राशि एकमुश्त लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित करने का निर्णय लिया है।

सामान्य परिस्थितियों में योजना की सहायता राशि हर महीने अलग-अलग किस्तों में दी जाती है। हालांकि मार्च में लगातार पड़ने वाले त्योहारों के मद्देनजर महिलाओं पर बढ़ते घरेलू खर्च को देखते हुए इस बार भुगतान की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है।

सरकार का मानना है कि दो महीनों की राशि एक साथ मिलने से पात्र महिलाओं को समय पर आर्थिक सहयोग मिलेगा और वे बिना किसी वित्तीय दबाव के त्योहार मना सकेंगी। इस फैसले को सामाजिक सुरक्षा के साथ-साथ महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।