मुख्यमंत्री ने कहा- एक करोड़ परिवारों को बनाना है उद्यमी परिवार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बापू सभागार में उद्योग विभाग द्वारा आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत चयनित लाभुकों का एकदिवसीय उन्मुखीकरण एवं प्रथम किस्त की राशि के वितरण कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा- एक करोड़ परिवारों को बनाना है उद्यमी परिवार

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बापू सभागार में उद्योग विभाग द्वारा आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत चयनित लाभुकों का एकदिवसीय उन्मुखीकरण एवं प्रथम किस्त की राशि के वितरण कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में चयनित लाभुकों को सांकेतिक चेक प्रदान किया। साथ ही प्रथम किस्त, द्वितीय किस्त एवं तृतीय किस्त के सात हजार से अधिक लाभुकों के खाते में राशि हस्तांतरित किया। 

मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी जिलों में स्थापित MSME केंद्र का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी जिलों में स्थापित एमएसएमई केंद्र का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने बिहार एमएसएमई नीति 2026, मुख्यमंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग कलस्टर विकास योजना-2026 व सूक्ष्म एवं लघु उद्यम सुविधा परिषद् नियामावली-2026 पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया। कार्यक्रम के दौरान राज्य के सभी जिलों में स्थापित एमएसएमई केंद्रों पर आधारित व बिहार एमएसएमई नीति 2026 एवं मुख्यमंत्री उद्यमी योजना पर आधारित लघु फिल्म प्रदर्शित की गई। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लाभुकों की सफलता की कहानी से संबंधित पुस्तिका का विमोचन किया गया। 

मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार के एक करोड़ परिवारों को उद्यमिता व आर्थिक स्वावलंबन से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के एक करोड़ परिवारों को उद्यमिता और आर्थिक स्वावलंबन से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। एक करोड़ परिवारों को उद्यमी परिवार बनाना है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिहार को समृद्ध बनाने के सपने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए अगले पांच वर्षों में राज्य में उद्योग, रोजगार, शिक्षा, आधारभूत संरचना और ऊर्जा के क्षेत्र में व्यापक कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा एमएसएमई क्षेत्र के लिए 10 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, इसमें कम से कम 10वां हिस्सा बिहार को मिलने की संभावना है। इससे राज्य में छोटे और मध्यम उद्यमों को नई गति मिलेगी। प्रधानमंत्री जी का इसके लिए आभार प्रकट करता हूं।

CM ने कहा- मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत MSME के माध्यम से 45 हजार उद्यमी तैयार किए जा रहे हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत एमएसएमई के माध्यम से 45 हजार उद्यमी तैयार किए जा रहे हैं। इसमें 14 हजार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, 10 हजार अतिपिछड़ा, नौ हजार 500 महिला, नौ हजार युवा एवं 2500 अल्पसंख्यक उद्यमी हैं। इसके लिए तीन हजार 500 करोड़ रुपए की राशि राज्य सरकार खर्च कर रही है। आज के कार्यक्रम में सात हजार लाभुकों को किस्त की राशि अंतरित की गई। साथ ही प्रत्येक जिले में एमएसएमई केंद्र खोले गए हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर उद्यमियों को आवश्यक मार्गदर्शन और सहायता मिल सकेगी। 

बिहार के लोगों को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में जाने की आवश्यकता न पड़े - सम्राट

उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में जाने की आवश्यकता न पड़े, इसके लिए राज्य में ही उद्योग और रोजगार के अवसरों का विस्तार किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि बिहार के युवा रोजगार मांगने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले उद्यमी बनें। उन्होंने कहा कि बिहार में आधारभूत संरचना के विकास पर भी तेजी से काम हो रहा है। ग्रामीण सड़कों के साथ-साथ हाई-वे और एक्सप्रेस-वे का नेटवर्क विस्तारित किया जा रहा है। पटना मेट्रो की परिकल्पना भी साकार हो रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार में 700 स्थानों पर सरस्वती विद्या निकेतन खोले गए हैं

मुख्यमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि बिहार में 700 स्थानों पर सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) खोले गए हैं। यहां विद्यार्थियों को नीट और JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा मिलेगी। 'विद्यार्थी साथी' ऐप के माध्यम से विद्यार्थियों को 24×7 ऑनलाइन ट्यूटर की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में विद्यार्थी देर रात तक भी ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं, जो शिक्षा के प्रति उनकी बढ़ती रुचि को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि राज्य में 211 डिग्री कॉलेज खोले जा चुके हैं। अगले वर्ष से इन कॉलेजों में विज्ञान संकाय की पढ़ाई शुरू करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार में निर्मित उत्पादों को सरकारी खरीद में प्राथमिकता देने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में निर्मित उत्पादों को सरकारी खरीद में प्राथमिकता देने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। Purchase Preference Act के तहत बिहार में निर्मित वस्तुओं की 25 से 40 प्रतिशत तक सरकारी खरीद की जायेगी। उन्होंने कहा कि बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए पीपीपी मोड में पांच लाख करोड़ रुपए के निवेश का लक्ष्य रखा गया है। आने वाले पांच वर्षों में उद्योगों के लिए 20 हजार मेगावाट बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने पर्यटन क्षेत्र की संभावनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि अगले दो वर्षों में राज्य के 20 महत्वपूर्ण स्थानों पर रोप-वे निर्माण की दिशा में कार्य किया जाएगा। मरीन ड्राइव से सोनपुर के बीच रोप-वे निर्माण में एक निजी कंपनी ने रुचि दिखाई है। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में ऊर्जा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आगामी एक वर्ष में सभी कृषि फीडरों को 100 प्रतिशत सौर ऊर्जा से जोड़ने का लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री ने कहा- विकास का वास्तविक उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग के जीवन में खुशहाली और आर्थिक स्वावलंबन लाना है

