'वोट बचाओ-देश बचाओ', मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज, बिहार से दिल्ली तक का प्लान रेडी

एसआईआर में गड़बड़ी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने अपने अभियान को तेज कर दिया है। चुनाव आयोग के खिलाफ लगातार प्रदर्शन जारी है। इस बीच बिहार कांग्रेस ने अगले चरण का ऐलान किया है।

'वोट बचाओ-देश बचाओ', मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज, बिहार से दिल्ली तक का प्लान रेडी

एसआईआर में गड़बड़ी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने अपने अभियान को तेज कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कई सांसद चुनाव आयोग के खिलाफ लगातार तीन दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं। 6 और 7 अक्टूबर को राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक के नेताओं ने विरोध का जोरदार प्रदर्शन किया था। मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज फिर INDIA गठबंधन के सांसदों को लंच पर बुलाया है। वहीं गुरुवार को राजधानी पटना में भी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अगुवाई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर विपक्ष ने जमकर प्रदर्शन किया। 

इस बीच बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने 'वोट बचाओ-देश बचाओ' जन आंदोलन के अगले चरणों को लेकर पार्टी के सभी जिला अध्यक्षों, प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्षों, पीसीसी पदाधिकारियों, मोर्चा संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पार्टी ने सभी पदाधिकारियों से अभियान के तहत निर्धारित कार्यक्रमों को सफल बनाने और उनकी निगरानी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजेश कुमार की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी (AICC) के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के निर्देशानुसार राष्ट्रव्यापी 'वोट बचाओ-देश बचाओ' जन आंदोलन की रूपरेखा तय की गई है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी की सभी इकाइयों को सक्रिय भूमिका निभाने को कहा गया है।

10 से 20 अक्टूबर तक निकाला जाएगा मार्च

अभियान के दूसरे चरण के तहत 10 से 20 अक्टूबर के बीच बापू या बाबा साहेब की प्रतिमा से एसडीएम कार्यालय अथवा प्रशासनिक मुख्यालय तक मार्च और रैली आयोजित की जाएगी। इस दौरान संविधान के अनुच्छेद 326 का पाठ, राष्ट्रगान, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन और 11 सूत्रीय मांगों से संबंधित पर्चों का वितरण किया जाएगा।

25 अक्टूबर से 25 नवंबर तक होंगे कार्यक्रम

अभियान के तीसरे चरण के तहत 25 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रेस कॉन्फ्रेंस, बूथ लेवल एजेंटों (BLA) की बैठकें और मतदाता सूची सत्यापन अभियान 'वोट रक्षक' चलाया जाएगा। इसके साथ ही गांवों में चौपाल आयोजित कर लोगों को अभियान से जोड़ने की योजना है।

एक नवंबर को दिल्ली में राष्ट्रीय रैली

पत्र के अनुसार, एक नवंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में एक मेगा राष्ट्रीय रैली आयोजित की जाएगी। इसमें बिहार कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

25 और 26 नवंबर को दिल्ली चलो अभियान

अभियान के चौथे चरण में 25 और 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर 'दिल्ली चलो' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान दिल्ली यात्रा वाहनों, यात्रियों और रूट कैप्टन की सूची तत्काल नियंत्रण कक्ष को भेजने का निर्देश दिया गया है।

जिला और प्रखंड स्तर पर होगी निगरानी

बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने पत्र में कहा है कि AICC के केंद्रीय नियंत्रण कक्ष द्वारा अभियान की 24 घंटे निगरानी की जा रही है। उन्होंने सभी जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर अभियान को प्रभावी बनाने और कार्यक्रमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

Trending News

यहां मिल रहा 90% तक डिस्काउंट, ₹9 से iPhone 17 Pro तक, महाधमाका ऑफर..
यहां मिल रहा 90% तक डिस्काउंट, ₹9 से iPhone 17 Pro तक, महाधमाका ऑफर..
Oct 08, 2026, 4:49:00 PM
एक माह के अंदर भरे जाएंगे प्रारूप 6, निर्वाचन आयोग ने दिया निर्देश
एक माह के अंदर भरे जाएंगे प्रारूप 6, निर्वाचन आयोग ने दिया निर्देश
Oct 08, 2026, 4:37:00 PM
खड़गे ने दिया लंच, राहुल संग धरने के लिए राजघाट पहुंचे विपक्षी सांसद, बोले- बापू ने आजादी दिलायी, छीन रही BJP
खड़गे ने दिया लंच, राहुल संग धरने के लिए राजघाट पहुंचे विपक्षी सांसद, बोले- बापू ने आजादी दिलायी, छीन रही BJP
Oct 08, 2026, 4:15:00 PM
संवैधानिक संस्थानों को निभाना होगा कर्तव्य,  दोबारा हो चुनाव: मुकेश सहनी
संवैधानिक संस्थानों को निभाना होगा कर्तव्य, दोबारा हो चुनाव: मुकेश सहनी
Oct 08, 2026, 3:54:00 PM
'वोट बचाओ-देश बचाओ', मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज, बिहार से दिल्ली तक का प्लान रेडी
'वोट बचाओ-देश बचाओ', मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज, बिहार से दिल्ली तक का प्लान रेडी
Oct 08, 2026, 3:50:00 PM
मुख्यमंत्री ने कहा- एक करोड़ परिवारों को बनाना है उद्यमी परिवार
मुख्यमंत्री ने कहा- एक करोड़ परिवारों को बनाना है उद्यमी परिवार
Oct 08, 2026, 3:44:00 PM
तेजस्वी यादव बहन मीसा भारती के साथ मैदान में, इधर पिता लालू यादव के बाल संवारती दिखीं रोहिणी आचार्य
तेजस्वी यादव बहन मीसा भारती के साथ मैदान में, इधर पिता लालू यादव के बाल संवारती दिखीं रोहिणी आचार्य
Oct 08, 2026, 3:24:00 PM
गर्म स्लैग से K-21 और K-22 कन्वेयर बेल्ट में लगी आग, आधे घंटे में काबू
गर्म स्लैग से K-21 और K-22 कन्वेयर बेल्ट में लगी आग, आधे घंटे में काबू
Oct 08, 2026, 3:00:00 PM
राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने जेपी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें दी भावभीनी श्रद्धांजलि
राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने जेपी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Oct 08, 2026, 2:52:00 PM
मां के संघर्ष को सलाम, नौकरी के लिए नंगे पांव साड़ी में 1600 मीटर दौड़ी
मां के संघर्ष को सलाम, नौकरी के लिए नंगे पांव साड़ी में 1600 मीटर दौड़ी
Oct 08, 2026, 2:39:00 PM