मां के संघर्ष को सलाम, नौकरी के लिए नंगे पांव साड़ी में 1600 मीटर दौड़ी

झारखंड के रामगढ़ जिले की दुलमी प्रखंड की सोसो गावं की रहने वाली कविता महतो का नाम उनके अदम्य साहस, संघर्ष और बुलंद हौसले के कारण एक प्रेरणा बन चुका है। अपनी बेटी के साथ मैदान में उतरी कविता महतो।

 रामगढ़ में होमगार्ड बहाली के ट्रायल के दौरान कविता महतो अपनी बेटी के साथ मैदान में उतरी थीं। जब वे दौड़ लगा रही थीं, तो उनकी बेटी लगातार उनका हौसला बढ़ा रही थी। मां-बेटी के इस आपसी समर्थन ने यह साबित कर दिया कि एक मां अपने बच्चों के भविष्य के लिए किस हद तक संघर्ष कर सकती है और कैसे बच्चों का साथ बड़े से बड़े पहाड़ जैसी मुश्किलों को भी आसान बना देता है।

होमगार्ड के पदों के लिए आयोजित ट्रायल में कविता ने पैरों में जूते न होने के बावजूद पारंपरिक साड़ी पहनकर और नंगे पांव 1600 मीटर की दौड़ में हिस्सा लिया। इस 1600 मीटर की दौड़ को पूरा करने के लिए 10 मिनट का समय निर्धारित था, लेकिन कविता ने अपने मजबूत इरादों के दम पर यह दूरी मात्र 6 मिनट में ही पूरी कर सबको हैरान कर दिया।

अनूप नारायण सिंह 

Trending News

संवैधानिक संस्थानों को निभाना होगा कर्तव्य,  दोबारा हो चुनाव: मुकेश सहनी

Oct 08, 2026, 3:54:00 PM
'वोट बचाओ-देश बचाओ', मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज, बिहार से दिल्ली तक का प्लान रेडी

Oct 08, 2026, 3:50:00 PM
मुख्यमंत्री ने कहा- एक करोड़ परिवारों को बनाना है उद्यमी परिवार

Oct 08, 2026, 3:44:00 PM
तेजस्वी यादव बहन मीसा भारती के साथ मैदान में, इधर पिता लालू यादव के बाल संवारती दिखीं रोहिणी आचार्य

Oct 08, 2026, 3:24:00 PM
गर्म स्लैग से K-21 और K-22 कन्वेयर बेल्ट में लगी आग, आधे घंटे में काबू

Oct 08, 2026, 3:00:00 PM
राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने जेपी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Oct 08, 2026, 2:52:00 PM
मां के संघर्ष को सलाम, नौकरी के लिए नंगे पांव साड़ी में 1600 मीटर दौड़ी
मां के संघर्ष को सलाम, नौकरी के लिए नंगे पांव साड़ी में 1600 मीटर दौड़ी
Oct 08, 2026, 2:39:00 PM
लखनऊ में रामविलास पासवान की पुण्यतिथि में शामिल हुए CM योगी, दी श्रद्धांजलि

Oct 08, 2026, 2:35:00 PM
राजधानी में खुलेगा ‘चार साहिबजादे एमआरआई, सीटी स्कैन सेंटर’, एमओयू हुआ साइन

Oct 08, 2026, 2:31:00 PM
पटना सहित बिहार के अलग-अलग जिलों में CEC और SIR के खिलाफ महागठबंधन का विरोध प्रदर्शन

Oct 08, 2026, 2:16:00 PM