नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता, चार गिरफ्तार

जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र के गरीब नवाज कॉलोनी स्थित खरकई रेलवे ब्रिज के पास पुलिस ने छापेमारी कर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में शामिल चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बरामद नकदी ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री से प्राप्त हुई थी।

नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता, चार गिरफ्तार

जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र के गरीब नवाज कॉलोनी स्थित खरकई रेलवे ब्रिज के पास पुलिस ने छापेमारी कर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में शामिल चार युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल 23.15 ग्राम ब्राउन शुगर, 45 हजार रुपये नकद, चार मोबाइल फोन, एक यामाहा मोटरसाइकिल और एक मारुति डिजायर कार बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, बरामद नकदी ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री से प्राप्त हुई थी। 

दरअसल, वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि जुगसलाई के गरीब नवाज कॉलोनी स्थित खरकई रेलवे ब्रिज के पास कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के लिए पहुंचने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर विधि-व्यवस्था डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर घेराबंदी कर एक मोटरसाइकिल और मारुति डिजायर कार में सवार चार युवकों को पकड़ा। 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. रेहान हुसैन, शेख कुतुबुद्दीन उर्फ मोनू, मो. इरशाद उर्फ फिरदौस और दिलशाद खान उर्फ राजा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान इनके पास से 23.15 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। इसके अलावा कार से 45 हजार रुपये नकद भी जब्त किए गए। 

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार चार आरोपियों में से तीन का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। इनमें एक आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट, जबकि अन्य आरोपियों के खिलाफ चोरी और एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं।

जमशेदपुर से लाला जबीन की रिपोर्ट 

Trending News

नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता, चार गिरफ्तार
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता, चार गिरफ्तार
Nov 25, 2026, 3:34:00 PM
पटना विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में खाने की थाली से निकले कीड़े, 2800 फीस के बाद बदहाल व्यवस्था...
पटना विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में खाने की थाली से निकले कीड़े, 2800 फीस के बाद बदहाल व्यवस्था...
Nov 25, 2026, 3:11:00 PM
झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र शुरू : खनिज सेस और SIR पर आर-पार के मूड में हेमंत सरकार, विपक्ष का हंगामा
झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र शुरू : खनिज सेस और SIR पर आर-पार के मूड में हेमंत सरकार, विपक्ष का हंगामा
Nov 25, 2026, 3:00:00 PM
बिहार की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा भारी, यूट्यूबर यश माहेश्वरी के खिलाफ पटना साइबर थाने में FIR दर्ज
बिहार की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा भारी, यूट्यूबर यश माहेश्वरी के खिलाफ पटना साइबर थाने में FIR दर्ज
Nov 25, 2026, 2:50:00 PM
SIR पर विशेष सत्र में तकरार : सरकार की कार्यशैली पर बाबूलाल मरांडी के सवाल
SIR पर विशेष सत्र में तकरार : सरकार की कार्यशैली पर बाबूलाल मरांडी के सवाल
Nov 25, 2026, 2:40:00 PM
सदर अस्पताल की बाउंड्री वॉल को लेकर तनाव, मौके पर पहुंचे CO और मजिस्ट्रेट, पुलिस की मौजूदगी में शांति से चल रहा निर्माण
सदर अस्पताल की बाउंड्री वॉल को लेकर तनाव, मौके पर पहुंचे CO और मजिस्ट्रेट, पुलिस की मौजूदगी में शांति से चल रहा निर्माण
Nov 25, 2026, 2:26:00 PM
बीएसएल में निजी सुरक्षा गार्डों की बहाली के विरोध में उतरे होमगार्ड जवान, डीसी को सौंपा ज्ञापन
बीएसएल में निजी सुरक्षा गार्डों की बहाली के विरोध में उतरे होमगार्ड जवान, डीसी को सौंपा ज्ञापन
Nov 25, 2026, 2:20:00 PM
छठ महापर्व व बिहार की महिलाओं पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी, कॉमेडियन यश माहेश्वरी के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत
छठ महापर्व व बिहार की महिलाओं पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी, कॉमेडियन यश माहेश्वरी के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत
Nov 25, 2026, 2:16:00 PM
अनंत सिंह की बेटी की शादी: घुड़दौड़ से जयमाला तक हर अपडेट जानिए, ललन सिंह-बृजभूषण सिंह पहुंचे नदवां
अनंत सिंह की बेटी की शादी: घुड़दौड़ से जयमाला तक हर अपडेट जानिए, ललन सिंह-बृजभूषण सिंह पहुंचे नदवां
Nov 25, 2026, 2:05:00 PM
मदरसा से गिरफ्तार शिक्षक मोहम्मद इजहार के घर पहुंची NIA टीम, कर रही छापेमारी
मदरसा से गिरफ्तार शिक्षक मोहम्मद इजहार के घर पहुंची NIA टीम, कर रही छापेमारी
Nov 25, 2026, 2:04:00 PM