सीएम हेमंत सोरेन ने नम आंखों से दी अपनी मां रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, शव यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की माता रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार गुरुवार को पूरे सम्मान और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ। अंत्येष्टि रामगढ़ जिला में उनके पैतृक गांव नेमरा स्थित श्मशान घाट पर हुई।

सीएम हेमंत सोरेन ने नम आंखों से दी अपनी मां रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, शव यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की माता रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार गुरुवार को पूरे सम्मान और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ। अंत्येष्टि रामगढ़ जिला में उनके पैतृक गांव नेमरा स्थित श्मशान घाट पर हुई। अपनी दिवंगत माता को मुखाग्नि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दी। जैसे ही मुखाग्नि दी गई, पूरा गांव और वहां मौजूद हजारों लोगों की आँखें नम हो गईं। इस अवसर पर पूरा माहौल अत्यंत गमगीन हो गया। 

शोक में डूबा नेमरा, उमड़ा जनसैलाब

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन की माता दिवंगत रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर का दर्शन और उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए नेमरा गांव में जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान दूर-दराज के क्षेत्रों से आए सैकड़ों ग्रामीण, समर्थकों, राजनीतिक दिग्गजों और प्रशासनिक अधिकारियों ने दिवंगत रूपी सोरेन को अश्रुपूर्ण आँखों से अंतिम विदाई दी। 

शव यात्रा में शामिल होकर बड़ी संख्या में लोग श्मशान घाट तक गये। माहौल गमगीन था, लेकिन हर एक की अंतिम तमन्ना रूपी सोरेन का अंतिम दर्शन करते हुए उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई देना था। नेमरा गांव का हर एक घर अंतिम विदाई बेला में जहां शामिल था, वहीं रूपी सोरेन के व्यक्तित्व और कृतित्व पर भी चर्चा कर रहा था।

सादगी और संघर्ष की प्रतिमूर्ति

दिवंगत रूपी सोरेन झारखंड आंदोलन के दौर से लेकर आज तक सादगी, त्याग और संघर्ष की प्रतिमूर्ति रही थीं। उन्होंने न केवल अपना परिवारिक दायित्व बखूबी निभाया था, बल्कि पूरे झारखंड समाज के लिए एक अभिभावक की भूमिका भी निभाई थी। उनके निधन से झारखंड ने एक ममतामयी मां और मार्गदर्शक को खो दिया है। 

इस दुःखद वेला में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने मुख्यमंत्री और उनके परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है।

रामगढ़, नेमरा से सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, 4 महिलाएं घायल, 2 की हालत नाजुक
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, 4 महिलाएं घायल, 2 की हालत नाजुक
Oct 08, 2026, 6:56:00 PM
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी कस्टमर केयर नंबर के जरिए ठगी करने वाले 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी कस्टमर केयर नंबर के जरिए ठगी करने वाले 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार
Oct 08, 2026, 6:41:00 PM
जमुई में धूमधाम से मनी लोजपा संस्थापक पद्म भूषण रामविलास पासवान की 6वीं पुण्यतिथि, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
जमुई में धूमधाम से मनी लोजपा संस्थापक पद्म भूषण रामविलास पासवान की 6वीं पुण्यतिथि, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
Oct 08, 2026, 6:20:00 PM
दुनिया भर के बौद्ध विद्वान, भिक्षु का होगा जुटान 11 से 13 दिसंबर तक होगा अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन का आयोजन
दुनिया भर के बौद्ध विद्वान, भिक्षु का होगा जुटान 11 से 13 दिसंबर तक होगा अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन का आयोजन
Oct 08, 2026, 6:15:00 PM
धनकुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर, 50 लाख कैश समेत करोड़ों की संपत्ति बरामद, कैश का अंबार देख...
धनकुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर, 50 लाख कैश समेत करोड़ों की संपत्ति बरामद, कैश का अंबार देख...
Oct 08, 2026, 6:08:00 PM
बीबोस की ओपन स्कूलिंग में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी उत्साहवर्द्धक : शिक्षा मंत्री
बीबोस की ओपन स्कूलिंग में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी उत्साहवर्द्धक : शिक्षा मंत्री
Oct 08, 2026, 6:00:00 PM
उपभोक्ता आयोग का अहम निर्णय, राजधानी के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका कोला कंपनी पर लगाया जुर्माना
उपभोक्ता आयोग का अहम निर्णय, राजधानी के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका कोला कंपनी पर लगाया जुर्माना
Oct 08, 2026, 5:55:00 PM
बिहार के बाहर भी अब सुधा की मिठास, पूर्वोत्तर राज्यों में पहुंची सुधा
बिहार के बाहर भी अब सुधा की मिठास, पूर्वोत्तर राज्यों में पहुंची सुधा
Oct 08, 2026, 5:46:00 PM
महिला से सोने की चेन और हीरे का लॉकेट छीना, पिस्टल पेट में सटाकर दी धमकी
महिला से सोने की चेन और हीरे का लॉकेट छीना, पिस्टल पेट में सटाकर दी धमकी
Oct 08, 2026, 5:46:00 PM
सीएम हेमंत सोरेन ने नम आंखों से दी अपनी मां रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, शव यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
सीएम हेमंत सोरेन ने नम आंखों से दी अपनी मां रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, शव यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
Oct 08, 2026, 5:33:00 PM