विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027: राजकीय आईटीआई जमुई में चयनित अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र देकर किया गया सम्मानित

आज दिनांक 25 नवंबर 2026 को राजकीय आईटीआई जमुई में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 में सहभागिता हेतु चयनित अभ्यर्थियों के सम्मान में प्रमाणपत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027: राजकीय आईटीआई जमुई में चयनित अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र देकर किया गया सम्मानित

जमुई : आज दिनांक 25 नवंबर 2026 को राजकीय आईटीआई जमुई में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 में सहभागिता हेतु चयनित अभ्यर्थियों के सम्मान में प्रमाणपत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय आईटीआई जमुई के प्राचार्य पवन कुमार ने की।

इस अवसर पर मंच पर संस्थान के उपप्राचार्य संदीप कुमार, महिला आईटीआई के उपप्राचार्य सुमन कुमार एवं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान से प्रभाकर जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी मंचासीन पदाधिकारियों ने चयनित अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

गौरतलब है कि विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की एक महत्त्वपूर्ण पहल है। इसका मुख्य उद्देश्य देश के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को विकसित भारत 2047 के संकल्प से जोड़ना, उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करना तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

इस कार्यक्रम के तहत युवाओं की प्रतिभा और विचारों को सामने लाने के लिए विभिन्न चरणों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत विकसित भारत क्विज प्रतियोगिता से हुई, जो 17 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक आयोजित की गई। इसके बाद विकसित भारत निबंध प्रतियोगिता 6 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2026 के बीच संपन्न हुई। प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों के माध्यम से प्रतिभाशाली युवाओं का चयन किया जा रहा है।

इस पहल के अंतर्गत चयनित युवाओं को जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता का अंतिम एवं महत्त्वपूर्ण पड़ाव राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाला विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग है, जिसका आयोजन नई दिल्ली में 10 से 12 जनवरी 2027 के बीच प्रस्तावित है।

समारोह को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि आज का युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान में भी राष्ट्र निर्माण का एक महत्त्वपूर्ण भागीदार है। ऐसे कार्यक्रम युवाओं को अपनी प्रतिभा, विचारों और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करते हैं। विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने में युवाओं की भूमिका बेहद महत्त्वपूर्ण होगी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के सभी कर्मचारियों ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी के सामूहिक प्रयास एवं सहयोग से समारोह का सफल आयोजन संपन्न हुआ।

अंत में संस्थान की ओर से सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं तथा उम्मीद जताई गई कि वे आगामी प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन कर जमुई जिले और बिहार राज्य का नाम रोशन करेंगे।

जमुई से हेमंत सक्सेना की रिपोर्ट 

Trending News

अनंत सिंह की बेटी की शादी से महाजाम, यातायात पुलिस की एडवाइजरी, इन रास्तों से ना जाएं, ये वैकल्पिक रास्ता
अनंत सिंह की बेटी की शादी से महाजाम, यातायात पुलिस की एडवाइजरी, इन रास्तों से ना जाएं, ये वैकल्पिक रास्ता
Nov 25, 2026, 6:16:00 PM
सम्राट कैबिनेट में कई अहम फैसले, मंत्रिमंडल की पूरी कार्यप्रणाली डिजिटल, पटना को लेकर बड़ा फैसला
सम्राट कैबिनेट में कई अहम फैसले, मंत्रिमंडल की पूरी कार्यप्रणाली डिजिटल, पटना को लेकर बड़ा फैसला
Nov 25, 2026, 5:47:00 PM
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027: राजकीय आईटीआई जमुई में चयनित अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र देकर किया गया सम्मानित
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027: राजकीय आईटीआई जमुई में चयनित अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र देकर किया गया सम्मानित
Nov 25, 2026, 5:32:00 PM
एमिटी यूनिवर्सिटी पटना का छठा दीक्षांत समारोह संपन्न, 716 विद्यार्थियों को मिली डिग्री
एमिटी यूनिवर्सिटी पटना का छठा दीक्षांत समारोह संपन्न, 716 विद्यार्थियों को मिली डिग्री
Nov 25, 2026, 4:57:00 PM
राज्य के सभी स्कूलों में बच्चों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य, विभाग ने तय की तारीख
राज्य के सभी स्कूलों में बच्चों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य, विभाग ने तय की तारीख
Nov 25, 2026, 4:49:00 PM
CM सम्राट ने कहा- प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के शासन प्रमुख के रूप में उपलब्धियों को पहुंचाएं जन-जन तक
CM सम्राट ने कहा- प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के शासन प्रमुख के रूप में उपलब्धियों को पहुंचाएं जन-जन तक
Nov 25, 2026, 4:42:00 PM
अनंत सिंह की बेटी की शादी: घुड़दौड़ का मुकाबला रूका, उधर बाहुबली के दरवाजे के लिए निकली बारात
अनंत सिंह की बेटी की शादी: घुड़दौड़ का मुकाबला रूका, उधर बाहुबली के दरवाजे के लिए निकली बारात
Nov 25, 2026, 4:40:00 PM
मतदाता सूची और SIR पर संग्राम : सदन में जांच की मांग, बाहर चुनाव आयोग पर सियासी वार
मतदाता सूची और SIR पर संग्राम : सदन में जांच की मांग, बाहर चुनाव आयोग पर सियासी वार
Nov 25, 2026, 4:26:00 PM
फर्जी भू-अभिलेख के सहारे जमीन की खरीद-बिक्री का आरोप, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
फर्जी भू-अभिलेख के सहारे जमीन की खरीद-बिक्री का आरोप, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
Nov 25, 2026, 4:17:00 PM
लोयोला स्कूल टेल्को में 10वां वार्षिक खेलकूद समारोह धूमधाम से संपन्न, चीता हाउस बना ओवरऑल चैंपियन
लोयोला स्कूल टेल्को में 10वां वार्षिक खेलकूद समारोह धूमधाम से संपन्न, चीता हाउस बना ओवरऑल चैंपियन
Nov 25, 2026, 3:55:00 PM