पलामू में ड्रग्स तस्करी पर बड़ा प्रहार, 320 किलो 'बाबाजी की बूटी' बरामद

पलामू में ड्रग्स तस्करी पर बड़ा प्रहार, 320 किलो 'बाबाजी की बूटी' बरामद

पलामू पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध गांजा की एक बड़ी खेप जब्त की है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हुसैनाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में हुसैनाबाद थाना पुलिस और सशस्त्र बलों की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

जांच के दौरान यूपी नंबर के एक ट्रक (UP-14 FT-6583) को रोककर उसकी सघन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक में विशेष रूप से बनाए गए गुप्त चैंबर का पता चला, जहां से प्लास्टिक के 10 बोरों में रखा गया कुल 320 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गांजा की यह खेप छत्तीसगढ़ से बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक राजेश यादव (45 वर्ष), पिता शंकर यादव, निवासी मदनपुर, थाना छतरपुर, जिला पलामू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि तस्करी के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा सके।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 320 किलोग्राम गांजा और तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए आगे भी इसी तरह का अभियान जारी रहेगा।

पलामू से विकाश कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

सप्तमी को मां आरण्य देवी के दर्शन के लिए उमड़ी आस्था, हजारों की संख्या में भक्तों ने माता के दरबार में टेका मत्था
सप्तमी को मां आरण्य देवी के दर्शन के लिए उमड़ी आस्था, हजारों की संख्या में भक्तों ने माता के दरबार में टेका मत्था
Oct 17, 2026, 6:14:00 PM
दुर्गापूजा को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क
दुर्गापूजा को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क
Oct 17, 2026, 5:53:00 PM
शिक्षकों की 15 सूत्री मांगों को लेकर संघ ने की शिक्षा मंत्री से वार्ता, मिला आश्वासन
शिक्षकों की 15 सूत्री मांगों को लेकर संघ ने की शिक्षा मंत्री से वार्ता, मिला आश्वासन
Oct 17, 2026, 5:26:00 PM
बंद मकान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, सुनार समेत सात गिरफ्तार, पीतल के भारी बर्तन और नकदी बरामद
बंद मकान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, सुनार समेत सात गिरफ्तार, पीतल के भारी बर्तन और नकदी बरामद
Oct 17, 2026, 5:25:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी लूटकांड का SP ने किया खुलासा, ओडिशा का कुख्यात 'केला गैंग ने दिया था वारदात को अंजाम
स्वर्ण व्यवसायी लूटकांड का SP ने किया खुलासा, ओडिशा का कुख्यात 'केला गैंग ने दिया था वारदात को अंजाम
Oct 17, 2026, 4:53:00 PM
प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, क्लिनिक सील, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, क्लिनिक सील, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
Oct 17, 2026, 4:27:00 PM
 प्रभारी DGP प्रीता वर्मा ने की विधि-व्यवस्था की समीक्षा, SSP समेत कई अधिकारी रहे मौजूद
प्रभारी DGP प्रीता वर्मा ने की विधि-व्यवस्था की समीक्षा, SSP समेत कई अधिकारी रहे मौजूद
Oct 17, 2026, 4:22:00 PM
भव्य मैया जागरण का आयोजन, मां भगवती के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र
भव्य मैया जागरण का आयोजन, मां भगवती के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र
Oct 17, 2026, 4:05:00 PM
पुलिस की विशेष छापेमारी के दौरान बड़ी कार्रवाई, 3 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार
पुलिस की विशेष छापेमारी के दौरान बड़ी कार्रवाई, 3 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार
Oct 17, 2026, 4:01:00 PM
'सम्राट चौधरी सातवीं फेल' अनंत सिंह के विवादित बयान पर बोले प्रशांत किशोर, जांच कराकर कार्रवाई करें
'सम्राट चौधरी सातवीं फेल' अनंत सिंह के विवादित बयान पर बोले प्रशांत किशोर, जांच कराकर कार्रवाई करें
Oct 17, 2026, 3:49:00 PM