देर रात पलामू सेंट्रल जेल में छापेमारी, हाई-प्रोफाइल कैदियों के पास मिले ड्राई फ्रूट्स

देर रात पलामू सेंट्रल जेल में छापेमारी, हाई-प्रोफाइल कैदियों के पास मिले ड्राई फ्रूट्स

पलामू सेंट्रल जेल में सोमवार देर रात जिला प्रशासन की टीम ने अचानक छापेमारी की। उपायुक्त समीरा एस और पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। औचक निरीक्षण अभियान का नेतृत्व सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा और एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद ने किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल के सभी वार्डों की बारीकी से जांच की। हालांकि, किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। इसके बावजूद कुछ हाई-प्रोफाइल कैदियों के वार्ड में महंगे ड्राई फ्रूट्स पाए गए, जिनकी मात्रा भी काफी अधिक थी।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कैदियों की उपस्थिति पंजी, भोजन और पेयजल की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सुविधाएं, दवाओं की उपलब्धता, सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्था, बैरकों की दशा, कपड़ा वितरण, मुलाकात पंजी, तथा अनुशासनात्मक प्रावधानों की समीक्षा की।

पलामू सेंट्रल जेल में फिलहाल कई कुख्यात और चर्चित कैदी बंद हैं, जिनमें पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप, सुजीत सिन्हा, और डब्लू सिंह जैसे नाम शामिल हैं। नियमों के अनुसार जेल का हर महीने औचक निरीक्षण किया जाता है।

इस संबंध में पलामू सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने जानकारी साझा की। विभाग के माध्यम से उपायुक्त समीरा एस ने कहा कि केंद्रीय कारागार की व्यवस्था कानून-व्यवस्था की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। पारदर्शिता, अनुशासन और सुशासन बनाए रखने के लिए ऐसे औचक निरीक्षण आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

Trending News

गोपालगंज: दशहरा से पहले मांझा बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों पर लगा जुर्माना
गोपालगंज: दशहरा से पहले मांझा बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों पर लगा जुर्माना
Oct 14, 2026, 11:30:00 AM
दुर्गा पूजा पर रांची में नया ट्रैफिक प्लान: हर्मू रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर 'नो एंट्री' लागू, रूट बदले
दुर्गा पूजा पर रांची में नया ट्रैफिक प्लान: हर्मू रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर 'नो एंट्री' लागू, रूट बदले
Oct 14, 2026, 11:17:00 AM
चर्चित दुष्कर्म मामला : कोर्ट ने 2 आरोपियों को सुनाया 30-30 वर्ष का कठोर कारावास
चर्चित दुष्कर्म मामला : कोर्ट ने 2 आरोपियों को सुनाया 30-30 वर्ष का कठोर कारावास
Oct 14, 2026, 10:48:00 AM
महुआर गांव के एस पौंड में बदमाशों का उत्पात, पोकलेन में तोड़फोड़ और उखाड़ी झोपड़ी
महुआर गांव के एस पौंड में बदमाशों का उत्पात, पोकलेन में तोड़फोड़ और उखाड़ी झोपड़ी
Oct 14, 2026, 10:32:00 AM
दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, DSP ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, DSP ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
Oct 14, 2026, 10:27:00 AM
विजेता खिलाड़ियों को BJP नेता विकास कुमार महतो ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित
विजेता खिलाड़ियों को BJP नेता विकास कुमार महतो ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित
Oct 14, 2026, 10:26:00 AM
दुर्गा पूजा की धूम, छतौनी में कर्नाटक के विष्णु मंदिर तो बड़ा बरियारपुर में बनारस के हनुमान मंदिर जैसा बनेगा भव्य पंडाल
दुर्गा पूजा की धूम, छतौनी में कर्नाटक के विष्णु मंदिर तो बड़ा बरियारपुर में बनारस के हनुमान मंदिर जैसा बनेगा भव्य पंडाल
Oct 14, 2026, 9:55:00 AM
गरीबों के निवाले पर डाका! 2 नंबर प्लेट लगाकर राशन की कालाबाजारी
गरीबों के निवाले पर डाका! 2 नंबर प्लेट लगाकर राशन की कालाबाजारी
Oct 14, 2026, 9:43:00 AM
वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर राष्ट्रपति, PM व CM सम्राट ने जताया शोक, किया मुआवजे ऐलान
वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर राष्ट्रपति, PM व CM सम्राट ने जताया शोक, किया मुआवजे ऐलान
Oct 14, 2026, 9:35:00 AM
पटना पुलिस का अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा अभियान जारी, कुख्यात अपराधी शुभम को मारी गोली
पटना पुलिस का अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा अभियान जारी, कुख्यात अपराधी शुभम को मारी गोली
Oct 14, 2026, 9:13:00 AM