अनंत सिंह की बेटी की शादी: घुड़दौड़ का मुकाबला रूका, उधर बाहुबली के दरवाजे के लिए निकली बारात

बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी का जश्न पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बीच घुड़दौड़ प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला भारी भीड़ की वजह से रोक दिया गया है। वहीं अनंत सिंह के दरवाजे के लिए बिहटा से बारात निकल रही है।

अनंत सिंह की बेटी की शादी: घुड़दौड़ का मुकाबला रूका, उधर बाहुबली के दरवाजे के लिए निकली बारात

बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी को लेकर बिहार से देश तक खूब धूम है। आज बाढ़ के नदवां गांव में शिवांगी की शादी का जश्न पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस शाही शादी में शामिल होने के लिए नेताओं, मंत्रियों, सांसदों और कई चर्चित हस्तियों का पहुंचना जारी है। शादी के आयोजनों के बीच नदवां गांव में घुड़दौड़ प्रतियोगिता रखी गई है, जो समारोह का बड़ा आकर्षण बन गई है। हालांकि घुड़दौड़ प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला भारी भीड़ की वजह से रोक दिया गया है। बताया जा रहा है कि अब फाइनल मुकाबला अगले दिन यानी गुरुवार को होगा। वहीं अनंत सिंह के दरवाजे के लिए बिहटा से बारात निकल रही है।

 अनंत सिंह के दरवाजे के लिए बिहटा से बारात निकल रही है। लड़के के पिता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सभी तैयारियां हो गई हैं। उन्होंने बताया कि देश-विदेश से लोग आए हैं। घुड़दौड़ पर उन्होंने कहा कि वहां घुड़दौड़ देखने का उनलोगों का प्लान नहीं था लेकिन सब बढ़िया है। हालांकि नदावां गांव में अनंत सिंह की बेटी की शादी को लेकर भारी भीड़ जुटने के कारण घुड़दौड़ प्रतियोगिता को फिलहाल रोक दिया गया है।  

आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से व्यवस्था संभालने में परेशानी हो रही थी। इसी को देखते हुए घुड़दौड़ को स्थगित करने का फैसला लिया गया। अब यह प्रतियोगिता गुरुवार को आयोजित होगी। मैदान में उम्मीद से कहीं ज्यादा भीड़ जुटने के बाद सुरक्षा और व्यवस्था को देखते हुए खुद अनंत सिंह ने मंच से इसका ऐलान किया। उन्होंने लोगों से कहा कि-अब घुड़दौड़ नहीं होगी, आप लोग मैदान में घूम सकते हैं। विजेता को महिंद्रा थार देने की घोषणा की गई है। 

बता दें कि बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी के लिए उनके गांव में भव्य तैयारियां की गई हैं।  शादी का मंडप और जयमाला स्थल जयपुर यानी पिंक सिटी की थीम पर सजाया गया है। सजावट में न्यूजीलैंड से मंगाए गए फूलों का इस्तेमाल किया गया है।  शादी में देशभर से करीब 4 से 5 लाख मेहमानों के पहुंचने की संभावना है। 

रात 9 बजे होगा जयमाला

शादी का मुख्य कार्यक्रम रात में होगा। जिसमें फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजे भव्य मंच पर रात 9 बजे शिवांगी और ऋषिकेश एक-दूसरे को वरमाला पहनाएंगे। इसके बाद विवाह की रस्में शुरू होंगी और दोनों सात फेरे लेकर जीवनसाथी बनेंगे। जिसके बाद सिंदूरदान समेत अन्य पारंपरिक रस्में देर रात तक चलेंगी। 

बारात में शामिल होंगी 151 गाड़ियां

शिवांगी की शादी के लिए दूल्हे ऋषिकेश कुमार अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ 151 गाड़ियों के काफिले लेकर बिहटा के कृष्णानगर से नदवां पहुंचेंगे। बारात के पारंपरिक स्वागत, रस्मों और भोजन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। 

Trending News

एमिटी यूनिवर्सिटी पटना का छठा दीक्षांत समारोह संपन्न, 716 विद्यार्थियों को मिली डिग्री
एमिटी यूनिवर्सिटी पटना का छठा दीक्षांत समारोह संपन्न, 716 विद्यार्थियों को मिली डिग्री
Nov 25, 2026, 4:57:00 PM
राज्य के सभी स्कूलों में बच्चों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य, विभाग ने तय की तारीख
राज्य के सभी स्कूलों में बच्चों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य, विभाग ने तय की तारीख
Nov 25, 2026, 4:49:00 PM
CM सम्राट ने कहा- प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के शासन प्रमुख के रूप में उपलब्धियों को पहुंचाएं जन-जन तक
CM सम्राट ने कहा- प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के शासन प्रमुख के रूप में उपलब्धियों को पहुंचाएं जन-जन तक
Nov 25, 2026, 4:42:00 PM
अनंत सिंह की बेटी की शादी: घुड़दौड़ का मुकाबला रूका, उधर बाहुबली के दरवाजे के लिए निकली बारात
अनंत सिंह की बेटी की शादी: घुड़दौड़ का मुकाबला रूका, उधर बाहुबली के दरवाजे के लिए निकली बारात
Nov 25, 2026, 4:40:00 PM
मतदाता सूची और SIR पर संग्राम : सदन में जांच की मांग, बाहर चुनाव आयोग पर सियासी वार
मतदाता सूची और SIR पर संग्राम : सदन में जांच की मांग, बाहर चुनाव आयोग पर सियासी वार
Nov 25, 2026, 4:26:00 PM
फर्जी भू-अभिलेख के सहारे जमीन की खरीद-बिक्री का आरोप, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
फर्जी भू-अभिलेख के सहारे जमीन की खरीद-बिक्री का आरोप, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
Nov 25, 2026, 4:17:00 PM
लोयोला स्कूल टेल्को में 10वां वार्षिक खेलकूद समारोह धूमधाम से संपन्न, चीता हाउस बना ओवरऑल चैंपियन
लोयोला स्कूल टेल्को में 10वां वार्षिक खेलकूद समारोह धूमधाम से संपन्न, चीता हाउस बना ओवरऑल चैंपियन
Nov 25, 2026, 3:55:00 PM
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता, चार गिरफ्तार
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता, चार गिरफ्तार
Nov 25, 2026, 3:34:00 PM
पटना विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में खाने की थाली से निकले कीड़े, 2800 फीस के बाद बदहाल व्यवस्था...
पटना विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में खाने की थाली से निकले कीड़े, 2800 फीस के बाद बदहाल व्यवस्था...
Nov 25, 2026, 3:11:00 PM
झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र शुरू : खनिज सेस और SIR पर आर-पार के मूड में हेमंत सरकार, विपक्ष का हंगामा
झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र शुरू : खनिज सेस और SIR पर आर-पार के मूड में हेमंत सरकार, विपक्ष का हंगामा
Nov 25, 2026, 3:00:00 PM