वायरल वीडियो का असर! मासूम की पुकार सुन खुद घर पहुंचे पलामू DC

वायरल वीडियो का असर! मासूम की पुकार सुन खुद घर पहुंचे पलामू DC

पलामू में सोशल मीडिया का सकारात्मक प्रभाव एक बार फिर देखने को मिला, जब एक मासूम बच्ची की मदद की गुहार प्रशासन तक पहुंची और उस पर तत्काल कार्रवाई हुई। जिले के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने वायरल वीडियो में सामने आई बच्ची की अपील को गंभीरता से लेते हुए उसके घर जाकर परिवार की स्थिति का जायजा लिया और कई महत्वपूर्ण सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलाया।

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें ललिता कुमारी नाम की बच्ची अपने माता-पिता के दिव्यांग होने का जिक्र करते हुए प्रशासन से आवास और अन्य सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग कर रही थी। वीडियो सामने आने के बाद उपायुक्त ने स्वयं परिवार से मिलने का निर्णय लिया और उनके घर पहुंचे।

परिवार से मुलाकात के दौरान उपायुक्त ने ललिता की आत्मविश्वासपूर्ण अभिव्यक्ति और संवाद कौशल की सराहना की। उन्होंने परिवार के छोटे बच्चे को गोद में लेकर उसका जन्म प्रमाण पत्र सौंपा, जबकि अन्य तीन भाई-बहनों को भी जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया, ताकि भविष्य में उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में किसी तरह की परेशानी न हो।

निरीक्षण के दौरान दिव्यांग दंपति को 'बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना' के तहत आवास स्वीकृत किया गया। साथ ही उनकी आवाजाही को आसान बनाने के लिए ट्राईसाइकिल भी उपलब्ध कराई गई। उपायुक्त ने ललिता से उसकी पढ़ाई और भविष्य के सपनों पर भी चर्चा की तथा उसे नियमित रूप से शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

बच्चों की शिक्षा और पोषण को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त ने ललिता के भाई आशिक कुमार और बहन आरती कुमारी का नामांकन अवसाने-3 बरेवा टोला स्थित नव निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र में कराया। इसी दौरान गांव की एक अन्य बच्ची सुहानी कुमारी का भी प्रवेश अपने हाथों से कराया। उन्होंने केंद्र के उपस्थिति रजिस्टर में स्वयं हस्ताक्षर कर बच्चों की उपस्थिति दर्ज की।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस परिवार को सभी पात्र सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में नियमित सर्वे कर ऐसे अन्य जरूरतमंद परिवारों की पहचान की जाए और उन्हें भी सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाए। इसके अलावा बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना के तहत शामिल करने के निर्देश भी दिए गए।

इस अवसर पर उपायुक्त ने उस इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर की भी सराहना की, जिसके माध्यम से यह मामला प्रशासन तक पहुंचा। उन्होंने कहा कि आज के समय में सोशल मीडिया जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है और इसका सकारात्मक उपयोग जरूरतमंद लोगों तक सरकारी सहायता पहुंचाने में अहम भूमिका निभा सकता है।

अपने दौरे के दौरान उपायुक्त ने ललिता कुमारी के साथ मिलकर अवसाने-3 के नए आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन भी किया। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद बच्चों के बीच स्लेट, कॉपी, पेंसिल, शार्पनर, इरेज़र और फल वितरित किए तथा बच्चों से बातचीत कर उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।

Trending News

नाले में मिला पुलिसकर्मी का शव, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
नाले में मिला पुलिसकर्मी का शव, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Sep 23, 2026, 9:38:00 AM
राजधानी में बडा हादसा, गंगा नदी में छह लोग डूबे, एक का शव बरामद, बचाव कार्य जारी
राजधानी में बडा हादसा, गंगा नदी में छह लोग डूबे, एक का शव बरामद, बचाव कार्य जारी
Sep 23, 2026, 8:52:00 AM
भूत प्रेत के चक्कर में महिला से मारपीट, हाथ तोड़ने का आरोप
भूत प्रेत के चक्कर में महिला से मारपीट, हाथ तोड़ने का आरोप
Sep 23, 2026, 8:40:00 AM
बधार में गिरा था विद्युत प्रवाहित तार, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
बधार में गिरा था विद्युत प्रवाहित तार, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
Sep 23, 2026, 8:31:00 AM
कर्मा पूजा पर दर्दनाक हादसा, डूबने से तीन की मौत
कर्मा पूजा पर दर्दनाक हादसा, डूबने से तीन की मौत
Sep 23, 2026, 7:56:00 AM
त्रिवेणी सैनिक माइंस में दर्दनाक हादसा, सुपरवाइजर की मौत, सुरक्षा पर सवाल
त्रिवेणी सैनिक माइंस में दर्दनाक हादसा, सुपरवाइजर की मौत, सुरक्षा पर सवाल
Sep 23, 2026, 7:54:00 AM
सांसद मनीष जायसवाल का स्वागत, भेंट की गई शिव स्मृति प्रतीक चिन्ह
सांसद मनीष जायसवाल का स्वागत, भेंट की गई शिव स्मृति प्रतीक चिन्ह
Sep 23, 2026, 7:40:00 AM
डबल मर्डर से दहली राजधानी, सिपाही भाई ने बहन को गोली मार किया सुसाइड
डबल मर्डर से दहली राजधानी, सिपाही भाई ने बहन को गोली मार किया सुसाइड
Sep 23, 2026, 7:33:00 AM
खाद्य सुरक्षा मानकों की बड़ी अनदेखी, टोमैटो व चिली सॉस फैक्ट्री सील
खाद्य सुरक्षा मानकों की बड़ी अनदेखी, टोमैटो व चिली सॉस फैक्ट्री सील
Sep 22, 2026, 6:17:00 PM
निषाद आरक्षण लागू नहीं हुआ तो समाज लेगा राजनीतिक फैसला : मुकेश सहनी
निषाद आरक्षण लागू नहीं हुआ तो समाज लेगा राजनीतिक फैसला : मुकेश सहनी
Sep 22, 2026, 6:06:00 PM