खड़गे ने दिया लंच, राहुल संग धरने के लिए राजघाट पहुंचे विपक्षी सांसद, बोले- बापू ने आजादी दिलायी, छीन रही BJP
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तरफ से दोपहर दिल्ली के कनॉट प्लेस में लंच का कार्यक्रम रखा गया था। इस लंच कार्यक्रम में विपक्षी दल के कई सांसद पहुंचे हुए थे।

नई दिल्ली : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तरफ से दोपहर दिल्ली के कनॉट प्लेस में लंच का कार्यक्रम रखा गया था। इस लंच कार्यक्रम में विपक्षी दल के कई सांसद पहुंचे हुए थे। उसके बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी संग विपक्षी सांसद राजघाट पर धरने देने के लिए पहुंच गए हैं। इसी बीच मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि महात्मा गांधी ने आजादी दिलायी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) इसे छीन रही है।
विरोध मार्च को देखते हुए चुनाव आयोग के कार्यालय के आसपास हाई अलर्ट घोषित किया गया है
आपको बता दें कि कल यानी सात अक्टूबर को भी लंच के बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कई सांसद चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की ओर बढ़े थे, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। करीब दो घंटे बाद सबको रिहा कर दिया गया और अब कई नेताओं पर एफआईआर भी दर्ज हुई है। विरोध मार्च को देखते हुए चुनाव आयोग के कार्यालय के आसपास हाई अलर्ट घोषित किया गया है। पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर दंगा नियंत्रण वाहन और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों को तैनात किया गया है।













