हेरिटेज पब्लिक स्कूल में की गई स्कूली वाहनों की सघन जांच, 12 वाहनों पर 1.06 लाख का जुर्माना

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हेरिटेज पब्लिक स्कूल, बरवा ईस्ट में स्कूली वाहनों का विशेष जांच अभियान चलाया गया।

हेरिटेज पब्लिक स्कूल में की गई स्कूली वाहनों की सघन जांच, 12 वाहनों पर 1.06 लाख का जुर्माना

धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हेरिटेज पब्लिक स्कूल, बरवा ईस्ट में स्कूली वाहनों का विशेष जांच अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी. द्विवेदी के मार्गदर्शन में की गई।

जांच अभियान के दौरान मोटरयान निरीक्षक अभय कुमार द्वारा स्कूल के वाहनों के दस्तावेजों, फिटनेस और सुरक्षा मानकों की जांच की गई

जांच अभियान के दौरान मोटरयान निरीक्षक अभय कुमार द्वारा स्कूल के वाहनों के दस्तावेजों, फिटनेस और सुरक्षा मानकों की जांच की गई। इस क्रम में 12 स्कूली वाहनों के कागजात सही एवं अद्यतन नहीं पाए गए। इस अनियमितता को गंभीरता से लेते हुए मोटरवाहन अधिनियम के सुसंगत प्रावधानों के तहत इन वाहनों पर लगभग 1 लाख 6 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने संबंधित वाहन स्वामियों और चालकों को अपने वाहनों के सभी आवश्यक कागजात अविलंब दुरुस्त करने का निर्देश दिया

अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने संबंधित वाहन स्वामियों और चालकों को अपने वाहनों के सभी आवश्यक कागजात अविलंब दुरुस्त करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के लिए प्रेरित एवं जागरूक किया गया। मौके पर जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक सुनील कुमार, रोड इंजीनियर एनालिस्ट अमरेश कुमार, मुकुल कुमार व देवेंद्र कुमार सहित विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

धनबाद से युधिष्ठिर महतो की रिपोर्ट

Trending News

हेरिटेज पब्लिक स्कूल में की गई स्कूली वाहनों की सघन जांच, 12 वाहनों पर 1.06 लाख का जुर्माना
हेरिटेज पब्लिक स्कूल में की गई स्कूली वाहनों की सघन जांच, 12 वाहनों पर 1.06 लाख का जुर्माना
Nov 19, 2026, 7:30:00 PM
चंदवा में सड़क दुर्घटना में पलामू का युवक गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर
चंदवा में सड़क दुर्घटना में पलामू का युवक गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर
Nov 19, 2026, 7:15:00 PM
राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत पलामू में वित्तीय समावेशन व आजीविका संवर्धन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत पलामू में वित्तीय समावेशन व आजीविका संवर्धन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Nov 19, 2026, 7:00:00 PM
हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर विशेष कैंप, SDO ने 5 मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर विशेष कैंप, SDO ने 5 मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
Nov 19, 2026, 6:45:00 PM
सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, RTI के तहत मांगी गई जानकारी नहीं मिलने पर अपर समाहर्ता ने BDO को किया तलब
सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, RTI के तहत मांगी गई जानकारी नहीं मिलने पर अपर समाहर्ता ने BDO को किया तलब
Nov 19, 2026, 6:30:00 PM
सासाराम में जुटे बिहार के बास्केटबॉल खिलाड़ी, DM ने गुब्बारे उड़ाकर किया राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन
सासाराम में जुटे बिहार के बास्केटबॉल खिलाड़ी, DM ने गुब्बारे उड़ाकर किया राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन
Nov 19, 2026, 6:15:00 PM
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
Nov 19, 2026, 5:55:00 PM
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, बिहार में दूरसंचार क्षेत्र के विकास व संभावनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, बिहार में दूरसंचार क्षेत्र के विकास व संभावनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा
Nov 19, 2026, 5:45:00 PM
भूली में सजेगा 'कला महाकुंभ-2026 : 14 राज्यों के 450 कलाकार बिखेरेंगे अपनी कला के रंग
भूली में सजेगा 'कला महाकुंभ-2026 : 14 राज्यों के 450 कलाकार बिखेरेंगे अपनी कला के रंग
Nov 19, 2026, 5:30:00 PM
बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विशेष विधानसभा सत्र को लेकर कही बड़ी बात
बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विशेष विधानसभा सत्र को लेकर कही बड़ी बात
Nov 19, 2026, 5:15:00 PM