चंदवा में सड़क दुर्घटना में पलामू का युवक गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर

लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक सड़क दुर्घटना में पलामू का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना चंदवा एनएच-75 रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर लटदाग पुल के समीप हुई।

चंदवा में सड़क दुर्घटना में पलामू का युवक गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर

लातेहार : लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक सड़क दुर्घटना में पलामू का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना चंदवा एनएच-75 रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर लटदाग पुल के समीप हुई। घायल व्यक्ति की पहचान सतबरवा थाना क्षेत्र के अनिल कुमार पांडे के पुत्र हिमांशु कुमार पांडे के रूप में की गई है।

बाइक से गिरकर हुआ घायल

जानकारी के अनुसार, हिमांशु पांडे गुरुवार की सुबह बाइक पर सवार होकर किसी काम से चंदवा जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में चंदवा थाना क्षेत्र के लटदाग गांव के पास वे बाइक से अनियंत्रित होकर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल, रिम्स रेफर

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल हिमांशु पांडे को तत्काल इलाज के लिए चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, युवक के सिर, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

पत्रकारों ने दिखाई मानवता

इस घटना के बाद एक ऐसी स्थिति भी सामने आई कि घटना के बाद घायल युवक के साथ अस्पताल में कोई परिजन या अटेंडेंट मौजूद नहीं था। ऐसे में स्थानीय पत्रकारों ने आगे बढ़कर मानवता का परिचय दिया। पत्रकारों ने अस्पताल प्रबंधन से बात कर तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कराई और घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रवाना करवाया।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

हेरिटेज पब्लिक स्कूल में की गई स्कूली वाहनों की सघन जांच, 12 वाहनों पर 1.06 लाख का जुर्माना
हेरिटेज पब्लिक स्कूल में की गई स्कूली वाहनों की सघन जांच, 12 वाहनों पर 1.06 लाख का जुर्माना
Nov 19, 2026, 7:30:00 PM
चंदवा में सड़क दुर्घटना में पलामू का युवक गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर
चंदवा में सड़क दुर्घटना में पलामू का युवक गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर
Nov 19, 2026, 7:15:00 PM
राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत पलामू में वित्तीय समावेशन व आजीविका संवर्धन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत पलामू में वित्तीय समावेशन व आजीविका संवर्धन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Nov 19, 2026, 7:00:00 PM
हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर विशेष कैंप, SDO ने 5 मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर विशेष कैंप, SDO ने 5 मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
Nov 19, 2026, 6:45:00 PM
सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, RTI के तहत मांगी गई जानकारी नहीं मिलने पर अपर समाहर्ता ने BDO को किया तलब
सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, RTI के तहत मांगी गई जानकारी नहीं मिलने पर अपर समाहर्ता ने BDO को किया तलब
Nov 19, 2026, 6:30:00 PM
सासाराम में जुटे बिहार के बास्केटबॉल खिलाड़ी, DM ने गुब्बारे उड़ाकर किया राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन
सासाराम में जुटे बिहार के बास्केटबॉल खिलाड़ी, DM ने गुब्बारे उड़ाकर किया राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन
Nov 19, 2026, 6:15:00 PM
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
Nov 19, 2026, 5:55:00 PM
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, बिहार में दूरसंचार क्षेत्र के विकास व संभावनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, बिहार में दूरसंचार क्षेत्र के विकास व संभावनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा
Nov 19, 2026, 5:45:00 PM
भूली में सजेगा 'कला महाकुंभ-2026 : 14 राज्यों के 450 कलाकार बिखेरेंगे अपनी कला के रंग
भूली में सजेगा 'कला महाकुंभ-2026 : 14 राज्यों के 450 कलाकार बिखेरेंगे अपनी कला के रंग
Nov 19, 2026, 5:30:00 PM
बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विशेष विधानसभा सत्र को लेकर कही बड़ी बात
बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विशेष विधानसभा सत्र को लेकर कही बड़ी बात
Nov 19, 2026, 5:15:00 PM