भूली में सजेगा 'कला महाकुंभ-2026 : 14 राज्यों के 450 कलाकार बिखेरेंगे अपनी कला के रंग

कोयलांचल की धरती राष्ट्रीय स्तर के सांस्कृतिक समागम की गवाह बनने जा रही है। इस भव्य आयोजन की तैयारियों की जानकारी देने के लिए गुरुवार को भूली स्थित कला निकेतन कार्यालय में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।

भूली में सजेगा 'कला महाकुंभ-2026 : 14 राज्यों के 450 कलाकार बिखेरेंगे अपनी कला के रंग

धनबाद : कोयलांचल की धरती राष्ट्रीय स्तर के सांस्कृतिक समागम की गवाह बनने जा रही है। कला निकेतन के तत्वावधान में आगामी 27 से 29 नवंबर तक भूली स्थित न्यू कम्युनिटी हॉल में प्रथम अखिल भारतीय तीन दिवसीय बहुभाषीय नाट्य, नृत्य एवं झांकी प्रतियोगिता 'कला महाकुंभ 2026' का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य आयोजन की तैयारियों की जानकारी देने के लिए गुरुवार को भूली स्थित कला निकेतन कार्यालय में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 14 राज्यों से लगभग 450 कलाकार शिरकत करेंगे - आयोजक

आयोजकों ने बताया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 14 राज्यों से लगभग 450 कलाकार शिरकत करेंगे। बाहर से आने वाले सभी कलाकारों के लिए आयोजन समिति की ओर से निःशुल्क आवास एवं भोजन की व्यवस्था की गई है। वहीं, कला प्रेमियों और स्थानीय दर्शकों के लिए भी प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है।

बहुभाषीय नाटकों और नृत्यों की दिखेगी झलक

वहीं तीन दिनों तक चलने वाले इस महाकुंभ में नाटक के साथ-साथ शास्त्रीय, उप-शास्त्रीय, समसामयिक, क्षेत्रीय, एकल और युगल नृत्य की विविध प्रस्तुतियां होंगी। इसके अलावा, सड़क मार्ग पर भव्य सांस्कृतिक झांकी भी निकाली जाएगी। नाट्य मंचन के तहत कुल 19 नाटकों की प्रस्तुति होगी, जिनमें हिंदी (15), बांग्ला (2), ओड़िया (1) और एक मणिपुरी नाटक शामिल हैं। प्रतियोगिता की निष्पक्षता के लिए निर्णायक मंडली में एनएसडी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और झारखंड के ख्यातिप्राप्त कला विशेषज्ञ शामिल रहेंगे।

दिग्गज कलाकारों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं और प्रतिभागियों को अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह, बुके और नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके साथ ही, कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले देश के 16 लब्धप्रतिष्ठित कलाकारों को 'नेशनल थियेटर स्कॉलर अवार्ड 2026' और 38 कलाकारों को 'राष्ट्रीय नाट्यश्री एवं नृत्य श्री सम्मान-2026' से नवाजा जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाली सहयोगी संस्थाओं और समाजसेवियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

प्रेसवार्ता में ये रहे उपस्थित

प्रेसवार्ता के दौरान जिला खेल सह सांस्कृतिक नोडल पदाधिकारी उमेश लोहरा, जिला पर्यटन विशेषज्ञ संतोष पटेल, कला निकेतन के अध्यक्ष कमलेश पाण्डेय, सचिव बशिष्ठ प्रसाद सिन्हा, कोयलांचल नाट्य संघ के राजेंद्र प्रसाद, कार्यक्रम प्रभारी नव संकल्प के पंकज सिंह, आरोही नाट्य मंच के संजय भारद्वाज, नूतन सिन्हा, मानस रंजन पाल, आकाश सहाय, नित्या सहाय, धर्मवीर कुमार, क्रान कुमार पासवान, सतीश कुमार पासवान, प्रेम कुमार, चंदन यादव व सौरभ पांडेय सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

धनबाद से युधिष्ठिर महतो की रिपोर्ट

Trending News

भूली में सजेगा 'कला महाकुंभ-2026 : 14 राज्यों के 450 कलाकार बिखेरेंगे अपनी कला के रंग
भूली में सजेगा 'कला महाकुंभ-2026 : 14 राज्यों के 450 कलाकार बिखेरेंगे अपनी कला के रंग
Nov 19, 2026, 5:30:00 PM
बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विशेष विधानसभा सत्र को लेकर कही बड़ी बात
बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विशेष विधानसभा सत्र को लेकर कही बड़ी बात
Nov 19, 2026, 5:15:00 PM
जमीन कब्जे के विवाद में दबंगों का तांडव! एक ही परिवार के 4 लोगों से मारपीट, सिर फोड़ा, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
जमीन कब्जे के विवाद में दबंगों का तांडव! एक ही परिवार के 4 लोगों से मारपीट, सिर फोड़ा, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
Nov 19, 2026, 5:00:00 PM
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Nov 19, 2026, 4:45:00 PM
सुरवल स्टेट हाईवे पर प्रस्तावित टोल प्लाजा के खिलाफ महागठबंधन का धरना, कहा- वापस लो प्रस्ताव
सुरवल स्टेट हाईवे पर प्रस्तावित टोल प्लाजा के खिलाफ महागठबंधन का धरना, कहा- वापस लो प्रस्ताव
Nov 19, 2026, 4:30:00 PM
भारत फाइनेंस कंपनी के एजेंट से हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा, 2 अपराधी गिरफ्तार
भारत फाइनेंस कंपनी के एजेंट से हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा, 2 अपराधी गिरफ्तार
Nov 19, 2026, 4:15:00 PM
मेदिनीनगर में महिला को चाकू गोदकर मार डाला, प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका
मेदिनीनगर में महिला को चाकू गोदकर मार डाला, प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका
Nov 19, 2026, 4:00:00 PM
घोड़ा बाजार में छाया 'साधू', 8 साल का विशाल 40 की स्पीड में दौड़ाता है घोड़ा
घोड़ा बाजार में छाया 'साधू', 8 साल का विशाल 40 की स्पीड में दौड़ाता है घोड़ा
Nov 19, 2026, 3:45:00 PM
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 3 देशों के राजदूतों से प्राप्त किए परिचय पत्र
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 3 देशों के राजदूतों से प्राप्त किए परिचय पत्र
Nov 19, 2026, 3:30:00 PM
मंत्री अशोक चौधरी ने RJD के आरोपों पर दी सफाई, बोले- न छुट्टी स्वीकृत हुई है और न अस्वीकृत
मंत्री अशोक चौधरी ने RJD के आरोपों पर दी सफाई, बोले- न छुट्टी स्वीकृत हुई है और न अस्वीकृत
Nov 19, 2026, 3:15:00 PM