रामगढ़ : अवैध खनन पर बड़ा प्रहार! 1250 किलो विस्फोटक से बंद किये गये कोयला तस्करी के रास्ते

रामगढ़ : अवैध खनन पर बड़ा प्रहार! 1250 किलो विस्फोटक से बंद किये गये कोयला तस्करी के रास्ते

झारखंड के रामगढ़ जिले में अवैध कोयला खनन और तस्करी के खिलाफ प्रशासन ने अब तक की सबसे व्यापक और सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिला पुलिस, प्रशासन, वन विभाग और सीसीएल (CCL) की संयुक्त टीम ने एक संगठित अभियान चलाकर वर्षों से सक्रिय अवैध खनन नेटवर्क पर निर्णायक चोट की है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अजय कुमार और जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में की गई। अधिकारियों के अनुसार, केदला नंबर-06 स्थित झारखंड ओसीपी क्षेत्र में लंबे समय से रात के समय अवैध उत्खनन और कोयले की तस्करी की गतिविधियां जारी थीं। वेस्ट बोकारो थाना को इसकी सूचना मिलने के बाद मामला उच्च स्तर तक पहुंचाया गया, जिसके बाद व्यापक अभियान की योजना बनाई गई।

जिला स्तरीय खनन टास्कफोर्स की बैठक में उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज के निर्देश पर अवैध खनन के मुख्य प्रवेश बिंदु को स्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया। इसके तहत पहले 25 स्थानों पर ड्रिलिंग की गई और फिर करीब 1250 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री का उपयोग कर नियंत्रित विस्फोट किया गया।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किए गए इस ‘कंट्रोल ब्लास्ट’ ने पूरे इलाके को हिला दिया। विस्फोट के बाद अवैध खनन के रास्ते पूरी तरह ध्वस्त हो गए और तस्करी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे मार्ग मलबे में तब्दील हो गए। प्रशासन का मानना है कि इस कार्रवाई से अवैध गतिविधियों के केंद्र को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

ऑपरेशन के दौरान पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लिया गया था, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके। विस्फोट के बाद इलाके में सक्रिय तस्करों के बीच डर का माहौल देखा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि अवैध खनन और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आने वाले समय में भी ऐसे अभियानों के जरिए इस तरह की गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाने की दिशा में कार्रवाई जारी रहेगी।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM