पाकुड़ में अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, किन्नर समुदाय से जुड़ा है एक आरोपी

पाकुड़ में अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, किन्नर समुदाय से जुड़ा है एक आरोपी

पाकुड़ जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सोमवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के दौरान एक आरोपी के पास से अवैध देशी कट्टा बरामद किया गया। पकड़े गए व्यक्तियों में एक का संबंध किन्नर समुदाय से बताया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सिद्धो-कान्हु पार्क के आसपास कुछ लोगों के बीच विवाद और हथियार होने की सूचना मिली थी। इस इनपुट के आधार पर नगर थाना पुलिस और टाइगर मोबाइल टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

जैसे ही पुलिस दल वीआईपी रोड स्थित क्षेत्र में पहुंचा, वहां मौजूद दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे। हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पीछा कर पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान एक आरोपी के पास से अवैध रूप से रखा गया देशी कट्टा बरामद हुआ, जिसके बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उनकी पहचान साल्फी शेख (मनिरामपुर निवासी) और सागीर शेख (अंजना निवासी) के रूप में हुई है। सागीर शेख के किन्नर समुदाय से जुड़े होने की बात सामने आई है।

इस मामले में नगर थाना में आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी कर रही है।

एसडीपीओ डी.एन. आजाद ने कहा कि जिले में अवैध हथियारों और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM