पटना विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में खाने की थाली से निकले कीड़े, 2800 फीस के बाद बदहाल व्यवस्था...
Nov 25, 2026, 3:11:00 PM


मधुबनी : मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के गोवा पोखर मदरसा से गिरफ्तार शिक्षक मोहम्मद इजहार के घर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) की टीम पहुंची है। मधुबनी में पंडौल थाना क्षेत्र के सरसोपाही में छापेमारी चल रही है। इजहार के पुत्र और पत्नी से पंडौल थाना में पूछताछ चल रही है। पाकिस्तानी हैंडलर से व्हाट्सएप्प चैट मामले में गिरफ्तार है।
मध्य प्रदेश यूनिट की 7 सदस्यीय NIA की टीम शामिल है
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश यूनिट की सात सदस्यीय एनआईए की टीम शामिल है। एनआईए की मध्य प्रदेश यूनिट ने कार्रवाई की थी। बीते 15 जून 2026 को मोहम्मद इजहार गिरफ्तार हुआ था। आज की छापेमारी में सदर डीएसपी अमित कुमार और पंडौल नगर थाना की पुलिस टीम शामिल थी। पूरे मामले पर एसएसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेसवार्ता की।









