अनंत सिंह की बेटी की शादी से महाजाम, यातायात पुलिस की एडवाइजरी, इन रास्तों से ना जाएं, ये वैकल्पिक रास्ता

बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी का जश्न पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस शादी में शामिल होने के लिए भारी भीड़ उमड़ी है, जिसकी वजह से कई रास्तों पर महाजाम की स्थिति हो गई है। यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

अनंत सिंह की बेटी की शादी से महाजाम, यातायात पुलिस की एडवाइजरी, इन रास्तों से ना जाएं, ये वैकल्पिक रास्ता

बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी का जश्न पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज बाढ़ के नदवां गांव में शिवांगी की शादी हो रही है। इस शादी में शामिल होने के लिए भारी भीड़ उमड़ी है, जिसकी वजह से कई रास्तों पर महाजाम की स्थिति हो गई है।  पटना-बेगूसराय मार्ग पर भारी जाम लग गया है।  यातायात पुलिस ने  एडवाइजरी जारी की और वैकल्पिक रास्ता अपनाने की सलाह दी है। 

दरअसल बेगूसराय से पटना आने-जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। बाढ़ क्षेत्र में यातायात का दबाव बढ़ने के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। इसको देखते हुए पटना यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यात्रियों और व्यावसायिक वाहन चालकों को अत्यधिक जाम की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

इन वैकल्पिक मार्गों का करें इस्तेमाल

पटना यातायात पुलिस ने सुगम और सुरक्षित आवागमन के लिए निम्नलिखित वैकल्पिक मार्ग सुझाए हैं।

बेगूसराय से पटना आने के लिए:

मोकामा/बेगूसराय → सरमेरा → बिहारशरीफ → बख्तियारपुर → पटना।

पटना से मोकामा और बेगूसराय जाने के लिए:

पटना → बख्तियारपुर → बिहारशरीफ → सरमेरा → मोकामा/बेगूसराय।

भारी और व्यावसायिक वाहनों के लिए विशेष निर्देश

यातायात पुलिस ने भारी एवं व्यावसायिक वाहन चालकों से अपील की है कि बाढ़ क्षेत्र में अत्यधिक भीड़ और जाम की स्थिति में निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें, ताकि मुख्य मार्ग पर यातायात का दबाव और अधिक न बढ़े।

वाहन चालकों और यात्रियों से पुलिस की अपील

पटना यातायात पुलिस ने यात्रियों और वाहन चालकों से लेन अनुशासन बनाए रखने तथा अनावश्यक ओवरटेकिंग से बचने की अपील की है। साथ ही यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित मार्ग की ताजा स्थिति की जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी गई है।

यातायात पुलिस ने लोगों से सहयोग करने और सुरक्षित आवागमन के लिए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।


Trending News

अनंत सिंह की बेटी की शादी से महाजाम, यातायात पुलिस की एडवाइजरी, इन रास्तों से ना जाएं, ये वैकल्पिक रास्ता
अनंत सिंह की बेटी की शादी से महाजाम, यातायात पुलिस की एडवाइजरी, इन रास्तों से ना जाएं, ये वैकल्पिक रास्ता
Nov 25, 2026, 6:16:00 PM
सम्राट कैबिनेट में कई अहम फैसले, मंत्रिमंडल की पूरी कार्यप्रणाली डिजिटल, पटना को लेकर बड़ा फैसला
सम्राट कैबिनेट में कई अहम फैसले, मंत्रिमंडल की पूरी कार्यप्रणाली डिजिटल, पटना को लेकर बड़ा फैसला
Nov 25, 2026, 5:47:00 PM
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027: राजकीय आईटीआई जमुई में चयनित अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र देकर किया गया सम्मानित
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027: राजकीय आईटीआई जमुई में चयनित अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र देकर किया गया सम्मानित
Nov 25, 2026, 5:32:00 PM
एमिटी यूनिवर्सिटी पटना का छठा दीक्षांत समारोह संपन्न, 716 विद्यार्थियों को मिली डिग्री
एमिटी यूनिवर्सिटी पटना का छठा दीक्षांत समारोह संपन्न, 716 विद्यार्थियों को मिली डिग्री
Nov 25, 2026, 4:57:00 PM
राज्य के सभी स्कूलों में बच्चों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य, विभाग ने तय की तारीख
राज्य के सभी स्कूलों में बच्चों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य, विभाग ने तय की तारीख
Nov 25, 2026, 4:49:00 PM
CM सम्राट ने कहा- प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के शासन प्रमुख के रूप में उपलब्धियों को पहुंचाएं जन-जन तक
CM सम्राट ने कहा- प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के शासन प्रमुख के रूप में उपलब्धियों को पहुंचाएं जन-जन तक
Nov 25, 2026, 4:42:00 PM
अनंत सिंह की बेटी की शादी: घुड़दौड़ का मुकाबला रूका, उधर बाहुबली के दरवाजे के लिए निकली बारात
अनंत सिंह की बेटी की शादी: घुड़दौड़ का मुकाबला रूका, उधर बाहुबली के दरवाजे के लिए निकली बारात
Nov 25, 2026, 4:40:00 PM
मतदाता सूची और SIR पर संग्राम : सदन में जांच की मांग, बाहर चुनाव आयोग पर सियासी वार
मतदाता सूची और SIR पर संग्राम : सदन में जांच की मांग, बाहर चुनाव आयोग पर सियासी वार
Nov 25, 2026, 4:26:00 PM
फर्जी भू-अभिलेख के सहारे जमीन की खरीद-बिक्री का आरोप, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
फर्जी भू-अभिलेख के सहारे जमीन की खरीद-बिक्री का आरोप, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
Nov 25, 2026, 4:17:00 PM
लोयोला स्कूल टेल्को में 10वां वार्षिक खेलकूद समारोह धूमधाम से संपन्न, चीता हाउस बना ओवरऑल चैंपियन
लोयोला स्कूल टेल्को में 10वां वार्षिक खेलकूद समारोह धूमधाम से संपन्न, चीता हाउस बना ओवरऑल चैंपियन
Nov 25, 2026, 3:55:00 PM