जहानाबाद के शिवाजी पथ के पास कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, 30 लाख की संपत्ति जलकर राख

जहानाबाद। शहर के शिवाजी पथ के समीप बुधवार को एक कपड़े की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते दुकान में रखे कपड़े और अन्य सामान जलकर राख हो गए।

 जहानाबाद के शिवाजी पथ के पास कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, 30 लाख की संपत्ति जलकर राख

जहानाबाद। शहर के शिवाजी पथ के समीप बुधवार को एक कपड़े की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते दुकान में रखे कपड़े और अन्य सामान जलकर राख हो गए। आग की लपटों ने आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, दुकानदार वसीम अकरम अपनी कपड़े की दुकान बंद कर घर चले गए थे। इसी दौरान दुकान में किसी कारणवश शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। दुकान बंद रहने के कारण शुरुआत में किसी को आग लगने की जानकारी नहीं मिल सकी। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान के अंदर रखे कपड़ों में तेजी से फैल गई। आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। अग्निशमन कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। आग की चपेट में आने से आसपास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। 

दुकानदार वसीम अकरम के अनुसार, इस अगलगी की घटना में करीब लगभग10 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। दुकान में रखे महंगे कपड़े और अन्य सामान पूरी तरह जल गए। घटना के बाद दुकानदार का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से स्थानीय दुकानदारों में चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि समय रहते दमकल की गाड़ियां नहीं पहुंचतीं तो आग आसपास की अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी। फिलहाल आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

 डॉ संजीव को मानवाधिकार व सामाजिक न्याय संगठन ने किया सम्मानित
डॉ संजीव को मानवाधिकार व सामाजिक न्याय संगठन ने किया सम्मानित
Nov 26, 2026, 9:30:00 AM
 जहानाबाद के शिवाजी पथ के पास कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, 30 लाख की संपत्ति जलकर राख
जहानाबाद के शिवाजी पथ के पास कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, 30 लाख की संपत्ति जलकर राख
Nov 26, 2026, 9:10:00 AM
 महिलाओं को मिलेगा न्याय और अधिकारों का नया मंच, गरिमा केंद्र का भव्य उद्घाटन
महिलाओं को मिलेगा न्याय और अधिकारों का नया मंच, गरिमा केंद्र का भव्य उद्घाटन
Nov 26, 2026, 8:52:00 AM
पांच दिनों से 453 बच्चों की पढ़ाई ठप, शिक्षक भय के कारण बीआरसी में बना रहे हाजिरी
पांच दिनों से 453 बच्चों की पढ़ाई ठप, शिक्षक भय के कारण बीआरसी में बना रहे हाजिरी
Nov 25, 2026, 8:00:00 PM
साइबर ठगी के 10 अपराधी गिरफ्तार, 16 मोबाइल और 17 सिम बरामद,  ऐसे उड़ाते थे पैसे
साइबर ठगी के 10 अपराधी गिरफ्तार, 16 मोबाइल और 17 सिम बरामद, ऐसे उड़ाते थे पैसे
Nov 25, 2026, 7:40:00 PM
700-800 करोड़ खर्च, फिर भी सरकारी मेडिकल कॉलेजों से अपेक्षित परिणाम नहीं! CM सम्राट का बड़ा बयान
700-800 करोड़ खर्च, फिर भी सरकारी मेडिकल कॉलेजों से अपेक्षित परिणाम नहीं! CM सम्राट का बड़ा बयान
Nov 25, 2026, 7:29:00 PM
ग्राम कचहरी की कंटीजेंसी राशि बढ़ाने का निर्णय स्वागतयोग्य: पंच सरपंच संघ
ग्राम कचहरी की कंटीजेंसी राशि बढ़ाने का निर्णय स्वागतयोग्य: पंच सरपंच संघ
Nov 25, 2026, 7:14:00 PM
उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस पदाधिकारी और जवान सम्मानित, SP ने की सराहना
उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस पदाधिकारी और जवान सम्मानित, SP ने की सराहना
Nov 25, 2026, 7:12:00 PM
पटना का ओम विहार रेस्टोरेंट तीन दिनों के लिए सील, खाद्य संरक्षा इकाई की छापेमारी में मिलीं अनियमितताएं
पटना का ओम विहार रेस्टोरेंट तीन दिनों के लिए सील, खाद्य संरक्षा इकाई की छापेमारी में मिलीं अनियमितताएं
Nov 25, 2026, 6:54:00 PM
सम्राट कैबिनेट ने 11 सरकारी डॉक्टरों को किया बर्खास्त, IGIMS में 68 नए पदों को मंजूरी
सम्राट कैबिनेट ने 11 सरकारी डॉक्टरों को किया बर्खास्त, IGIMS में 68 नए पदों को मंजूरी
Nov 25, 2026, 6:28:00 PM