छठी मईया के व्रतियों तक पहुंचेगा सेवा व श्रद्धा का प्रसाद, हर गांव-हर घर तक फलाहार पहुंचाने निकले टुटू सिंह

लोक आस्था, पवित्रता और सूर्योपासना के महापर्व छठ के अवसर पर सेवा और समर्पण की अनूठी पहल करते हुए पलामू ज़िला परिषद उपाध्यक्ष सह युवा झामुमो नेता आलोक कुमार सिंह ने हुसैनाबाद मध्य क्षेत्र के छठव्रतियों के बीच फलाहार वितरण अभियान का शुभारंभ किया।

छठी मईया के व्रतियों तक पहुंचेगा सेवा व श्रद्धा का प्रसाद, हर गांव-हर घर तक फलाहार पहुंचाने निकले टुटू सिंह

हुसैनाबाद (पलामू) : लोक आस्था, पवित्रता और सूर्योपासना के महापर्व छठ के अवसर पर सेवा और समर्पण की अनूठी पहल करते हुए पलामू ज़िला परिषद उपाध्यक्ष सह युवा झामुमो नेता आलोक कुमार सिंह 'टुटू सिंह' ने हुसैनाबाद मध्य क्षेत्र के छठव्रतियों के बीच फलाहार वितरण अभियान का शुभारंभ किया। 13 नवंबर 2026, दिन शुक्रवार को हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय के मुख्य द्वार से दर्जनों वाहनों को फलाहार सामग्री के साथ क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लिए रवाना किया गया।

इस अभियान के तहत वाहन लगातार गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर छठव्रतियों के बीच फलाहार का वितरण करेंगे

इस अभियान के तहत वाहन लगातार गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर छठव्रतियों के बीच फलाहार का वितरण करेंगे। इस पुनीत कार्य को सफल बनाने के लिए आलोक कुमार सिंह 'टुटू सिंह' के सैकड़ों कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, तत्परता और सेवाभाव के साथ जुटे हुए हैं। अभियान का उद्देश्य यह है कि महापर्व के दौरान, कोई भी छठव्रती फलाहार सामग्री से वंचित न रहे और श्रद्धा के इस महाअनुष्ठान में सेवा का भाव हर घर तक पहुंचे। वहीं 14 नवंबर 2026 एवं 15 नवंबर 2026 को हुसैनाबाद शहर के बाबा भास्कर छठ घाट के मुख्य द्वार के सामने विशेष सेवा स्टॉल लगाया जाएगा। यहां दोनों दिनों तक छठव्रतियों के बीच फलाहार का वितरण किया जाएगा।

टुटू सिंह' ने कहा- हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी छठ महापर्व पर छठव्रतियों की सेवा करना हमारा संकल्प है

इस अवसर पर आलोक कुमार सिंह 'टुटू सिंह' ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी छठ महापर्व पर छठव्रतियों की सेवा करना हमारा संकल्प है। छठी मईया की कृपा से हमें जो अवसर मिला है, उसे हम जनसेवा के माध्यम से सार्थक करना चाहते हैं। हमारा प्रयास है कि हुसैनाबाद मध्य क्षेत्र के प्रत्येक गांव और प्रत्येक छठव्रती तक श्रद्धा के साथ फलाहार पहुंचाया जाए। छठ केवल पूजा नहीं, बल्कि त्याग, तपस्या, पवित्रता, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और सामाजिक समरसता का महापर्व है। उन्होंने समस्त छठव्रतियों एवं क्षेत्रवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए भगवान भास्कर और छठी मईया से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और ख़ुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि छठव्रतियों की सेवा उनके लिए केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि आस्था और आत्मिक संतोष का विषय है।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
Nov 13, 2026, 9:53:00 PM
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
Nov 13, 2026, 6:45:00 PM
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
Nov 13, 2026, 6:30:00 PM
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
Nov 13, 2026, 6:15:00 PM
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
Nov 13, 2026, 6:00:00 PM
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
Nov 13, 2026, 5:50:00 PM
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
Nov 13, 2026, 5:45:00 PM
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
Nov 13, 2026, 5:30:00 PM
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
Nov 13, 2026, 5:15:00 PM
जिला परिषद सदस्य ऊषा देवी ने 5 सौ छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ी, नारियल व फल
जिला परिषद सदस्य ऊषा देवी ने 5 सौ छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ी, नारियल व फल
Nov 13, 2026, 5:00:00 PM