कुंदन कुमार को राज्य कोटे से बने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी

झारखंड प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं पलामू के अपर समाहर्ता कुंदन कुमार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में प्रोन्नति मिली है।

कुंदन कुमार को राज्य कोटे से बने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी

पलामू : झारखंड प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं पलामू के अपर समाहर्ता कुंदन कुमार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में प्रोन्नति मिली है। राज्य सिविल सेवा कोटे से भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्ति के साथ उन्होंने प्रशासनिक सेवा के अपने सफर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय (DoPT) ने 10 नवंबर को इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। 

कुंदन कुमार को वर्ष 2024 की रिक्तियों के आधार पर IAS में प्रोन्नति प्रदान की गई है

कुंदन कुमार को वर्ष 2024 की रिक्तियों के आधार पर आईएएस में प्रोन्नति प्रदान की गयी है। उनकी इस उपलब्धि पर शुक्रवार को  जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मिठाई खिलाकर बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। उपायुक्त शेखावत ने उनकी नयी प्रशासनिक जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए आगे भी जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान की अपेक्षा जतायी। कुंदन कुमार की आईएएस में प्रोन्नति पलामू जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उनकी यह सफलता न केवल उनके प्रशासनिक अनुभव एवं सेवाकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धि है, बल्कि राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
Nov 13, 2026, 9:53:00 PM
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
Nov 13, 2026, 6:45:00 PM
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
Nov 13, 2026, 6:30:00 PM
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
Nov 13, 2026, 6:15:00 PM
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
Nov 13, 2026, 6:00:00 PM
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
Nov 13, 2026, 5:50:00 PM
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
Nov 13, 2026, 5:45:00 PM
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
Nov 13, 2026, 5:30:00 PM
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
Nov 13, 2026, 5:15:00 PM
जिला परिषद सदस्य ऊषा देवी ने 5 सौ छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ी, नारियल व फल
जिला परिषद सदस्य ऊषा देवी ने 5 सौ छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ी, नारियल व फल
Nov 13, 2026, 5:00:00 PM