सम्राट कैबिनेट में कई अहम फैसले, मंत्रिमंडल की पूरी कार्यप्रणाली डिजिटल, पटना को लेकर बड़ा फैसला

बिहार के मुख्यमंत्री सचिवालय में हुई कैबिनेट की अहम बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही बिहार कैबिनेट की पूरी कार्यप्रणाली को डिजिटल कर दिया गया है।

सम्राट कैबिनेट में कई अहम फैसले, मंत्रिमंडल की पूरी कार्यप्रणाली डिजिटल, पटना को लेकर बड़ा फैसला

बिहार के मुख्यमंत्री सचिवालय में हुई कैबिनेट की अहम बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही बिहार कैबिनेट की पूरी कार्यप्रणाली को डिजिटल कर दिया गया है।  बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। पटना की जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने और ग्राम कचहरियों के प्रशासनिक खर्च में बढ़ोतरी समेत 38 एजेंडों पर मुहर लगाई गई। 

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा-आज से बिहार मंत्रिमंडल की बैठक में ई-कैबिनेट व्यवस्था की शुरुआत हो गई। अब कैबिनेट की पूरी कार्यप्रणाली डिजिटल, पेपरलेस और नव तकनीक से लैस होगी। नई तकनीक के इस्तेमाल से सरकारी कामकाज को अधिक सुगम, तेज और पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी।

ग्राम कचहरियों को और अधिक सशक्त एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में बड़ा निर्णय!

राज्य की प्रत्येक ग्राम कचहरी के प्रशासनिक व्यय की वार्षिक राशि ₹4,000 से बढ़ाकर 1 अप्रैल 2027 से ₹24,000 करने की स्वीकृति दी गई है। इससे ग्राम कचहरियों के सुचारु संचालन और स्थानीय न्याय व्यवस्था को मिलेगी मजबूती।

पटना में जलापूर्ति व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में बड़ा कदम!

केंद्र प्रायोजित अमृत 2.0 मिशन के तहत पटना जलापूर्ति परियोजना के लिए ₹1,794.32 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे शहर में स्वच्छ एवं सुचारु पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

नालंदा के इस्लामपुर में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार!

मौजा-ब्रहगाँवा में 564.37 एकड़ भूमि के अधिग्रहण हेतु ₹382.23 करोड़ की प्रशासनिक एवं व्यय स्वीकृति प्रदान की गई।

समस्तीपुर को औद्योगिक विकास की नई सौगात!

खानपुर अंचल के तीन मौजों में कुल 480 एकड़ भूमि के अधिग्रहण हेतु ₹261.92 करोड़ की प्रशासनिक एवं व्यय स्वीकृति दी गई।

शेखपुरा में औद्योगिक विस्तार का मार्ग होगा प्रशस्त!

चेवाड़ा अंचल के तीन मौजों में कुल 250 एकड़ भूमि के अधिग्रहण हेतु ₹62.37 करोड़ की प्रशासनिक एवं व्यय स्वीकृति दी गई।

सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय!

किशनगंज जिले के ठाकुरगंज अंचल में 11.884 डिसमिल बिहार सरकार की भूमि पर SSB की 19वीं एवं 41वीं वाहिनी के वॉच टावर निर्माण हेतु भूमि हस्तांतरण को स्वीकृति दी गई है। ₹4,38,063 के भुगतान पर गृह मंत्रालय, भारत सरकार को भूमि के स्थायी हस्तांतरण किया गया।

Trending News

अनंत सिंह की बेटी की शादी से महाजाम, यातायात पुलिस की एडवाइजरी, इन रास्तों से ना जाएं, ये वैकल्पिक रास्ता
अनंत सिंह की बेटी की शादी से महाजाम, यातायात पुलिस की एडवाइजरी, इन रास्तों से ना जाएं, ये वैकल्पिक रास्ता
Nov 25, 2026, 6:16:00 PM
सम्राट कैबिनेट में कई अहम फैसले, मंत्रिमंडल की पूरी कार्यप्रणाली डिजिटल, पटना को लेकर बड़ा फैसला
सम्राट कैबिनेट में कई अहम फैसले, मंत्रिमंडल की पूरी कार्यप्रणाली डिजिटल, पटना को लेकर बड़ा फैसला
Nov 25, 2026, 5:47:00 PM
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027: राजकीय आईटीआई जमुई में चयनित अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र देकर किया गया सम्मानित
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027: राजकीय आईटीआई जमुई में चयनित अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र देकर किया गया सम्मानित
Nov 25, 2026, 5:32:00 PM
एमिटी यूनिवर्सिटी पटना का छठा दीक्षांत समारोह संपन्न, 716 विद्यार्थियों को मिली डिग्री
एमिटी यूनिवर्सिटी पटना का छठा दीक्षांत समारोह संपन्न, 716 विद्यार्थियों को मिली डिग्री
Nov 25, 2026, 4:57:00 PM
राज्य के सभी स्कूलों में बच्चों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य, विभाग ने तय की तारीख
राज्य के सभी स्कूलों में बच्चों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य, विभाग ने तय की तारीख
Nov 25, 2026, 4:49:00 PM
CM सम्राट ने कहा- प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के शासन प्रमुख के रूप में उपलब्धियों को पहुंचाएं जन-जन तक
CM सम्राट ने कहा- प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के शासन प्रमुख के रूप में उपलब्धियों को पहुंचाएं जन-जन तक
Nov 25, 2026, 4:42:00 PM
अनंत सिंह की बेटी की शादी: घुड़दौड़ का मुकाबला रूका, उधर बाहुबली के दरवाजे के लिए निकली बारात
अनंत सिंह की बेटी की शादी: घुड़दौड़ का मुकाबला रूका, उधर बाहुबली के दरवाजे के लिए निकली बारात
Nov 25, 2026, 4:40:00 PM
मतदाता सूची और SIR पर संग्राम : सदन में जांच की मांग, बाहर चुनाव आयोग पर सियासी वार
मतदाता सूची और SIR पर संग्राम : सदन में जांच की मांग, बाहर चुनाव आयोग पर सियासी वार
Nov 25, 2026, 4:26:00 PM
फर्जी भू-अभिलेख के सहारे जमीन की खरीद-बिक्री का आरोप, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
फर्जी भू-अभिलेख के सहारे जमीन की खरीद-बिक्री का आरोप, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
Nov 25, 2026, 4:17:00 PM
लोयोला स्कूल टेल्को में 10वां वार्षिक खेलकूद समारोह धूमधाम से संपन्न, चीता हाउस बना ओवरऑल चैंपियन
लोयोला स्कूल टेल्को में 10वां वार्षिक खेलकूद समारोह धूमधाम से संपन्न, चीता हाउस बना ओवरऑल चैंपियन
Nov 25, 2026, 3:55:00 PM