पाकुड़ में वंदे भारत की टक्कर से दंपति और मासूम बेटी की मौ*त

पाकुड़ में वंदे भारत की टक्कर से दंपति और मासूम बेटी की मौ*त

पाकुड़ के नगरनबी रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार रात एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। तेज रफ्तार वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से पति-पत्नी और उनकी तीन साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना पोल संख्या 47/40 और 47/38 के बीच की बताई जा रही है। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, काली तल्ला निवासी चंदन सरदार अपनी पत्नी रिंपा सरदार और बेटी अर्पिता के साथ विक्रमपुर में अपनी बहन के घर गए थे। देर रात तीनों पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक तेज गति से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेन इतनी तेजी से गुजरी कि उन्हें संभलने का कोई अवसर नहीं मिला।

घटना के समय ट्रेन संख्या 22302 न्यू जलपाईगुड़ी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस उस रूट से गुजर रही थी। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए और रेलवे व पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई।

आरपीएफ के एसआई संतोष कुमार ने पुष्टि की कि हादसे में एक पुरुष, एक महिला और एक बच्ची की मौत हुई है। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई और सुरक्षा मानकों में कहीं कमी तो नहीं थी।

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला। लोगों का कहना है कि रेलवे क्रॉसिंग के आसपास पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम, चेतावनी संकेत और निगरानी की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है। एक साथ पूरे परिवार के खत्म हो जाने से क्षेत्र के लोग स्तब्ध हैं।

Trending News

गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM