हुसैनाबाद : वर्दी में गणतंत्र दिवस का रील बनाने लगे दरोगा जी! सवालों के घेरे में पुलिस की मर्यादा

 हुसैनाबाद : वर्दी में गणतंत्र दिवस का रील बनाने लगे दरोगा जी! सवालों के घेरे में पुलिस की मर्यादा

राज्य में दरोगाओं से जुड़े कई मामले पहले भी सुर्खियों में रहे हैं, लेकिन इस बार पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना से सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गया है। मामला किसी आपराधिक कार्रवाई का नहीं, बल्कि थाना परिसर के भीतर बनाए गए एक रील वीडियो से जुड़ा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि थाना परिसर के अंदर एक महिला फिल्मी गाने पर रील बनाती नजर आ रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि उसी वीडियो में थाना में तैनात एक दरोगा भी महिला के साथ रील बनाते दिखाई देते हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो गणतंत्र दिवस के दिन का है, जब पूरे देश में राष्ट्रीय पर्व को लेकर सम्मान और देशभक्ति का माहौल था, लेकिन थाना परिसर में इसका बिल्कुल अलग दृश्य देखने को मिला।

वीडियो के सामने आते ही लोगों के बीच बहस छिड़ गई है। सरकारी कार्यालय, विशेषकर पुलिस थाने जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की गतिविधि को लेकर वर्दी की गरिमा और प्रशासनिक अनुशासन पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

सरकारी कर्मचारियों के लिए सोशल मीडिया की सख्त गाइडलाइन

जानकारी के अनुसार, कार्मिक विभाग ने 4 फरवरी 2025 को सरकारी कर्मचारियों के लिए सोशल मीडिया को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए थे। इन नियमों के तहत WhatsApp, X (पूर्व में ट्विटर) और Instagram जैसे प्लेटफॉर्म पर ऐसी कोई भी सामग्री साझा करने पर रोक है, जो सरकारी सेवक आचरण नियमावली के खिलाफ हो। गाइडलाइन में यह भी स्पष्ट किया गया है कि कार्यालय समय के दौरान निजी सोशल मीडिया अकाउंट का उपयोग पूरी तरह निषिद्ध है। इसके अलावा, कार्यस्थल से जुड़ी किसी भी गतिविधि की फोटो, वीडियो या रील बनाकर साझा करना अनुशासनहीनता माना जाएगा।

अब कार्रवाई होगी या नहीं?

इन स्पष्ट नियमों के बावजूद थाना परिसर में रील बनाए जाने का वीडियो सामने आने से यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या संबंधित दरोगा और अन्य जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, इस पूरे मामले पर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि, वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली और अनुशासन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Trending News

फरार आरोपियों के घर चिपका इश्तहार, कोर्ट में हाजिर होने का अल्टीमेटम
फरार आरोपियों के घर चिपका इश्तहार, कोर्ट में हाजिर होने का अल्टीमेटम
Sep 09, 2026, 5:30:00 PM
30 दिनों के भीतर हो रहा है शिक्षको के आवेदनों का निपटारा: शिक्षा मंत्री
30 दिनों के भीतर हो रहा है शिक्षको के आवेदनों का निपटारा: शिक्षा मंत्री
Sep 09, 2026, 5:20:00 PM
पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 21 पशु बरामद, पुलिस को देखते ही भागे तस्कर, पीछा कर दो गिरफ्तार
पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 21 पशु बरामद, पुलिस को देखते ही भागे तस्कर, पीछा कर दो गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 5:17:00 PM
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
Sep 09, 2026, 4:22:00 PM
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
Sep 09, 2026, 4:12:00 PM
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
Sep 09, 2026, 4:07:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
Sep 09, 2026, 4:06:00 PM
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 3:51:00 PM
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
Sep 09, 2026, 3:43:00 PM
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM