पतरातू में कारोबारियों के घरों पर अंधाधुंध फायरिंग, CCTV खंगाल रही पुलिस

पतरातू में कारोबारियों के घरों पर अंधाधुंध फायरिंग, CCTV खंगाल रही पुलिस

रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत सरिया टोला में गुरुवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने दो कारोबारियों के आवास को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग की, जिससे पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया। घटना के दौरान किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन लगातार गोलियों की आवाज से स्थानीय लोग सहम गए।

जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने पहले कोयला व्यवसायी गजानंद प्रसाद के घर के समीप 8 से 9 राउंड गोलियां दागीं। इसके बाद बदमाशों ने सेल संचालक नीतीश कुमार के घर के पास भी लगभग 9 राउंड फायरिंग की। अचानक हुई इस वारदात से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और लोग डर के कारण अपने घरों में छिपने को मजबूर हो गए।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक पर सवार अपराधी सियाल सौंदा बस्ती की दिशा से आए थे। दोनों घरों के पास गोलीबारी करने के बाद वे मौके से फरार हो गए। भागने के दौरान भी अपराधियों ने सौंदा बस्ती के मुख्य चौक और एक दुकान के पास फायरिंग कर दहशत और बढ़ा दी।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ गौरव गोस्वामी, पतरातू थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार और सशस्त्र बल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से कई खाली कारतूस बरामद किए हैं। इलाके को घेरकर व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही अपराधियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है।

पुलिस इस मामले को सुनियोजित हमला मानकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है, क्योंकि इस क्षेत्र में पहले भी इसी तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इलाके में राहुल दुबे और अमन साहू गिरोह की सक्रियता को लेकर भी चर्चा है।

बताया जा रहा है कि पुलिस कोयला कारोबार से जुड़ी रंगदारी की आशंका को भी नजरअंदाज नहीं कर रही है, क्योंकि इस क्षेत्र में पहले भी कारोबारियों से रंगदारी मांगने की घटनाएं सामने आती रही हैं।

फिलहाल पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद से व्यवसायियों समेत स्थानीय लोगों में भारी दहशत बनी हुई है।

Trending News

PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
Sep 09, 2026, 1:11:00 PM
 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM