CM सम्राट ने बिहार को देश का सबसे तेज औद्योगीकरण करने वाला राज्य बनाने का रखा लक्ष्य

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पटना में उद्योग विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला 'लेवरेजिंग एफटीएज-आउटरीच प्रोग्राम' का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एफटीए कार्ययोजना, निर्यातक पुस्तिका और एफएक्यू पुस्तिका का विमोचन किया।

CM सम्राट ने बिहार को देश का सबसे तेज औद्योगीकरण करने वाला राज्य बनाने का रखा लक्ष्य

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पटना में उद्योग विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला 'लेवरेजिंग एफटीएज-आउटरीच प्रोग्राम'  का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एफटीए कार्ययोजना, निर्यातक पुस्तिका और एफएक्यू पुस्तिका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में बिहार राज्य विपणन प्राधिकरण एवं आईआईएम बोधगया और गुड्स कैपिटल एवं एमएसएमई के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार में अबतक बिजली, सड़क, आधारभूत संरचना और अन्य बुनियादी जरूरतों को पूरा करने की दिशा में लगाता काम किया गया है

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में अबतक बिजली, सड़क, आधारभूत संरचना और अन्य बुनियादी जरूरतों को पूरा करने की दिशा में लगाता काम किया गया है। अब बिहार को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजार से जोड़कर उद्योग, व्यापार और निर्यात को नई ऊंचाई प्रदान करना हमारा लक्ष्य है। बिहार की अर्थव्यवस्था में पिछले 20 सालों से दोहरे अंकों में विकास दर दर्ज किया गया है। राज्य का बजट पहले जहां लगभग छह हजार करोड़ रुपए था। वहीं आज बढ़कर तीन लाख 47 हजार करोड़ रुपए हो गया है। यह बिहार की विकास यात्रा को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार की दो प्रमुख चुनौतियां आबादी और पानी रही हैं, हमें इन दोनों को आने वाले 10 वर्षों में अपनी ताकत बनाना है

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की दो प्रमुख चुनौतियां आबादी और पानी रही हैं। हमें इन दोनों को आने वाले 10 वर्षों में अपनी ताकत बनाना है। इसके लिए आबादी को व्यवस्थित रूप से संगठित करने तथा जल संसाधनों का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। बिहार में सड़क एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में तेजी से काम हुआ है। आज पटना से बोधगया, बेगूसराय, तारापुर सहित विभिन्न स्थानों पर आवागमन पहले की तुलना में काफी आसान और कम समय में संभव हो रहा है। 

बिहार ने गाद (सिल्ट) नीति बनाकर भारत सरकार के साथ समझौता किया है - सम्राट चौधरी

उन्होंने कहा कि बिहार ने गाद (सिल्ट) नीति बनाकर भारत सरकार के साथ समझौता किया है। इसके तहत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के माध्यम से सड़क निर्माण के लिए 4 लाख मीट्रिक टन गाद उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की गई है। गंगा सहित बिहार की अन्य नदियों को जल परिवहन के प्रभावी माध्यम के रूप में विकसित करना है। रेलवे, सड़क, हवाई और जल परिवहन में जल परिवहन सबसे सस्ता माध्यम है। यदि वीरपुर एवं वाल्मीकिनगर से जल परिवहन की शुरुआत होती है तो व्यापारिक लागत में कमी आएगी व बिहार की अंतर्राष्ट्रीय बाजार तक पहुंच आसान होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा- रक्सौल से हल्दिया तक ग्रीनफील्ड सड़क के निर्माण से बिहार के सात-आठ जिले जुड़ेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्सौल से हल्दिया तक ग्रीनफील्ड सड़क के निर्माण से बिहार के सात-आठ जिले जुड़ेंगे। सोनपुर और भागलपुर के आसपास दो बड़े एयरपोर्ट विकसित करने की योजना है, ताकि बिहार का संपर्क अंतर्राष्ट्रीय बाजार से बेहतर हो सके। इसके अतिरिक्त वाल्मीकिनगर, बेगूसराय, रक्सौल, मुजफ्फरपुर, सहरसा, गोपालगंज, फारबिसगंज एवं किशनगंज जिलों सहित विभिन्न स्थानों पर हवाई अड्डों के विकास की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इन एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के अनुरूप रन-वे एवं अन्य सुविधाओं से सुसज्जित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा- उत्पाद की गुणवत्ता और बेहतर पैकेजिंग से ही उसकी अच्छी मार्केटिंग संभव है

उन्होंने उद्योग जगत से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सभी जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया कि वे प्रत्येक महीने उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करें और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। कानून और नीतियां बनाने के साथ-साथ उनका लाभ उद्यमियों एवं व्यापारियों तक पहुंचाना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारियों को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (एक जिला-एक उत्पाद) योजना के तहत स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने व व्यापारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया है। उत्पाद की गुणवत्ता और बेहतर पैकेजिंग से ही उसकी अच्छी मार्केटिंग संभव है।

मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार का मखाना आज सुपरफूड के रूप में देश-दुनिया में लोकप्रिय हो रहा है

