सड़क हादसे में BSL कर्मी की दर्दनाक मौ*त, प्रबंधन ने आश्रितों को तुरंत सौंपा नियुक्ति पत्र

सड़क हादसे में BSL कर्मी की दर्दनाक मौ*त, प्रबंधन ने आश्रितों को तुरंत सौंपा नियुक्ति पत्र

बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के एक कर्मचारी की ड्यूटी समाप्त कर घर लौटते समय हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद उन्हें तत्काल बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान भागवत पांडे के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही बीएसएल प्रबंधन ने नियमानुसार आवश्यक प्रक्रिया शुरू की। प्रबंधन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मृतक के आश्रित को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति के लिए ऑफर लेटर प्रदान कर दिया, जिससे परिवार को त्वरित राहत मिल सके।

मृतक के सहकर्मी विपिन कुमार सिंह ने बताया कि भागवत पांडे रविवार को ए-शिफ्ट की ड्यूटी पूरी करने के बाद दोपहर करीब ढाई से तीन बजे के बीच अपने घर के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में उनका सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तुरंत बीजीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश के बाद मृत घोषित कर दिया।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद सहकर्मियों ने बीएसएल के मानव संसाधन (एचआर) विभाग से संपर्क किया। इसके बाद प्रबंधन ने नियमानुसार आश्रित को नौकरी देने की प्रक्रिया पूरी करते हुए नियुक्ति का ऑफर लेटर सौंप दिया। इस घटना से बीएसएल कर्मियों और मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

सप्तमी को मां आरण्य देवी के दर्शन के लिए उमड़ी आस्था, हजारों की संख्या में भक्तों ने माता के दरबार में टेका मत्था
सप्तमी को मां आरण्य देवी के दर्शन के लिए उमड़ी आस्था, हजारों की संख्या में भक्तों ने माता के दरबार में टेका मत्था
Oct 17, 2026, 6:14:00 PM
दुर्गापूजा को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क
दुर्गापूजा को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क
Oct 17, 2026, 5:53:00 PM
शिक्षकों की 15 सूत्री मांगों को लेकर संघ ने की शिक्षा मंत्री से वार्ता, मिला आश्वासन
शिक्षकों की 15 सूत्री मांगों को लेकर संघ ने की शिक्षा मंत्री से वार्ता, मिला आश्वासन
Oct 17, 2026, 5:26:00 PM
बंद मकान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, सुनार समेत सात गिरफ्तार, पीतल के भारी बर्तन और नकदी बरामद
बंद मकान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, सुनार समेत सात गिरफ्तार, पीतल के भारी बर्तन और नकदी बरामद
Oct 17, 2026, 5:25:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी लूटकांड का SP ने किया खुलासा, ओडिशा का कुख्यात 'केला गैंग ने दिया था वारदात को अंजाम
स्वर्ण व्यवसायी लूटकांड का SP ने किया खुलासा, ओडिशा का कुख्यात 'केला गैंग ने दिया था वारदात को अंजाम
Oct 17, 2026, 4:53:00 PM
प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, क्लिनिक सील, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, क्लिनिक सील, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
Oct 17, 2026, 4:27:00 PM
 प्रभारी DGP प्रीता वर्मा ने की विधि-व्यवस्था की समीक्षा, SSP समेत कई अधिकारी रहे मौजूद
प्रभारी DGP प्रीता वर्मा ने की विधि-व्यवस्था की समीक्षा, SSP समेत कई अधिकारी रहे मौजूद
Oct 17, 2026, 4:22:00 PM
भव्य मैया जागरण का आयोजन, मां भगवती के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र
भव्य मैया जागरण का आयोजन, मां भगवती के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र
Oct 17, 2026, 4:05:00 PM
पुलिस की विशेष छापेमारी के दौरान बड़ी कार्रवाई, 3 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार
पुलिस की विशेष छापेमारी के दौरान बड़ी कार्रवाई, 3 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार
Oct 17, 2026, 4:01:00 PM
'सम्राट चौधरी सातवीं फेल' अनंत सिंह के विवादित बयान पर बोले प्रशांत किशोर, जांच कराकर कार्रवाई करें
'सम्राट चौधरी सातवीं फेल' अनंत सिंह के विवादित बयान पर बोले प्रशांत किशोर, जांच कराकर कार्रवाई करें
Oct 17, 2026, 3:49:00 PM