बीएसएल में निजी सुरक्षा गार्डों की बहाली के विरोध में उतरे होमगार्ड जवान, डीसी को सौंपा ज्ञापन

बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) प्रबंधन द्वारा निजी सुरक्षा गार्डों को बहाल करने और पहले से तैनात होमगार्ड जवानों को हटाने की कथित तैयारी के खिलाफ जवानों का गुस्सा फूट पड़ा है।

बीएसएल में निजी सुरक्षा गार्डों की बहाली के विरोध में उतरे होमगार्ड जवान, डीसी को सौंपा ज्ञापन

बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) प्रबंधन द्वारा निजी सुरक्षा गार्डों को बहाल करने और पहले से तैनात होमगार्ड जवानों को हटाने की कथित तैयारी के खिलाफ जवानों का गुस्सा फूट पड़ा है। बड़ी संख्या में होमगार्ड जवानों ने बोकारो उपायुक्त (डीसी) कार्यालय पहुंचकर इस निर्णय का कड़ा विरोध जताया और उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंपकर निजी सुरक्षा कर्मियों की प्रतिनियुक्ति पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

होमगार्ड जवान रुपांजलि ने बताया कि वे लंबे समय से बीएसएल में पूरी ईमानदारी के साथ 24 घंटे अपनी सेवाएं दे रही हैं। हर कठिन परिस्थिति और धरना-प्रदर्शन के दौरान भी जवानों ने ड्यूटी निभाई है, यहाँ तक कि कर्तव्य पालन के दौरान उन्हें गंभीर चोटें आई और बाद में पैर काटना पड़ा, और अभी कृत्रिम पैर लगाकर  बीएसएल में  ड्यूटी कर रही है। इसके बावजूद उन्हें हटाकर निजी सुरक्षा गार्ड लाने की तैयारी समझ से परे है।

वहीं, महिला जवान गायत्री देवी ने कहा कि वे वर्ष 1990-91 से बीएसएल में तैनात हैं और 1996-97 के आंदोलनों के दौरान भी टेंट लगाकर ड्यूटी की है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीएसएल में 600 जवानों के नाम पर 400 जवानों से काम लिया जा रहा है और शेष 200 जवानों का कोई हिसाब नहीं है। बिना किसी स्पष्ट कारण या वैकल्पिक व्यवस्था की जानकारी दिए जवानों को हटाने से उनकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है।

एक अन्य होमगार्ड जवान ने बताया कि वर्ष 1984 से गृह रक्षक बीएसएल की सुरक्षा संभाल रहे हैं। वर्ष 2010 में भी उन्हें हटाने का प्रयास हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नए अधिकारी निजी लाभ के लिए निजी एजेंसियों को बढ़ावा देना चाहते हैं। 

जवानों ने स्पष्ट मांग की है कि बीएसएल में निजी सुरक्षा गार्डों की बहाली रोकी जाए और यदि प्रबंधन को गन मैन या अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की आवश्यकता है, तो होमगार्ड विभाग से ही जवानों की सेवा ली जाए।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट 

Trending News

पटना विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में खाने की थाली से निकले कीड़े, 2800 फीस के बाद बदहाल व्यवस्था...
पटना विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में खाने की थाली से निकले कीड़े, 2800 फीस के बाद बदहाल व्यवस्था...
Nov 25, 2026, 3:11:00 PM
झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र शुरू : खनिज सेस और SIR पर आर-पार के मूड में हेमंत सरकार, विपक्ष का हंगामा
झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र शुरू : खनिज सेस और SIR पर आर-पार के मूड में हेमंत सरकार, विपक्ष का हंगामा
Nov 25, 2026, 3:00:00 PM
बिहार की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा भारी, यूट्यूबर यश माहेश्वरी के खिलाफ पटना साइबर थाने में FIR दर्ज
बिहार की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा भारी, यूट्यूबर यश माहेश्वरी के खिलाफ पटना साइबर थाने में FIR दर्ज
Nov 25, 2026, 2:50:00 PM
SIR पर विशेष सत्र में तकरार : सरकार की कार्यशैली पर बाबूलाल मरांडी के सवाल
SIR पर विशेष सत्र में तकरार : सरकार की कार्यशैली पर बाबूलाल मरांडी के सवाल
Nov 25, 2026, 2:40:00 PM
सदर अस्पताल की बाउंड्री वॉल को लेकर तनाव, मौके पर पहुंचे CO और मजिस्ट्रेट, पुलिस की मौजूदगी में शांति से चल रहा निर्माण
सदर अस्पताल की बाउंड्री वॉल को लेकर तनाव, मौके पर पहुंचे CO और मजिस्ट्रेट, पुलिस की मौजूदगी में शांति से चल रहा निर्माण
Nov 25, 2026, 2:26:00 PM
बीएसएल में निजी सुरक्षा गार्डों की बहाली के विरोध में उतरे होमगार्ड जवान, डीसी को सौंपा ज्ञापन
बीएसएल में निजी सुरक्षा गार्डों की बहाली के विरोध में उतरे होमगार्ड जवान, डीसी को सौंपा ज्ञापन
Nov 25, 2026, 2:20:00 PM
छठ महापर्व व बिहार की महिलाओं पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी, कॉमेडियन यश माहेश्वरी के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत
छठ महापर्व व बिहार की महिलाओं पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी, कॉमेडियन यश माहेश्वरी के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत
Nov 25, 2026, 2:16:00 PM
अनंत सिंह की बेटी की शादी: घुड़दौड़ से जयमाला तक हर अपडेट जानिए, ललन सिंह-बृजभूषण सिंह पहुंचे नदवां
अनंत सिंह की बेटी की शादी: घुड़दौड़ से जयमाला तक हर अपडेट जानिए, ललन सिंह-बृजभूषण सिंह पहुंचे नदवां
Nov 25, 2026, 2:05:00 PM
मदरसा से गिरफ्तार शिक्षक मोहम्मद इजहार के घर पहुंची NIA टीम, कर रही छापेमारी
मदरसा से गिरफ्तार शिक्षक मोहम्मद इजहार के घर पहुंची NIA टीम, कर रही छापेमारी
Nov 25, 2026, 2:04:00 PM
5 KM तक सिर्फ गुलाब...50 बीघा में पंडाल: अनंत सिंह की बेटी की शादी तो कुछ भी नहीं, भारत में किसकी थी वो शादी
5 KM तक सिर्फ गुलाब...50 बीघा में पंडाल: अनंत सिंह की बेटी की शादी तो कुछ भी नहीं, भारत में किसकी थी वो शादी
Nov 25, 2026, 12:55:00 PM