घोड़ा बाजार में छाया 'साधू', 8 साल का विशाल 40 की स्पीड में दौड़ाता है घोड़ा
विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की शुरुआत 22 तारीख से होने जा रही है। मेले के शुरू होने से पहले ही घोड़ा बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। दूर-दराज से व्यापारी अपने-अपने घोड़े लेकर सोनपुर पहुंच रहे हैं।

सोनपुर : विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की शुरुआत 22 तारीख से होने जा रही है। मेले के शुरू होने से पहले ही घोड़ा बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। दूर-दराज से व्यापारी अपने-अपने घोड़े लेकर सोनपुर पहुंच रहे हैं। इसी बीच घोड़ा बाजार में एक घोड़ा सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, जिसका नाम है 'साधू'। बक्सर जिला से लाया गया यह काले-सफेद रंग का घोड़ा देखने में काफी आकर्षक है। लेकिन इससे भी ज्यादा आकर्षण का केंद्र इसका छोटा सा चालक विशाल है।
मात्र 8 साल का विशाल पिछले एक साल से इस घोड़े की सवारी कर रहा है
आपको बता दें कि मात्र आठ साल का विशाल पिछले एक साल से इस घोड़े की सवारी कर रहा है। विशाल का कहना है कि वह साधू को 30 से 40 की स्पीड में दौड़ा लेता है। पिता से घुड़सवारी सीखे विशाल को बचपन से ही घोड़े पर घूमने का शौक था। बक्सर से सोनपुर पहुंचे विशाल ने बताया कि उसके पिता ने ही उसे घोड़ा चलाना सिखाया है। छोटी उम्र में ही उसकी घुड़सवारी देखकर मेले में आए लोग हैरान हैं और उसे देखने के लिए भीड़ जुट रही है। घोड़ा बाजार में साधू के आने से मेले की रौनक और बढ़ गई है।
वैशाली से संतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट














