मंत्री अशोक चौधरी ने RJD के आरोपों पर दी सफाई, बोले- न छुट्टी स्वीकृत हुई है और न अस्वीकृत

बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने अपनी नियुक्ति, लियन और छुट्टी को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJDद) की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर गुरुवार को सफाई दी।

मंत्री अशोक चौधरी ने RJD के आरोपों पर दी सफाई, बोले- न छुट्टी स्वीकृत हुई है और न अस्वीकृत

पटना : बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने अपनी नियुक्ति, लियन और छुट्टी को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर गुरुवार को सफाई दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने छुट्टी के लिए आवेदन किया है लेकिन अभी तक न तो उनकी छुट्टी स्वीकृत हुई है और न ही अस्वीकृत। इस मामले में उन्हें उतनी ही जानकारी है, जितनी मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक हुई है।  

अशोक चौधरी ने कहा- देखिए, जितनी जानकारी आपको है, उतनी ही जानकारी हमको है

मीडिया से बातचीत के दौरान राजद के आरोपों को लेकर पूछे गए सवाल पर अशोक चौधरी ने कहा कि देखिए, जितनी जानकारी आपको है, उतनी ही जानकारी हमको है। हमने छुट्टी अप्लाई किया है, इसके अलावा हमको कोई जानकारी नहीं है। न छुट्टी अभी स्वीकृत हुई है और न ही मेरी छुट्टी अस्वीकृत हुई है। इसके अलावा मुझे कोई जानकारी नहीं है। कौन क्या बोलता है, क्या नहीं बोलता है, उससे हमको कोई मतलब नहीं। 

बिहार में पहले भी इस तरह के दृष्टांत रहे हैं - अशोक चौधरी

उन्होंने कहा कि बिहार में पहले भी इस तरह के दृष्टांत रहे हैं। पत्रकारों को इस संबंध में जानकारी जुटाने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि पहले भी कई लोग इस तरह छुट्टी पर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका आवेदन अभी राज्यपाल के पास स्वीकृति के लिए गया हुआ है। अशोक चौधरी ने कहा कि नहीं, अभी वही अप्रूव होने के लिए गया है गवर्नर के पास। न स्वीकृत हुआ है, न अस्वीकृत हुआ है। वही मामला है लेकिन इसके पहले भी बहुत से लोग इस तरह से ऑलरेडी छुट्टी पर हैं।

इस मामले को लेकर RJD ने राज्य सरकार पर संवैधानिक और सेवा नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया है

दरअसल, इस मामले को लेकर राजद ने राज्य सरकार पर संवैधानिक और सेवा नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया है। राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को जारी बयान में संबंधित मंत्री की विधान परिषद सदस्यता समाप्त करने और उन्हें तत्काल मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की। हालांकि, तेजस्वी यादव ने अपने बयान में मंत्री का नाम नहीं लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार सरकार ने संविधान और नियमों की अवहेलना करते हुए पिछले नौ महीनों से एक ऐसे व्यक्ति को मंत्री बना रखा है, जिसकी एक साथ मंत्री, सहायक प्राध्यापक और विधान पार्षद के पद पर बने रहने की वैधानिकता पर सवाल उठ रहे हैं।

लोक भवन ने एक व्यक्ति के तीन पदों पर बने रहने को लेकर आपत्ति जताई है -  तेजस्वी

बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने यह भी दावा किया कि लोक भवन ने एक व्यक्ति के तीन पदों पर बने रहने को लेकर आपत्ति जताई है। गौरतलब है कि बुधवार को राजद सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने पटना में प्रेसवार्ता कर अशोक चौधरी की एएन कॉलेज में सहायक प्राध्यापक के पद पर नियुक्ति और लियन लेने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे।

अशोक ने अशोक कुमार के नाम से चयनित होने के बाद 17 अगस्त को योगदान दिया और अगले ही दिन लियन के लिए आवेदन कर दिया था - मनोज झा

मनोज झा के अनुसार, अशोक चौधरी ने डॉ. अशोक कुमार के नाम से चयनित होने के बाद 17 अगस्त को योगदान दिया और अगले ही दिन लियन के लिए आवेदन कर दिया था। उन्होंने प्रोबेशन अवधि के दौरान लियन की अनुमति दिए जाने पर सवाल उठाते हुए विधान परिषद की सदस्यता समाप्त करने की मांग की थी। तेजस्वी यादव ने भी नियुक्ति के अगले दिन से लंबी अवधि की छुट्टी पर जाने के मामले को नियमों के विपरीत बताया। उन्होंने लाभ के पद से जुड़े संवैधानिक प्रावधानों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी निशाना साधा और कहा कि इस मामले को वे उच्च स्तर तक ले जाएंगे। 

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

मंत्री अशोक चौधरी ने RJD के आरोपों पर दी सफाई, बोले- न छुट्टी स्वीकृत हुई है और न अस्वीकृत
मंत्री अशोक चौधरी ने RJD के आरोपों पर दी सफाई, बोले- न छुट्टी स्वीकृत हुई है और न अस्वीकृत
Nov 19, 2026, 3:15:00 PM
एन्थ्रोपिक ने IPO के जरिए जुटाए 107.3 अरब डॉलर, मस्क की स्पेसएक्स को पछाड़ा
एन्थ्रोपिक ने IPO के जरिए जुटाए 107.3 अरब डॉलर, मस्क की स्पेसएक्स को पछाड़ा
Nov 19, 2026, 3:00:00 PM
झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा ठप, 2 हजार चालक और तकनीकी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा ठप, 2 हजार चालक और तकनीकी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
Nov 19, 2026, 2:45:00 PM
सोनपुर मेले में दिखेगी बिहार के खान-पान की विविधता, सभी 38 जिलों के पारंपरिक व्यंजनों का लगेगा स्टॉल
सोनपुर मेले में दिखेगी बिहार के खान-पान की विविधता, सभी 38 जिलों के पारंपरिक व्यंजनों का लगेगा स्टॉल
Nov 19, 2026, 2:30:00 PM
CM सम्राट ने बिहार को देश का सबसे तेज औद्योगीकरण करने वाला राज्य बनाने का रखा लक्ष्य
CM सम्राट ने बिहार को देश का सबसे तेज औद्योगीकरण करने वाला राज्य बनाने का रखा लक्ष्य
Nov 19, 2026, 2:15:00 PM
'कुछ भी हासिल करने की कोई सीमा नहीं', पिया दांडिया ने भारतीय-अमेरिकी युवतियों से बड़े सपने देखने को कहा
'कुछ भी हासिल करने की कोई सीमा नहीं', पिया दांडिया ने भारतीय-अमेरिकी युवतियों से बड़े सपने देखने को कहा
Nov 19, 2026, 2:00:00 PM
सालों बाद लाइमलाइट में लौटेंगी अलका याग्निक, सुभाष घई के न्योते पर बोलीं- 'मैं जरूर आऊंगी'
सालों बाद लाइमलाइट में लौटेंगी अलका याग्निक, सुभाष घई के न्योते पर बोलीं- 'मैं जरूर आऊंगी'
Nov 19, 2026, 1:30:00 PM
देश में 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक शादी का सीजन, 7.5 लाख करोड़ रुपए का कारोबार होने का अनुमान
देश में 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक शादी का सीजन, 7.5 लाख करोड़ रुपए का कारोबार होने का अनुमान
Nov 19, 2026, 1:24:00 PM
किस्त वसूली या गुंडागर्दी, पुलिस मौन, सड़क पर मारपीट, रेपो के नाम पर आतंक? महुआ SDPO कब जागेंगे?
किस्त वसूली या गुंडागर्दी, पुलिस मौन, सड़क पर मारपीट, रेपो के नाम पर आतंक? महुआ SDPO कब जागेंगे?
Nov 19, 2026, 1:15:00 PM
वेलिंगटन टेस्ट : 70 रन पर 5 विकेट, आज का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने बनाए 243 रन, निकोलस का शतक
वेलिंगटन टेस्ट : 70 रन पर 5 विकेट, आज का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने बनाए 243 रन, निकोलस का शतक
Nov 19, 2026, 1:00:00 PM