राजधानी में खुलेगा ‘चार साहिबजादे एमआरआई, सीटी स्कैन सेंटर’, एमओयू हुआ साइन

तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में संगत और जरूरतमंद लोगों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

राजधानी में खुलेगा ‘चार साहिबजादे एमआरआई, सीटी स्कैन सेंटर’, एमओयू हुआ साइन

पटना: तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में संगत और जरूरतमंद लोगों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पटना में जल्द ही ‘चार साहिबजादे एमआरआई, सी टी स्कैन सेंटर’ शुरू किया जाएगा। इस संबंध में बिहार सरकार और तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधक कमेटी के बीच एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर हुए। जिसमें सरकार की ओर से एडीशनल चीफ सैकेट्री दीपक कुमार के द्वारा हस्ताक्षर किए गए।

इस अवसर पर तख्त पटना साहिब प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार जगजोत सिंह सोही, महासचिव सरदार इंदरजीत सिंह और उपाध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह ने बिहार के राज्यपाल का आभार व्यक्त किया। कमेटी ने कहा कि राज्यपाल की पहल और सहयोग से इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परियोजना को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हुआ है।

जानकारी के अनुसार, मुंबई निवासी और चीफ खालसा दीवान महाराष्ट्र के अध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह बावा की ओर से तख्त पटना साहिब में चार साहिबजादे एमआरआई, सीटी स्कैन सेंटर स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया था। इसके बाद तख्त पटना साहिब प्रबंधक कमेटी ने बिहार के राज्यपाल से सेंटर के लिए जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। बिहार के राज्यपाल की ओर से मंगल तालाब के पास जमीन उपलब्ध कराई गई, जिसके बाद इस परियोजना का शिलान्यास भी किया गया था। अब बिहार सरकार और तख्त पटना साहिब प्रबंधक कमेटी के बीच एमओयू साइन होने के साथ ही सेंटर के निर्माण और संचालन का रास्ता और स्पष्ट हो गया है।

बताया गया है कि सरदार गुरविंदर सिंह बावा के प्रयासों से मुंबई के खालसा कॉलेज और उल्हासनगर में भी ऐसे स्वास्थ्य केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। अब इसी पहल को पटना साहिब तक पहुंचाया जा रहा है। तख्त पटना साहिब प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार जगजोत सिंह सोही सहित पूरी कमेटी ने इस कार्य के लिए बिहार के राज्यपाल का आभार व्यक्त किया। साथ ही, सेंटर की स्थापना के लिए पहल करने वाले सरदार गुरविंदर सिंह बावा का भी धन्यवाद किया गया।

कमेटी ने कहा कि चार साहिबजादे एमआरआई, सी टी स्कैन सेंटर शुरू होने के बाद तख्त पटना साहिब में आने वाली संगत के साथ-साथ पटना और आसपास के जरूरतमंद लोगों को भी आधुनिक जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं अपने शहर में ही मिल सकेंगी।

Trending News

संवैधानिक संस्थानों को निभाना होगा कर्तव्य,  दोबारा हो चुनाव: मुकेश सहनी
संवैधानिक संस्थानों को निभाना होगा कर्तव्य, दोबारा हो चुनाव: मुकेश सहनी
Oct 08, 2026, 3:54:00 PM
'वोट बचाओ-देश बचाओ', मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज, बिहार से दिल्ली तक का प्लान रेडी
'वोट बचाओ-देश बचाओ', मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज, बिहार से दिल्ली तक का प्लान रेडी
Oct 08, 2026, 3:50:00 PM
मुख्यमंत्री ने कहा- एक करोड़ परिवारों को बनाना है उद्यमी परिवार
मुख्यमंत्री ने कहा- एक करोड़ परिवारों को बनाना है उद्यमी परिवार
Oct 08, 2026, 3:44:00 PM
तेजस्वी यादव बहन मीसा भारती के साथ मैदान में, इधर पिता लालू यादव के बाल संवारती दिखीं रोहिणी आचार्य
तेजस्वी यादव बहन मीसा भारती के साथ मैदान में, इधर पिता लालू यादव के बाल संवारती दिखीं रोहिणी आचार्य
Oct 08, 2026, 3:24:00 PM
गर्म स्लैग से K-21 और K-22 कन्वेयर बेल्ट में लगी आग, आधे घंटे में काबू
गर्म स्लैग से K-21 और K-22 कन्वेयर बेल्ट में लगी आग, आधे घंटे में काबू
Oct 08, 2026, 3:00:00 PM
राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने जेपी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें दी भावभीनी श्रद्धांजलि
राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने जेपी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Oct 08, 2026, 2:52:00 PM
मां के संघर्ष को सलाम, नौकरी के लिए नंगे पांव साड़ी में 1600 मीटर दौड़ी
मां के संघर्ष को सलाम, नौकरी के लिए नंगे पांव साड़ी में 1600 मीटर दौड़ी
Oct 08, 2026, 2:39:00 PM
लखनऊ में रामविलास पासवान की पुण्यतिथि में शामिल हुए CM योगी, दी श्रद्धांजलि
लखनऊ में रामविलास पासवान की पुण्यतिथि में शामिल हुए CM योगी, दी श्रद्धांजलि
Oct 08, 2026, 2:35:00 PM
राजधानी में खुलेगा ‘चार साहिबजादे एमआरआई, सीटी स्कैन सेंटर’, एमओयू हुआ साइन
राजधानी में खुलेगा ‘चार साहिबजादे एमआरआई, सीटी स्कैन सेंटर’, एमओयू हुआ साइन
Oct 08, 2026, 2:31:00 PM
पटना सहित बिहार के अलग-अलग जिलों में CEC और SIR के खिलाफ महागठबंधन का विरोध प्रदर्शन
पटना सहित बिहार के अलग-अलग जिलों में CEC और SIR के खिलाफ महागठबंधन का विरोध प्रदर्शन
Oct 08, 2026, 2:16:00 PM