साइबर ठगी के 10 अपराधी गिरफ्तार, 16 मोबाइल और 17 सिम बरामद, ऐसे उड़ाते थे पैसे
जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग कांडों में कुल 10 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

जामताड़ा। जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग कांडों में कुल 10 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
पुलिस उपाधीक्षक (साइबर अपराध) अमित रविदास के नेतृत्व में पु०नि०-सह-थाना प्रभारी राजेश मंडल, पु०नि० गुलशन कुमार सिंह, पु०अ०नि० हीरालाल महतो के साथ एक छापामारी दल का गठन कर नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मुरलीपहाड़ी स्थित पर्वत टंड़ी के पीछे छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में 05 साइबर अपराधी गिरफ्तार किए गए। इस संबंध में साइबर अपराध थाना कांड संख्या 77/26 के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम - साजिद अंसारी, उम्र 23 वर्ष, समीर अंसारी, उम्र 24 वर्ष, दिलबर अंसारी, उम्र 21 वर्ष, कलीम अंसारी, उम्र 42 वर्ष,इमरान अंसारी, उम्र 25 वर्ष, सभी ग्राम बदरचुआ, थाना नारायणपुर, जिला जामताड़ा का है।
वहीं साइबर अपराध थाना कांड संख्या 76/26 में निम्न प्राथमिक अभियुक्तों को विशेष टीम गठित कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम - संजय मंडल,राज मंडल,गुड्डू मंडल,धीरज कुमार साव,रोशन कुमार है।
जब्त किए गए सामानों की विवरणी- मोबाइल - 16 ,सिम कार्ड - 17, लैपटॉप - 01
कैसे करते थे ठगी
पुलिस के अनुसार, ये अपराधी गूगल में विभिन्न ई-कॉमर्स कंपनियों, ई-पेमेंट कंपनियों, उपभोक्ता सामग्री कंपनियों के कस्टमर केयर नंबर के रूप में अपना फर्जी मोबाइल नंबर डालकर उपभोक्ताओं का कॉल प्राप्त कर उनके आनी वाली समस्याओं का निपटारा करने के नाम पर उनके मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर उनसे गोपनीय जानकारी प्राप्त कर ठगी करते थे।साथ ही अपने-अपने नाम से 04-05 से अधिक सिम प्राप्त कर साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराकर साइबर अपराध में सहयोग करते थे। इनका कार्यक्षेत्र देश के विभिन्न राज्य हैं।
जनवरी से अब तक 170 गिरफ्तार
नोट - माह जनवरी 2026 से 25.11.2026 तक की उपलब्धियाँ - कुल आरोप पत्र - 170, कुल सजायाफ्ता, जब्त सामान - मोबाइल - 410, सिम कार्ड - 496, एटीएम कार्ड - 37, पासबुक - 07, लैपटॉप - 04, नगद राशि - 24,33,700 रुपये, मोटरसाईकिल - 13
जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट














