बिहार के बाहर भी अब सुधा की मिठास, पूर्वोत्तर राज्यों में पहुंची सुधा

देश के प्रमुख ब्रांड में शुमार होने वाले बिहार की प्रमुख सुधा ब्रांड की मिठास अब पूर्वोत्तर के राज्यों तक पहुंच गयी है। अब असम के साथ पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों के लोग भी सुधा ब्रांड के दुध और दुग्ध उत्पादों का आनंद उठा सकेंगे।

बिहार के बाहर भी अब सुधा की मिठास, पूर्वोत्तर राज्यों में पहुंची सुधा

पटना: देश के प्रमुख ब्रांड में शुमार होने वाले बिहार की प्रमुख सुधा ब्रांड की मिठास अब पूर्वोत्तर के राज्यों तक पहुंच गयी है। अब असम के साथ पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों के लोग भी सुधा ब्रांड के दुध और दुग्ध उत्पादों का आनंद उठा सकेंगे।कॉम्फेड द्वारा गुरूवार को दी गयी जानकारी के अनुसार असम के मुख्यमंत्री डॉक्टर हिमंता विस्वा सरमा ने तेजपुर कॉम्फेड में बीस हजार लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले दूध प्रोसेसिंग प्लांट का उद्घाटन किया।

 ज्ञात हो कि बिहार स्टेट मिल्क को ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड यानि कॉम्फेड अपने लोकप्रिय डेयरी ब्रांड सुधा के द्वारा दुग्ध एवां दुग्ध उत्पादों का विपणन करता है। असम एवं आसपास के पूर्वोत्तर राज्यों में अपनी मौजूदगी को लगातार बेहतर कर रहा है। इसकी बढती मांग को देखते हुए कॉम्फेड द्वारा प्रोसेसिंग क्षमता के विस्तार के साथ साथ रिटेल बिजनेस नेटवर्स को भी व्यापक बनाया जा रहा है। 

सुधा ब्रांड के लिए नये उपलब्धि के तौर पर गुरुवार के असम के सीएम डॉक्टर हिमंता विस्वा सरमा ने तेजपुर (सोणितपुर) के जामुगुरीहाट, शांतिपुर स्थित कन्यका डेयरी में 20,000 लीटर प्रतिदिन (LPD) क्षमता वाले दूध प्रोसेसिंग प्लांट का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर कॉम्फेड के चेयरमैन सह मैनेजींग डायरेक्टर शीर्षत कपिल अशोक भी मौजूद रहे। यह नया प्लांट तेजपुर और आस-पास के इलाके में सप्लाई को मजबूत करेगा और ब्रांड सुधा के क्षेत्रीय डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के और विस्तार में मदद करेगा।

कॉम्फेड ने नवंबर 2018 में गुवाहाटी में अमीनगांव स्थित एक थर्ड पार्टी डेयरी संयंत्र के माध्यम से 'सुधा' पैकेट दूध एवं दुग्ध उत्पादों का विपणन शुरू किया था। इसके बाद कॉम्फेड की गतिविधियों का विस्तार असम के अन्य क्षेत्रों के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों मेघालय एवं अरुणाचल प्रदेश तक हुआ है। वर्तमान में कॉम्फेड की गुवाहाटी इकाई द्वारा लगभग 2,200 खुदरा विक्रेताओं के माध्यम से 'सुधा' के विभिन्न उत्पादों का विपणन किया जा रहा है। इनमें पैकेट दूध, दही, पनीर, लस्सी, पेड़ा एवं मिल्क केक प्रमुख हैं। इकाई द्वारा प्रतिदिन औसतन लगभग 50,500 लीटर दूध की बिक्री की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में गुवाहाटी इकाई ने ₹121.17 करोड़ का कारोबार दर्ज किया, जबकि 18.06 करोड़ का लाभ अर्जित किया गया। यह क्षेत्र में 'सुधा' ब्रांड की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।

Trending News

गुरुजी शिबू सोरेन की धर्मपत्नी रूपी सोरेन के निधन पर जदयू ने जताया शोक
गुरुजी शिबू सोरेन की धर्मपत्नी रूपी सोरेन के निधन पर जदयू ने जताया शोक
Oct 08, 2026, 7:10:00 PM
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, 4 महिलाएं घायल, 2 की हालत नाजुक
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, 4 महिलाएं घायल, 2 की हालत नाजुक
Oct 08, 2026, 6:56:00 PM
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी कस्टमर केयर नंबर के जरिए ठगी करने वाले 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी कस्टमर केयर नंबर के जरिए ठगी करने वाले 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार
Oct 08, 2026, 6:41:00 PM
जमुई में धूमधाम से मनी लोजपा संस्थापक पद्म भूषण रामविलास पासवान की 6वीं पुण्यतिथि, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
जमुई में धूमधाम से मनी लोजपा संस्थापक पद्म भूषण रामविलास पासवान की 6वीं पुण्यतिथि, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
Oct 08, 2026, 6:20:00 PM
दुनिया भर के बौद्ध विद्वान, भिक्षु का होगा जुटान 11 से 13 दिसंबर तक होगा अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन का आयोजन
दुनिया भर के बौद्ध विद्वान, भिक्षु का होगा जुटान 11 से 13 दिसंबर तक होगा अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन का आयोजन
Oct 08, 2026, 6:15:00 PM
धनकुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर, 50 लाख कैश समेत करोड़ों की संपत्ति बरामद, कैश का अंबार देख...
धनकुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर, 50 लाख कैश समेत करोड़ों की संपत्ति बरामद, कैश का अंबार देख...
Oct 08, 2026, 6:08:00 PM
बीबोस की ओपन स्कूलिंग में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी उत्साहवर्द्धक : शिक्षा मंत्री
बीबोस की ओपन स्कूलिंग में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी उत्साहवर्द्धक : शिक्षा मंत्री
Oct 08, 2026, 6:00:00 PM
उपभोक्ता आयोग का अहम निर्णय, राजधानी के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका कोला कंपनी पर लगाया जुर्माना
उपभोक्ता आयोग का अहम निर्णय, राजधानी के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका कोला कंपनी पर लगाया जुर्माना
Oct 08, 2026, 5:55:00 PM
बिहार के बाहर भी अब सुधा की मिठास, पूर्वोत्तर राज्यों में पहुंची सुधा
बिहार के बाहर भी अब सुधा की मिठास, पूर्वोत्तर राज्यों में पहुंची सुधा
Oct 08, 2026, 5:46:00 PM
महिला से सोने की चेन और हीरे का लॉकेट छीना, पिस्टल पेट में सटाकर दी धमकी
महिला से सोने की चेन और हीरे का लॉकेट छीना, पिस्टल पेट में सटाकर दी धमकी
Oct 08, 2026, 5:46:00 PM