महिलाओं को मिलेगा न्याय और अधिकारों का नया मंच, गरिमा केंद्र का भव्य उद्घाटन

नौडीहा बाजार प्रखंड कार्यालय परिसर में गरिमा केंद्र (Gender Resource Centre – GRC) का भव्य उद्घाटन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, लैंगिक भेदभाव को समाप्त करना है।

 महिलाओं को मिलेगा न्याय और अधिकारों का नया मंच, गरिमा केंद्र का भव्य उद्घाटन

 नौडीहा बाजार (पलामू)। नौडीहा बाजार प्रखंड कार्यालय परिसर में  गरिमा केंद्र (Gender Resource Centre – GRC) का भव्य उद्घाटन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, लैंगिक भेदभाव को समाप्त करना तथा महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और शोषण से जुड़ी समस्याओं के समाधान में सहयोग प्रदान करना है।

कार्यक्रम में नौडीहा बाजार के CO संजय कुमार सिंह एवं थाना प्रभारी नीरज कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा IPRP अरुण कुमार जी, CRP प्रमिला देवी, नमिता देवी, नामुदाग क्लस्टर की अध्यक्ष बृंदा देवी, सचिव अनीता देवी, कोषाध्यक्ष पूनम देवी, मैनेजर दौलती देवी एवं MIS संगीता कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर CO संजय कुमार सिंह ने जेंडर जस्टिस सेंटर के उद्देश्य एवं महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं थाना प्रभारी नीरज कुमार ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं न्याय सुनिश्चित करने में गरिमा केंद्र की भूमिका के बारे में जानकारी दी।

वहीं प्रमिला देवी एवं नमिता देवी ने गरिमा केंद्र की कार्यप्रणाली, उद्देश्य और महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया।

गरिमा केंद्र महिलाओं के लिए एक ऐसा मंच बनेगा, जहां वे अपनी समस्याओं को खुलकर रख सकेंगी और उचित मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त कर सकेंगी।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल! 

महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और अधिकार — यही है जेंडर न्याय का आधार।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट 


Trending News

 जहानाबाद के शिवाजी पथ के पास कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, 30 लाख की संपत्ति जलकर राख
जहानाबाद के शिवाजी पथ के पास कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, 30 लाख की संपत्ति जलकर राख
Nov 26, 2026, 9:10:00 AM
 महिलाओं को मिलेगा न्याय और अधिकारों का नया मंच, गरिमा केंद्र का भव्य उद्घाटन
महिलाओं को मिलेगा न्याय और अधिकारों का नया मंच, गरिमा केंद्र का भव्य उद्घाटन
Nov 26, 2026, 8:52:00 AM
पांच दिनों से 453 बच्चों की पढ़ाई ठप, शिक्षक भय के कारण बीआरसी में बना रहे हाजिरी
पांच दिनों से 453 बच्चों की पढ़ाई ठप, शिक्षक भय के कारण बीआरसी में बना रहे हाजिरी
Nov 25, 2026, 8:00:00 PM
साइबर ठगी के 10 अपराधी गिरफ्तार, 16 मोबाइल और 17 सिम बरामद,  ऐसे उड़ाते थे पैसे
साइबर ठगी के 10 अपराधी गिरफ्तार, 16 मोबाइल और 17 सिम बरामद, ऐसे उड़ाते थे पैसे
Nov 25, 2026, 7:40:00 PM
700-800 करोड़ खर्च, फिर भी सरकारी मेडिकल कॉलेजों से अपेक्षित परिणाम नहीं! CM सम्राट का बड़ा बयान
700-800 करोड़ खर्च, फिर भी सरकारी मेडिकल कॉलेजों से अपेक्षित परिणाम नहीं! CM सम्राट का बड़ा बयान
Nov 25, 2026, 7:29:00 PM
ग्राम कचहरी की कंटीजेंसी राशि बढ़ाने का निर्णय स्वागतयोग्य: पंच सरपंच संघ
ग्राम कचहरी की कंटीजेंसी राशि बढ़ाने का निर्णय स्वागतयोग्य: पंच सरपंच संघ
Nov 25, 2026, 7:14:00 PM
उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस पदाधिकारी और जवान सम्मानित, SP ने की सराहना
उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस पदाधिकारी और जवान सम्मानित, SP ने की सराहना
Nov 25, 2026, 7:12:00 PM
पटना का ओम विहार रेस्टोरेंट तीन दिनों के लिए सील, खाद्य संरक्षा इकाई की छापेमारी में मिलीं अनियमितताएं
पटना का ओम विहार रेस्टोरेंट तीन दिनों के लिए सील, खाद्य संरक्षा इकाई की छापेमारी में मिलीं अनियमितताएं
Nov 25, 2026, 6:54:00 PM
सम्राट कैबिनेट ने 11 सरकारी डॉक्टरों को किया बर्खास्त, IGIMS में 68 नए पदों को मंजूरी
सम्राट कैबिनेट ने 11 सरकारी डॉक्टरों को किया बर्खास्त, IGIMS में 68 नए पदों को मंजूरी
Nov 25, 2026, 6:28:00 PM
अनंत सिंह की बेटी की शादी से महाजाम, यातायात पुलिस की एडवाइजरी, इन रास्तों से ना जाएं, ये वैकल्पिक रास्ता
अनंत सिंह की बेटी की शादी से महाजाम, यातायात पुलिस की एडवाइजरी, इन रास्तों से ना जाएं, ये वैकल्पिक रास्ता
Nov 25, 2026, 6:16:00 PM