रातू के 99 शॉप मॉल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

रांची के रातू थाना क्षेत्र स्थित टेंडर बगीचा के पास एक शॉपिंग मॉल में सोमवार रात अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। “99 शॉप मॉल” नामक इस प्रतिष्ठान में रात करीब 9 बजे धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को सतर्क किया। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिश में जुट गईं। कड़ी मशक्कत के बाद देर रात तक आग पर नियंत्रण पाया जा सका।

मॉल संचालक अमन साहू के अनुसार, दुकान में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक से बने सामान रखे हुए थे, जिसके कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह बिजली के शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है।

इस हादसे में मॉल के भीतर रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया है। अनुमान के मुताबिक करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार

Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद

Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे

Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी

Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश

Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा

Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी

Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार

Sep 08, 2026, 4:23:00 PM