पटना विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में खाने की थाली से निकले कीड़े, 2800 फीस के बाद बदहाल व्यवस्था...
पटना विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में खाने की थाली से कीड़े निकले हैं। जिसको लेकर छात्राओं में काफी आक्रोश है। 2800 रुपये फीस के बाद भी गर्ल्स हॉस्टल की बदहाल व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों में खाने की गुणवत्ता को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। इस बीच पटना विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल से ऐसा ही एक मामला सामने आया है। पटना विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में खाने की थाली से कीड़े निकले हैं। जिसको लेकर छात्राओं में काफी आक्रोश है। 2800 रुपये फीस के बाद भी गर्ल्स हॉस्टल की बदहाल व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
वहीं गंगा महिला छात्रावास में मेस के खाने की गुणवत्ता पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। छात्राओं की थाली में भोजन के साथ कीड़े मिलने की शिकायत से हड़कंप मच गया है। शाम की चाय में भी पानी की मात्रा अधिक होने का आरोप लगाया गया है। मेस की मासिक फीस 2500 से बढ़ाकर 2800 रुपये की गई है। 300 रुपये अतिरिक्त देने के बावजूद भोजन की गुणवत्ता में सुधार नहीं है।
छात्राओं ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर मेस की बदहाल स्थिति के बारे में जानकारी दी। मेस इंचार्ज ने पिछले महीने एक दिन खाने में कीड़ा मिलने की बात स्वीकार की है। वार्डन और अधीक्षक ने ऐसी शिकायतों की जानकारी होने से इनकार किया है।
मगध महिला कॉलेज के महिमा और वैदेही छात्रावासों में भोजन की व्यवस्था संतोषजनक मिली है। पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष शांतनु शेखर ने मेस व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। विश्वविद्यालय प्रशासन से भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच कराने की मांग की है।