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास का वास्तविक उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग के जीवन में खुशहाली और आर्थिक स्वावलंबन लाना है। उन्होंने सभी से मिलकर बिहार को समृद्ध बनाने और राज्य की नई तस्वीर गढ़ने में सहभागी बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम शुरू होने के पूर्व मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत उद्यमियों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया व उत्पाद, उसकी गुणवत्ता एवं लोगों के बीच उसकी मांग को लेकर जानकारी ली। कार्यक्रम को उद्योग सह खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान, पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रमा निषाद, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन एवं उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने भी संबोधित किया। 

CM सम्राट के साथ कई मंत्री और कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के सचिव संदीप कुमार आर पुडुकलकट्टी, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मो. सोहैल, बियाडा के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार, एमएसएमई के निदेशक अमन समीर, निदेशक उद्योग मुकुल कुमार गुप्ता सहित अन्य वरीय अधिकारीगण, उद्यमी एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Trending News

यहां मिल रहा 90% तक डिस्काउंट, ₹9 से iPhone 17 Pro तक, महाधमाका ऑफर..
यहां मिल रहा 90% तक डिस्काउंट, ₹9 से iPhone 17 Pro तक, महाधमाका ऑफर..
Oct 08, 2026, 4:49:00 PM
एक माह के अंदर भरे जाएंगे प्रारूप 6, निर्वाचन आयोग ने दिया निर्देश
एक माह के अंदर भरे जाएंगे प्रारूप 6, निर्वाचन आयोग ने दिया निर्देश
Oct 08, 2026, 4:37:00 PM
खड़गे ने दिया लंच, राहुल संग धरने के लिए राजघाट पहुंचे विपक्षी सांसद, बोले- बापू ने आजादी दिलायी, छीन रही BJP
खड़गे ने दिया लंच, राहुल संग धरने के लिए राजघाट पहुंचे विपक्षी सांसद, बोले- बापू ने आजादी दिलायी, छीन रही BJP
Oct 08, 2026, 4:15:00 PM
संवैधानिक संस्थानों को निभाना होगा कर्तव्य,  दोबारा हो चुनाव: मुकेश सहनी
संवैधानिक संस्थानों को निभाना होगा कर्तव्य, दोबारा हो चुनाव: मुकेश सहनी
Oct 08, 2026, 3:54:00 PM
'वोट बचाओ-देश बचाओ', मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज, बिहार से दिल्ली तक का प्लान रेडी
'वोट बचाओ-देश बचाओ', मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज, बिहार से दिल्ली तक का प्लान रेडी
Oct 08, 2026, 3:50:00 PM
मुख्यमंत्री ने कहा- एक करोड़ परिवारों को बनाना है उद्यमी परिवार
मुख्यमंत्री ने कहा- एक करोड़ परिवारों को बनाना है उद्यमी परिवार
Oct 08, 2026, 3:44:00 PM
तेजस्वी यादव बहन मीसा भारती के साथ मैदान में, इधर पिता लालू यादव के बाल संवारती दिखीं रोहिणी आचार्य
तेजस्वी यादव बहन मीसा भारती के साथ मैदान में, इधर पिता लालू यादव के बाल संवारती दिखीं रोहिणी आचार्य
Oct 08, 2026, 3:24:00 PM
गर्म स्लैग से K-21 और K-22 कन्वेयर बेल्ट में लगी आग, आधे घंटे में काबू
गर्म स्लैग से K-21 और K-22 कन्वेयर बेल्ट में लगी आग, आधे घंटे में काबू
Oct 08, 2026, 3:00:00 PM
राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने जेपी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें दी भावभीनी श्रद्धांजलि
राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने जेपी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Oct 08, 2026, 2:52:00 PM
मां के संघर्ष को सलाम, नौकरी के लिए नंगे पांव साड़ी में 1600 मीटर दौड़ी
मां के संघर्ष को सलाम, नौकरी के लिए नंगे पांव साड़ी में 1600 मीटर दौड़ी
Oct 08, 2026, 2:39:00 PM