जपला स्टेशन पर बड़ा हादसा, ट्रेन में चढ़ते समय फिसलकर गिरी महिला

पलामू: जपला रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। डेहरी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में चढ़ने के दौरान भारी भीड़ के बीच एक महिला का पैर फिसल गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

जपला स्टेशन पर बड़ा हादसा, ट्रेन में चढ़ते समय फिसलकर गिरी महिला

पलामू: जपला रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। डेहरी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में चढ़ने के दौरान भारी भीड़ के बीच एक महिला का पैर फिसल गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

घायल महिला की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी रामप्रवेश यादव की 40 वर्षीय पत्नी सुमित्रा देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह इलाज कराने के लिए जपला रेलवे स्टेशन से डेहरी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन पकड़ने पहुंची थीं। सुबह करीब 8:30 बजे ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसी दौरान ट्रेन में चढ़ने के क्रम में उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के तुरंत बाद उन्हें हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच), मेदिनीनगर रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज एमएमसीएच में जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन में अत्यधिक भीड़ होने के कारण यात्रियों को चढ़ने और उतरने में काफी परेशानी हुई। घटना के बाद यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है।

पलामू से विकाश कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

जपला स्टेशन पर बड़ा हादसा, ट्रेन में चढ़ते समय फिसलकर गिरी महिला
जपला स्टेशन पर बड़ा हादसा, ट्रेन में चढ़ते समय फिसलकर गिरी महिला
Jul 28, 2026, 10:13:00 PM
BREAKING : 8 घंटे की पूछताछ के बाद पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते का पासपोर्ट जब्त
BREAKING : 8 घंटे की पूछताछ के बाद पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते का पासपोर्ट जब्त
Jul 28, 2026, 8:53:00 PM
उपायुक्त ने दिया लाभुकों को ड्राइविंग लाइसेंस, सुरक्षा नियम पालन करने के लिए किया प्रेरित
उपायुक्त ने दिया लाभुकों को ड्राइविंग लाइसेंस, सुरक्षा नियम पालन करने के लिए किया प्रेरित
Jul 28, 2026, 7:59:00 PM
राज्य के 11 धार्मिक स्थलों की सुरक्षा अब बीएसएपी के हवाले, अधिसूचना जारी
राज्य के 11 धार्मिक स्थलों की सुरक्षा अब बीएसएपी के हवाले, अधिसूचना जारी
Jul 28, 2026, 7:27:00 PM
बंद चीनी मिलों और गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी, मंत्री संजय कुमार ने की बैठक, गन्ना उद्योग को मिलेगी नई दिशा
बंद चीनी मिलों और गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी, मंत्री संजय कुमार ने की बैठक, गन्ना उद्योग को मिलेगी नई दिशा
Jul 28, 2026, 6:54:00 PM
नीले ड्रम तो किसी ने सांप से कटवाकर पति को मार डाला, इस जेल में बंद 5 'कातिल' पत्नियां, ऐसे काट रही सजा
नीले ड्रम तो किसी ने सांप से कटवाकर पति को मार डाला, इस जेल में बंद 5 'कातिल' पत्नियां, ऐसे काट रही सजा
Jul 28, 2026, 6:36:00 PM
एससीईआरटी के रिक्त पद जल्द भरे जाएंगे, बीपीएससी को भेजी जाएगी अधियाचना : शिक्षा मंत्री
एससीईआरटी के रिक्त पद जल्द भरे जाएंगे, बीपीएससी को भेजी जाएगी अधियाचना : शिक्षा मंत्री
Jul 28, 2026, 6:24:00 PM
परिवीक्षा अवधि में कार्यरत टीआरई-3 के शिक्षकों का भी होगा स्थानांतरण: शिक्षा मंत्री
परिवीक्षा अवधि में कार्यरत टीआरई-3 के शिक्षकों का भी होगा स्थानांतरण: शिक्षा मंत्री
Jul 28, 2026, 6:09:00 PM
तेजस्वी यादव और पवन सिंह आ गए आमने-सामने, बरसने लगे पर्चे, घायल छात्रों से राहुल गांधी ने की बात....
तेजस्वी यादव और पवन सिंह आ गए आमने-सामने, बरसने लगे पर्चे, घायल छात्रों से राहुल गांधी ने की बात....
Jul 28, 2026, 6:05:00 PM
जमीन बेचने के नाम पर करोड़ों की ठगी! लंबे समय बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
जमीन बेचने के नाम पर करोड़ों की ठगी! लंबे समय बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
Jul 28, 2026, 5:51:00 PM