फुटबॉल मैच के बाद विवाद, प्रेम में अंधे युवक ने चचेरे भाई की ले ली जान

फुटबॉल मैच के बाद विवाद, प्रेम में अंधे युवक ने चचेरे भाई की ले ली जान

दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के हारोरायडीह गांव में एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें प्रेमिका पर शक के चलते एक युवक ने अपने ही चचेरे भाई की हत्या कर दी। यह घटना उस समय उजागर हुई, जब पुलिस ने शुरूआती जांच में दर्ज की गई “अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट” वाली रिपोर्ट को सत्यापित किया।

दो दिन पहले मृतक के बहनोई बाबूसोल बास्की ने थाना में लिखित आवेदन देकर अपने साले चुहापानी हांसदा की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आवेदन में कहा गया था कि चुहापानी अपने चचेरे भाई मनीलाल हांसदा के साथ पास के चूहड़बुना गांव फुटबॉल मैच देखने गया था। वापस लौटते समय कुछ अज्ञात लोगों ने दोनों को घेरकर हमला कर दिया, जिसमें चुहापानी की मौत हो गई और मनीलाल घायल हो गया।

पुलिस ने इस मामले में कांड संख्या 05/26 के तहत धारा 103 (1)/3 (5) बीएनएस के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। लेकिन जब पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों से बातचीत की, तो यह बात सामने आई कि इस तरह की कोई घटना वहां नहीं हुई थी।

गहन जांच में खुला सच

पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच की और तथ्यों को परखते हुए यह निष्कर्ष निकाला कि घटना के पीछे कोई बाहरी हमला नहीं, बल्कि परिवार के भीतर ही हुई लड़ाई थी। मृतक चुहापानी अपने ही चचेरे भाई मनीलाल के साथ फुटबॉल मैच देखने गया था और वापस लौटते समय उनके बीच विवाद हो गया।

दुमका एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने प्रेसवार्ता में बताया कि प्रारंभिक संदेह के आधार पर पुलिस ने मनीलाल हांसदा को हिरासत में लिया और सख्त पूछताछ की। पूछताछ के दौरान मनीलाल ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया।

हत्या की वजह: प्रेमिका पर शक और पैसों की झड़प

मनीलाल ने पुलिस को बताया कि चुहापानी पहले से ही उसकी प्रेमिका पर बुरी नजर रखता था। हत्या के दिन दोनों ने मिलकर फुटबॉल मैच देखा और हड़िया (देसी शराब) पी। खाना भी साथ में खाया, जिसका खर्च चुहापानी ने ही उठाया था।

रात करीब आठ बजे जब वे घर लौट रहे थे, तो रास्ते में चुहापानी ने मनीलाल से 100 रुपये खर्च का पैसा वापस मांग लिया। इस मांग के बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। पहले से ही प्रेमिका पर शक के कारण चुहापानी के प्रति मनीलाल में गुस्सा था, और रुपये की बात ने उसकी क्रोध की सीमा पार कर दी।

तकरार के दौरान मनीलाल ने लोहे के कड़े और पत्थर से चुहापानी के सिर पर प्रहार किया। गंभीर चोट के कारण चुहापानी बुरी तरह घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद

एसपी ने बताया कि आरोपी मनीलाल की निशानदेही पर हत्या में उपयोग किए गए हथियार (खून लगा पत्थर और लोहे का कड़ा) भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

यह मामला प्रेम और शक के अंधेपन की ऐसी त्रासदी है, जिसने एक परिवार को जख्मी कर दिया और समाज में भय का माहौल पैदा कर दिया है।

Trending News

फरार आरोपियों के घर चिपका इश्तहार, कोर्ट में हाजिर होने का अल्टीमेटम
फरार आरोपियों के घर चिपका इश्तहार, कोर्ट में हाजिर होने का अल्टीमेटम
Sep 09, 2026, 5:30:00 PM
30 दिनों के भीतर हो रहा है शिक्षको के आवेदनों का निपटारा: शिक्षा मंत्री
30 दिनों के भीतर हो रहा है शिक्षको के आवेदनों का निपटारा: शिक्षा मंत्री
Sep 09, 2026, 5:20:00 PM
पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 21 पशु बरामद, पुलिस को देखते ही भागे तस्कर, पीछा कर दो गिरफ्तार
पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 21 पशु बरामद, पुलिस को देखते ही भागे तस्कर, पीछा कर दो गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 5:17:00 PM
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
Sep 09, 2026, 4:22:00 PM
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
Sep 09, 2026, 4:12:00 PM
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
Sep 09, 2026, 4:07:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
Sep 09, 2026, 4:06:00 PM
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 3:51:00 PM
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
Sep 09, 2026, 3:43:00 PM
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM