रसीद ऑनलाइन कराने के नाम पर रिश्वत मांगना पड़ा भारी, पलामू ACB ने अमीन को रंगेहाथ दबोचा

रसीद ऑनलाइन कराने के नाम पर रिश्वत मांगना पड़ा भारी, पलामू ACB ने अमीन को रंगेहाथ दबोचा

पलामू एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की टीम ने लातेहार जिले के गारू प्रखंड स्थित अंचल कार्यालय में पदस्थापित सरकारी अमीन को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अमीन की पहचान मुनिदेव सिंह के रूप में हुई है। एसीबी ने उसे 7 हजार रुपये घूस लेते समय धर दबोचा।

एसीबी अधिकारियों के मुताबिक, गारू थाना क्षेत्र के निवासी 27 वर्षीय विशाल कुमार ने अमीन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में विशाल ने बताया कि उसकी मां चम्पा देवी के नाम से ऑफलाइन कट रही रसीद को ऑनलाइन कराने के लिए अमीन मुनिदेव सिंह लगातार 7,000 रुपये की मांग कर रहा था।

विशाल का आरोप है कि उसने कई बार आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए रिश्वत देने में असमर्थता जताई, लेकिन अमीन ने बिना पैसे लिए काम करने से साफ इनकार कर दिया। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले की प्राथमिक जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए।

इसके बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की योजना बनाई। तय रणनीति के तहत विशाल कुमार को रिश्वत की रकम लेकर अमीन के पास भेजा गया। जैसे ही अमीन ने पैसे अपने हाथ में लिए, मौके पर पहले से मौजूद एसीबी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। फिलहाल आरोपी अमीन को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Trending News

भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM