राज्य के सभी स्कूलों में बच्चों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य, विभाग ने तय की तारीख

बिहार के सरकारी और निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले जिन विद्यार्थियों का आधार अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) अब तक नहीं हुआ है, उनका अपडेट 31 मार्च 2027 तक पूरा कराना होगा।

राज्य के सभी स्कूलों में बच्चों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य, विभाग ने तय की तारीख

पटना : बिहार के सरकारी और निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले जिन विद्यार्थियों का आधार अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) अब तक नहीं हुआ है, उनका अपडेट 31 मार्च 2027 तक पूरा कराना होगा। इसको लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव सीके अनिल ने बुधवार को राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों (डीईओ) के पास पत्र भेजकर निर्देश दिया है। उन्होंने इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा है।

शिक्षा विभाग के अनुसार, राज्य के विभिन्न जिलों के विद्यालयों में बड़ी संख्या में ऐसे विद्यार्थी हैं, जिन्होंने आधार नामांकन एवं अद्यतन के प्रावधानों के तहत अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट नहीं कराया है। इसके कारण विद्यार्थियों को आधार आधारित प्रमाणीकरण में परेशानी हो सकती है। साथ ही सरकारी योजनाओं, विभिन्न लाभों और शैक्षणिक सेवाओं का लाभ लेने में भी कठिनाई आ सकती है। अपर मुख्य सचिव ने निर्देश देते हुए कहा है कि सभी विद्यालयों को यूडायस प्लस पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर ऐसे विद्यार्थियों की पहचान करनी होगी, जिनका एमबीयू लंबित है। इसके बाद संबंधित विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को इसकी जानकारी देकर जल्द से जल्द अपडेट कराने के लिए प्रेरित करना होगा।

उन्होंने निर्देश दिया है कि वे अभिभावकों के बीच अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट के महत्व को लेकर जागरूकता अभियान चलाएं। साथ ही उन्हें नजदीकी अधिकृत आधार नामांकन एवं अपडेट केंद्र तक पहुंचने के लिए मार्गदर्शन दें। जिन विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक अपडेट लंबित है, उनका विद्यालयवार रिकॉर्ड तैयार कर नियमित रूप से प्रगति की निगरानी भी की जाएगी। निर्देश में कहा गया है कि यदि किसी विद्यालय को बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट कराने के लिए विशेष कैंप की आवश्यकता है, तो ग्रामीण विकास विभाग (आरडीडी), बिहार के माध्यम से समन्वय स्थापित कर कैंप आयोजित कराया जा सकता है। 

वहीं, आधार नामांकन या अपडेट से संबंधित किसी तरह की परेशानी होने पर यूआईडीएआई के राज्य कार्यालय, पटना से मार्गदर्शन और सहायता प्राप्त किया जा सकता है। एसीएस ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को अपने-अपने जिलों के सरकारी और निजी विद्यालयों में इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। विभाग का लक्ष्य है कि निर्धारित समयसीमा यानी 31 मार्च 2027 तक सभी पात्र विद्यार्थियों का लंबित अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट पूरा हो जाए। ताकि उन्हें आधार आधारित सेवाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में किसी तरह की परेशानी न हो।

Trending News

एमिटी यूनिवर्सिटी पटना का छठा दीक्षांत समारोह संपन्न, 716 विद्यार्थियों को मिली डिग्री
एमिटी यूनिवर्सिटी पटना का छठा दीक्षांत समारोह संपन्न, 716 विद्यार्थियों को मिली डिग्री
Nov 25, 2026, 4:57:00 PM
राज्य के सभी स्कूलों में बच्चों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य, विभाग ने तय की तारीख
राज्य के सभी स्कूलों में बच्चों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य, विभाग ने तय की तारीख
Nov 25, 2026, 4:49:00 PM
CM सम्राट ने कहा- प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के शासन प्रमुख के रूप में उपलब्धियों को पहुंचाएं जन-जन तक
CM सम्राट ने कहा- प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के शासन प्रमुख के रूप में उपलब्धियों को पहुंचाएं जन-जन तक
Nov 25, 2026, 4:42:00 PM
अनंत सिंह की बेटी की शादी: घुड़दौड़ का मुकाबला रूका, उधर बाहुबली के दरवाजे के लिए निकली बारात
अनंत सिंह की बेटी की शादी: घुड़दौड़ का मुकाबला रूका, उधर बाहुबली के दरवाजे के लिए निकली बारात
Nov 25, 2026, 4:40:00 PM
मतदाता सूची और SIR पर संग्राम : सदन में जांच की मांग, बाहर चुनाव आयोग पर सियासी वार
मतदाता सूची और SIR पर संग्राम : सदन में जांच की मांग, बाहर चुनाव आयोग पर सियासी वार
Nov 25, 2026, 4:26:00 PM
फर्जी भू-अभिलेख के सहारे जमीन की खरीद-बिक्री का आरोप, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
फर्जी भू-अभिलेख के सहारे जमीन की खरीद-बिक्री का आरोप, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
Nov 25, 2026, 4:17:00 PM
लोयोला स्कूल टेल्को में 10वां वार्षिक खेलकूद समारोह धूमधाम से संपन्न, चीता हाउस बना ओवरऑल चैंपियन
लोयोला स्कूल टेल्को में 10वां वार्षिक खेलकूद समारोह धूमधाम से संपन्न, चीता हाउस बना ओवरऑल चैंपियन
Nov 25, 2026, 3:55:00 PM
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता, चार गिरफ्तार
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता, चार गिरफ्तार
Nov 25, 2026, 3:34:00 PM
पटना विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में खाने की थाली से निकले कीड़े, 2800 फीस के बाद बदहाल व्यवस्था...
पटना विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में खाने की थाली से निकले कीड़े, 2800 फीस के बाद बदहाल व्यवस्था...
Nov 25, 2026, 3:11:00 PM
झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र शुरू : खनिज सेस और SIR पर आर-पार के मूड में हेमंत सरकार, विपक्ष का हंगामा
झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र शुरू : खनिज सेस और SIR पर आर-पार के मूड में हेमंत सरकार, विपक्ष का हंगामा
Nov 25, 2026, 3:00:00 PM