झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा ठप, 2 हजार चालक और तकनीकी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़े करीब दो हजार चालक और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (EMT) अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों के काम बंद करने से राज्य में आपातकालीन एंबुलेंस सेवा प्रभावित हुई है।

झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा ठप, 2 हजार चालक और तकनीकी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

रांची : झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़े करीब दो हजार चालक और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (EMT) अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों के काम बंद करने से राज्य में आपातकालीन एंबुलेंस सेवा प्रभावित हुई है। कर्मचारियों ने 18 नवंबर की रात आठ बजे से काम बंद किया। गुरुवार सुबह वे नामकुम स्थित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कार्यालय पहुंचे और मुख्य गेट के पास सड़क पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। हजारीबाग, धनबाद समेत कई जिलों में भी कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं।

कर्मचारियों को अगस्त से अक्टूबर 2026 तक का वेतन नहीं मिला है - एंबुलेंस कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष

झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी ने बताया कि कर्मचारियों को अगस्त से अक्टूबर 2026 तक का वेतन नहीं मिला है। इसके अलावा फरवरी 2025 से वेतन में कथित मनमानी कटौती की जा रही है। संघ ने इसकी जांच कराने और काटी गई राशि वापस करने की मांग की है। कर्मचारियों की मांगों में नौकरी की सुरक्षा, न्यूनतम मजदूरी, ईपीएफ, ईएसआईसी, बीमा और बोनस का लाभ शामिल है।

खराब एंबुलेंस के नाम पर सरकारी राशि के दुरुपयोग और वेतन भुगतान से जुड़े दस्तावेजों में गड़बड़ी की शिकायतों पर भी अब तक कार्रवाई नहीं हुई है - संघ का आरोप

संघ का आरोप है कि खराब एंबुलेंस के नाम पर सरकारी राशि के दुरुपयोग और वेतन भुगतान से जुड़े दस्तावेजों में गड़बड़ी की शिकायतों पर भी अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों के मुताबिक, इससे पहले स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह के साथ हुई बातचीत में छठ पूजा तक समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया गया था। तय समयसीमा बीत जाने के बाद भी बकाया वेतन का भुगतान नहीं हुआ और न ही दूसरी मांगों पर कोई ठोस कदम उठाया गया।

ऐसे में हड़ताल से मरीजों और उनके परिजनों की परेशानी बढ़ने की आशंका है

संघ ने स्पष्ट किया है कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। 108 एंबुलेंस सेवा सड़क दुर्घटनाओं, प्रसव पीड़ा और गंभीर रूप से बीमार मरीजों को अस्पताल पहुंचाने की अहम व्यवस्था है। ऐसे में हड़ताल से मरीजों और उनके परिजनों की परेशानी बढ़ने की आशंका है। ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में इसका असर अधिक पड़ सकता है। पोटका समेत कई प्रखंडों में पहले से ही कुछ एंबुलेंस खराब पड़ी हैं। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की ओर से हड़ताल के दौरान मरीजों के लिए किसी वैकल्पिक व्यवस्था की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

मंत्री अशोक चौधरी ने RJD के आरोपों पर दी सफाई, बोले- न छुट्टी स्वीकृत हुई है और न अस्वीकृत
मंत्री अशोक चौधरी ने RJD के आरोपों पर दी सफाई, बोले- न छुट्टी स्वीकृत हुई है और न अस्वीकृत
Nov 19, 2026, 3:15:00 PM
एन्थ्रोपिक ने IPO के जरिए जुटाए 107.3 अरब डॉलर, मस्क की स्पेसएक्स को पछाड़ा
एन्थ्रोपिक ने IPO के जरिए जुटाए 107.3 अरब डॉलर, मस्क की स्पेसएक्स को पछाड़ा
Nov 19, 2026, 3:00:00 PM
झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा ठप, 2 हजार चालक और तकनीकी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा ठप, 2 हजार चालक और तकनीकी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
Nov 19, 2026, 2:45:00 PM
सोनपुर मेले में दिखेगी बिहार के खान-पान की विविधता, सभी 38 जिलों के पारंपरिक व्यंजनों का लगेगा स्टॉल
सोनपुर मेले में दिखेगी बिहार के खान-पान की विविधता, सभी 38 जिलों के पारंपरिक व्यंजनों का लगेगा स्टॉल
Nov 19, 2026, 2:30:00 PM
CM सम्राट ने बिहार को देश का सबसे तेज औद्योगीकरण करने वाला राज्य बनाने का रखा लक्ष्य
CM सम्राट ने बिहार को देश का सबसे तेज औद्योगीकरण करने वाला राज्य बनाने का रखा लक्ष्य
Nov 19, 2026, 2:15:00 PM
'कुछ भी हासिल करने की कोई सीमा नहीं', पिया दांडिया ने भारतीय-अमेरिकी युवतियों से बड़े सपने देखने को कहा
'कुछ भी हासिल करने की कोई सीमा नहीं', पिया दांडिया ने भारतीय-अमेरिकी युवतियों से बड़े सपने देखने को कहा
Nov 19, 2026, 2:00:00 PM
सालों बाद लाइमलाइट में लौटेंगी अलका याग्निक, सुभाष घई के न्योते पर बोलीं- 'मैं जरूर आऊंगी'
सालों बाद लाइमलाइट में लौटेंगी अलका याग्निक, सुभाष घई के न्योते पर बोलीं- 'मैं जरूर आऊंगी'
Nov 19, 2026, 1:30:00 PM
देश में 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक शादी का सीजन, 7.5 लाख करोड़ रुपए का कारोबार होने का अनुमान
देश में 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक शादी का सीजन, 7.5 लाख करोड़ रुपए का कारोबार होने का अनुमान
Nov 19, 2026, 1:24:00 PM
किस्त वसूली या गुंडागर्दी, पुलिस मौन, सड़क पर मारपीट, रेपो के नाम पर आतंक? महुआ SDPO कब जागेंगे?
किस्त वसूली या गुंडागर्दी, पुलिस मौन, सड़क पर मारपीट, रेपो के नाम पर आतंक? महुआ SDPO कब जागेंगे?
Nov 19, 2026, 1:15:00 PM
वेलिंगटन टेस्ट : 70 रन पर 5 विकेट, आज का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने बनाए 243 रन, निकोलस का शतक
वेलिंगटन टेस्ट : 70 रन पर 5 विकेट, आज का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने बनाए 243 रन, निकोलस का शतक
Nov 19, 2026, 1:00:00 PM