पाकुड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात अपराधी ताला मुर्मू हथियार के साथ गिरफ्तार

पाकुड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात अपराधी ताला मुर्मू हथियार के साथ गिरफ्तार

पाकुड़ जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से सक्रिय एक कुख्यात अपराधी को धर दबोचा है। यह कार्रवाई एसपी निधि द्विवेदी के निर्देश पर गठित विशेष पुलिस टीम ने अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के दौरान की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ताला मुर्मू उर्फ खलासी के रूप में हुई है, जो साहिबगंज जिले के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि ताला मुर्मू अमड़ापाड़ा इलाके में देखा गया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत एक टीम का गठन किया। इस टीम में पुलिस अवर निरीक्षक चंदन कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक संतोष मुर्मू, हवलदार सतपाल कुमार और प्रकाश असुर शामिल थे।

पुलिस टीम ने बरमसिया मोड़ के पास घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान आरोपी की नजर पुलिस वाहन पर पड़ी तो वह मौके से भागने लगा। हालांकि सशस्त्र पुलिस बल की मदद से उसका पीछा किया गया और जंगल के नजदीक उसे पकड़ लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है और वह पहले भी कई मामलों में शामिल रहा है।

जांच में सामने आया है कि ताला मुर्मू के खिलाफ गोड्डा और साहिबगंज जिलों के विभिन्न थानों में करीब छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। गोड्डा जिले के ललमटिया थाना में कांड संख्या 44/25 और 48/25, जबकि बोआरीजोड़ थाना में 35/25 दर्ज है। इसके अलावा साहिबगंज जिले के मिर्जाचौकी थाना में भी उसके खिलाफ 35/25 और 37/25 मामले दर्ज बताए जाते हैं।

इस मामले में अमड़ापाड़ा थाना में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या 8/2026 दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM