पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, लौह महिला एवं भारत रत्न से सम्मानित स्व. इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेसजनों द्वारा उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

सहरसा : भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, लौह महिला एवं भारत रत्न से सम्मानित स्व. इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेसजनों द्वारा उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने कहा कि इंदिरा प्रियदर्शिनी गांधी एक भारतीय राजनेता थीं। जिन्होंने 1966 से 1977 तक दो बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया और फिर 1980 से 1984 में उनकी हत्या तक बने रही।
इंदिरा गांधी ने 1983 से 1984 तक गुटनिरपेक्ष आंदोलन की अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया -
वह भारत की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री थीं और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) के नेता के रूप में भारतीय राजनीति में एक केंद्रीय व्यक्ति थीं। गांधी ने 1983 से 1984 तक गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM) की अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया, वह इस पद को धारण करने वाली पहली भारतीय बनीं। वह भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु की बेटी और राजीव गांधी की मां थीं, जो उनके बाद प्रधानमंत्री बने। उन्होने कहा कि इंदिरा गांधी का संपूर्ण जीवन देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता और गरीबों, किसानों एवं कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा।
'अपने दृढ़ नेतृत्व, साहसिक निर्णयों और दूरदर्शी सोच से भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाई'
उन्होंने अपने दृढ़ नेतृत्व, साहसिक निर्णयों और दूरदर्शी सोच से भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी का व्यक्तित्व और उनके द्वारा देश के विकास में दिया गया योगदान सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा। उनके विचारों, संघर्षों और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प व्यक्त किया। इस मौके पर बैद्यनाथ झा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट














