तेजस्वी यादव बहन मीसा भारती के साथ मैदान में, इधर पिता लालू यादव के बाल संवारती दिखीं रोहिणी आचार्य

बिहार की राजधानी पटना में एक तरफ जहां नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अगुवाई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर विपक्ष ने जमकर प्रदर्शन किया। वहीं दूसरी ओर रोहिणी आचार्य पिता लालू यादव के बाल संवारती नजर आ रही हैं।

तेजस्वी यादव बहन मीसा भारती के साथ मैदान में, इधर पिता लालू यादव के बाल संवारती दिखीं रोहिणी आचार्य

बिहार की राजनीति में आज गुरुवार को एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। एक तरफ जहां  नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अगुवाई में पटना में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर विपक्ष ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाई के साथ बहन और राजद राज्यसभा सांसद मीसा भारती भी मौजूद रहीं। वहीं दूसरी ओर लालू परिवार से एक दिलचस्प और भावुक कर देने वाली तस्वीर ने लोगों का दिल जीत लिया।  रोहिणी आचार्य पिता लालू यादव के बाल संवारती नजर आ रही हैं। रोहिणी ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ इस भावुक वीडियो को शेयर किया है। 

दरअसल पटना में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर महागठबंधन ने प्रदर्शन किया। विपक्ष ने एसआईआर में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। साथ ही जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया।  नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अगुवाई में विपक्षी दलों के नेता और कार्यकर्ता राजभवन मार्च के लिए सड़क पर उतरे।  इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और अन्य राजद कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। विपक्ष ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और कहा कि SIR के जरिए मतदाताओं के अधिकार प्रभावित करने की कोशिश है। 

वहीं INDIA ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि जिस हिसाब से ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र का मजाक बनाया है, जिस हिसाब से लोकतंत्र को ये लोग खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं।ये बिहार की धरती है और लोकतंत्र की जननी से ये लोग ने SIR की शुरुआत की। हम लोग लोकतंत्र को खत्म नहीं होने देंगे। वहीं महागठबंधन के वरिष्ठ नेताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा और  SIR की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए।  

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली पर भी विपक्ष ने आपत्ति जताई और राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। RJD समेत महागठबंधन के वरिष्ठ नेता मार्च में शामिल हुए। चुनाव प्रक्रिया को लेकर विपक्ष ने अपनी आपत्तियां राज्यपाल के सामने रखी।

वहीं रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ एक भावुक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में रोहिणी आचार्य लालू यादव के बाल संवारती नजर आ रही हैं। रोहिणी ने माता-पिता और बेटी के रिश्ते को लेकर अपनी भावनाएं जाहिर कीं। रोहिणी आचार्य  ने लिखा है-माता-पिता और बेटी के बीच के पवित्र रिश्ते की मर्यादा को हमेशा मैंने दिल से संभाला है। आगे भी संभालूंगी, एक बेटी होने का फर्ज और धर्म मैं हर पल, हर घड़ी , हर परिस्थिति में निभाऊंगी। बता दें कि भाई तेजस्वी यादव से विवाद के बीच रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद पटना लौटी हैं। पटना एयरपोर्ट पर लालू यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती ने उनका स्वागत किया था। 

Trending News

यहां मिल रहा 90% तक डिस्काउंट, ₹9 से iPhone 17 Pro तक, महाधमाका ऑफर..
यहां मिल रहा 90% तक डिस्काउंट, ₹9 से iPhone 17 Pro तक, महाधमाका ऑफर..
Oct 08, 2026, 4:49:00 PM
एक माह के अंदर भरे जाएंगे प्रारूप 6, निर्वाचन आयोग ने दिया निर्देश
एक माह के अंदर भरे जाएंगे प्रारूप 6, निर्वाचन आयोग ने दिया निर्देश
Oct 08, 2026, 4:37:00 PM
खड़गे ने दिया लंच, राहुल संग धरने के लिए राजघाट पहुंचे विपक्षी सांसद, बोले- बापू ने आजादी दिलायी, छीन रही BJP
खड़गे ने दिया लंच, राहुल संग धरने के लिए राजघाट पहुंचे विपक्षी सांसद, बोले- बापू ने आजादी दिलायी, छीन रही BJP
Oct 08, 2026, 4:15:00 PM
संवैधानिक संस्थानों को निभाना होगा कर्तव्य,  दोबारा हो चुनाव: मुकेश सहनी
संवैधानिक संस्थानों को निभाना होगा कर्तव्य, दोबारा हो चुनाव: मुकेश सहनी
Oct 08, 2026, 3:54:00 PM
'वोट बचाओ-देश बचाओ', मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज, बिहार से दिल्ली तक का प्लान रेडी
'वोट बचाओ-देश बचाओ', मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज, बिहार से दिल्ली तक का प्लान रेडी
Oct 08, 2026, 3:50:00 PM
मुख्यमंत्री ने कहा- एक करोड़ परिवारों को बनाना है उद्यमी परिवार
मुख्यमंत्री ने कहा- एक करोड़ परिवारों को बनाना है उद्यमी परिवार
Oct 08, 2026, 3:44:00 PM
तेजस्वी यादव बहन मीसा भारती के साथ मैदान में, इधर पिता लालू यादव के बाल संवारती दिखीं रोहिणी आचार्य
तेजस्वी यादव बहन मीसा भारती के साथ मैदान में, इधर पिता लालू यादव के बाल संवारती दिखीं रोहिणी आचार्य
Oct 08, 2026, 3:24:00 PM
गर्म स्लैग से K-21 और K-22 कन्वेयर बेल्ट में लगी आग, आधे घंटे में काबू
गर्म स्लैग से K-21 और K-22 कन्वेयर बेल्ट में लगी आग, आधे घंटे में काबू
Oct 08, 2026, 3:00:00 PM
राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने जेपी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें दी भावभीनी श्रद्धांजलि
राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने जेपी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Oct 08, 2026, 2:52:00 PM
मां के संघर्ष को सलाम, नौकरी के लिए नंगे पांव साड़ी में 1600 मीटर दौड़ी
मां के संघर्ष को सलाम, नौकरी के लिए नंगे पांव साड़ी में 1600 मीटर दौड़ी
Oct 08, 2026, 2:39:00 PM