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार का मखाना आज सुपरफूड के रूप में देश-दुनिया में लोकप्रिय हो रहा है। बिहार से 40 टन मखाना ऑस्ट्रेलिया भेजा गया है। देश के कुल मखाना उत्पादन में बिहार की हिस्सेदारी लगभग 80 प्रतिशत है। मखाना के साथ-साथ लीची और मक्का के उत्पादन में भी बिहार अग्रणी है। मक्का का उपयोग एथेनॉल उत्पादन में भी किया जा रहा है। राज्य के इन विशिष्ट उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में स्थापित करने के लिए बेहतर ब्रांडिंग, गुणवत्ता, पैकेजिंग एवं निर्यात व्यवस्था विकसित करनी होगी। उन्होंने कहा कि बिहार की आबादी देश की कुल आबादी का लगभग 10 प्रतिशत है और राज्य लगभग 10 प्रतिशत राजस्व का योगदान करता है। ऐसे में राष्ट्रीय व्यापार एवं बाजार में भी बिहार की हिस्सेदारी बढ़ाने का लक्ष्य लेकर काम करना होगा। आयात-निर्यात को बढ़ावा देना, नए बाजारों की पहचान करना तथा मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) का लाभ उठाना आवश्यक है। 31 देशों में मौजूद बिहार चैप्टर के सहयोग से ऐसे देशों के बाजारों तक पहुंच बनाने का प्रयास किया जाना चाहिए, जहां भारतीय उत्पादों को बेहतर अवसर एवं कम शुल्क का लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री ने उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार बिहार में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है

मुख्यमंत्री ने उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार बिहार में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। बिहार तैयार है और अब उद्योगों को नई ऊर्जा एवं प्रोत्साहन देने की जरूरत है। सरकार उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार कर रही है, ताकि बिहार के उत्पादों को वैश्विक बाजार में पहचान मिले और राज्य के युवाओं को अधिकाधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध हों। कार्यक्रम को उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह, विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) के महानिदेशक लव अग्रवाल एवं उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर उनका स्वागत किया।

CM सम्राट के साथ मंत्री के अलावा कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, विदेश व्यापार महानिदेशालय के महानिदेशक लव अग्रवाल, कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल, उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, भारत सरकार के वाणिज्य विभाग के संयुक्त सचिव अमित कुमार, एमएसएमई के निदेशक अमन समीर, बिहार इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष रामलाल खेतान, आईआईएम बोधगया के निदेशक विनीता सहाय सहित बिहार फाउंडेशन के विभिन्न चैप्टर से जुड़े प्रतिनिधिगण, उद्योग जगत से जुड़े गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Trending News

मंत्री अशोक चौधरी ने RJD के आरोपों पर दी सफाई, बोले- न छुट्टी स्वीकृत हुई है और न अस्वीकृत
मंत्री अशोक चौधरी ने RJD के आरोपों पर दी सफाई, बोले- न छुट्टी स्वीकृत हुई है और न अस्वीकृत
Nov 19, 2026, 3:15:00 PM
एन्थ्रोपिक ने IPO के जरिए जुटाए 107.3 अरब डॉलर, मस्क की स्पेसएक्स को पछाड़ा
एन्थ्रोपिक ने IPO के जरिए जुटाए 107.3 अरब डॉलर, मस्क की स्पेसएक्स को पछाड़ा
Nov 19, 2026, 3:00:00 PM
झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा ठप, 2 हजार चालक और तकनीकी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा ठप, 2 हजार चालक और तकनीकी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
Nov 19, 2026, 2:45:00 PM
सोनपुर मेले में दिखेगी बिहार के खान-पान की विविधता, सभी 38 जिलों के पारंपरिक व्यंजनों का लगेगा स्टॉल
सोनपुर मेले में दिखेगी बिहार के खान-पान की विविधता, सभी 38 जिलों के पारंपरिक व्यंजनों का लगेगा स्टॉल
Nov 19, 2026, 2:30:00 PM
CM सम्राट ने बिहार को देश का सबसे तेज औद्योगीकरण करने वाला राज्य बनाने का रखा लक्ष्य
CM सम्राट ने बिहार को देश का सबसे तेज औद्योगीकरण करने वाला राज्य बनाने का रखा लक्ष्य
Nov 19, 2026, 2:15:00 PM
'कुछ भी हासिल करने की कोई सीमा नहीं', पिया दांडिया ने भारतीय-अमेरिकी युवतियों से बड़े सपने देखने को कहा
'कुछ भी हासिल करने की कोई सीमा नहीं', पिया दांडिया ने भारतीय-अमेरिकी युवतियों से बड़े सपने देखने को कहा
Nov 19, 2026, 2:00:00 PM
सालों बाद लाइमलाइट में लौटेंगी अलका याग्निक, सुभाष घई के न्योते पर बोलीं- 'मैं जरूर आऊंगी'
सालों बाद लाइमलाइट में लौटेंगी अलका याग्निक, सुभाष घई के न्योते पर बोलीं- 'मैं जरूर आऊंगी'
Nov 19, 2026, 1:30:00 PM
देश में 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक शादी का सीजन, 7.5 लाख करोड़ रुपए का कारोबार होने का अनुमान
देश में 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक शादी का सीजन, 7.5 लाख करोड़ रुपए का कारोबार होने का अनुमान
Nov 19, 2026, 1:24:00 PM
किस्त वसूली या गुंडागर्दी, पुलिस मौन, सड़क पर मारपीट, रेपो के नाम पर आतंक? महुआ SDPO कब जागेंगे?
किस्त वसूली या गुंडागर्दी, पुलिस मौन, सड़क पर मारपीट, रेपो के नाम पर आतंक? महुआ SDPO कब जागेंगे?
Nov 19, 2026, 1:15:00 PM
वेलिंगटन टेस्ट : 70 रन पर 5 विकेट, आज का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने बनाए 243 रन, निकोलस का शतक
वेलिंगटन टेस्ट : 70 रन पर 5 विकेट, आज का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने बनाए 243 रन, निकोलस का शतक
Nov 19, 2026, 1:00:00 PM