लोहरदगा में 6 मार्च से दो दिवसीय साहित्य व फिल्म महोत्सव, कई नामचीन हस्तियां होंगी शामिल

लोहरदगा में 6 मार्च से दो दिवसीय साहित्य व फिल्म महोत्सव, कई नामचीन हस्तियां होंगी शामिल

लोहरदगा जिला प्रशासन की पहल पर 6 मार्च 2026 से दो दिवसीय साहित्य एवं फिल्म महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम समाहरणालय मैदान में आयोजित होगा, जहां साहित्य, सिनेमा और जनजातीय संस्कृति से जुड़े विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के दौरान आगंतुकों को कुछ विशेष फिल्मों के प्रदर्शन का अवसर मिलेगा।

फिल्म महोत्सव के तहत चुनिंदा फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। इनमें नैरो गेज रेल मार्ग पर रांची से लोहरदगा के बीच चलने वाली ट्रेन पर आधारित फिल्म “गाड़ी लोहरदगा मेल” भी दर्शकों को दिखाई जाएगी।

साहित्यिक और सांस्कृतिक हस्तियां करेंगी अनुभव साझा

इस महोत्सव में कई प्रसिद्ध साहित्यकार, कलाकार, खिलाड़ी, फिल्मकार और विचारक अपने अनुभव साझा करेंगे। कार्यक्रम में लेखक नीलोत्पल मृणाल, उपन्यासकार रणेन्द्र, जनजातीय कलाकार सुमंती कुमारी, बिज्जू टोप्पो मुंडा, गुंजल इकिर मुंडा और सीआर हेम्ब्रेन शामिल होंगे। इसके अलावा आईएएस सौरभ कुमार भुवानिया, कवि अनुज लुगुन, फिल्म निर्देशक निरंजन कुमार कुजूर, कवियित्री पार्वती तिर्की, लेखक महादेव टोप्पो, स्टैंडअप कॉमेडियन आशीष कुमार और फिल्मकार मेघनाथ भी कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।

छात्रों की प्रस्तुति और प्रतियोगिताएं भी होंगी

महोत्सव के दौरान जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इसमें जनजातीय नृत्य, एकल और सामूहिक गायन के साथ-साथ नाटक मंचन भी शामिल रहेगा। इसके अलावा लेखन प्रतियोगिता और क्विज जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

विभागीय स्टॉल और जनजातीय व्यंजनों का स्वाद

कार्यक्रम स्थल पर अलग-अलग सरकारी विभागों की ओर से स्टॉल लगाए जाएंगे। आगंतुकों के बैठने के लिए करीब सौ लोगों की व्यवस्था की गई है। साथ ही जिला अस्पताल की ओर से एक मेडिकल टीम भी तैनात रहेगी। महोत्सव में आने वाले लोग जनजातीय व्यंजनों का स्वाद भी ले सकेंगे, जो इस आयोजन को और खास बनाएगा

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM