जमीन कब्जे के विवाद में दबंगों का तांडव! एक ही परिवार के 4 लोगों से मारपीट, सिर फोड़ा, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत पचरूखी गांव से जमीन कब्जे को लेकर मारपीट और दबंगई का मामला सामने आया है। इस दौरान रवि कुमार का सिर फोड़ दिया गया।

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत पचरूखी गांव से जमीन कब्जे को लेकर मारपीट और दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ दबंगों ने जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करते हुए एक ही परिवार के चार सदस्यों के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिसमें सभी घायल हो गए। इस दौरान रवि कुमार का सिर फोड़ दिया गया।
दर्जनों की संख्या में पहुंचे आरोपितों ने घर पर चढ़कर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी - पीड़ित परिवार
पीड़ित परिवार का आरोप है कि दर्जनों की संख्या में पहुंचे आरोपितों ने घर पर चढ़कर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। अचानक हुए हमले से परिवार में दहशत का माहौल बन गया। अपनी जान बचाने के लिए पीड़ित परिवार के सदस्यों को घर के अंदर छिपना पड़ा। घटना के बाद पीड़ितों ने कर्पूरीग्राम थाना पहुंचकर पुलिस से शिकायत की।
उनकी शिकायत दर्ज करने के बावजूद अबतक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है - पीड़ित परिवार का आरोप
हालांकि, पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनकी शिकायत दर्ज करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ित रवि कुमार और उनके परिवार ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा और आरोपितों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। परिवार को आशंका है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उनके साथ कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है।
समस्तीपुर से संतोष कुमार ठाकुर की रिपोर्ट














